Advertisment

UPSC 2022 Top 5 Topper: टॉप-5 में 4 बेटियां, MP से इन्होंने बढ़ाया मान, जानिए इनके बारे में

UPSC 2022 Top 5 Topper: UPSC 2022 का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया गया है। 933 कैंडिडेट्स को नियुक्ति के लिए चयनित किया गया।

author-image
Bansal News
UPSC 2022 Top 5 Topper: टॉप-5 में 4 बेटियां, MP से इन्होंने बढ़ाया मान, जानिए इनके बारे में

UPSC 2022 Top 5 Topper: UPSC 2022 का रिजल्ट मंगलवार को जारी कर दिया गया है। 933 कैंडिडेट्स को नियुक्ति के लिए चयनित किया गया है। ऐसे में इन कैंडिडेट्स के घर खुशियां मनाई जा रही हैं। बधाइयों का दौर जारी है। ऐसे में यहां जानिए देशभर से टॉप-5 में जगह बनाने वाले कैंडिडेट्स के बारे में। साथ ही UPSC 2022 की चयन सूची में स्थान बनाने वाले एमपी के कैंडिडेट्स के बारे में।

Advertisment

इस बार UPSC 2022 की लिस्ट में टॉप-5 में 4 बेटियों का नाम है। इसके साथ ही टॉप-5 में मयूर हजारिका एक मात्र युवा हैं। इशिता किशोर टॉप करते हुए लिस्ट में पहले स्थान पर हैं, तो वहीं गरिमा लोहिया दूसरे, उमा हरति तीसरे, स्मृति मिश्रा चौथे और मयूर हजारिका पांचवें स्थान पर हैं। इसके साथ ही टॉपरों की टॉप-10 की लिस्ट में 6 लड़कियां और 4 लडके शामिल हैं। 933 कैंडिडेट्स में से IAS के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट हुए हैं। www.upsc.gov.in पर रिजल्ट जारी किया गया।

सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा- 2022 टॉप-5 कैंडिडेट्स

1 5809986 इशिता किशोर
2 1506175 गरिमा लोहिया
3 1019872 उमा हरति एन
4 0858695 स्मृति मिश्रा
5 0906457 मयूर हजारिका

UPSC Topper Ishita Kishore इशिता किशोर

UPSC-2022-Topper-Ishita-Kishore-इशिता-किशोर

संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में पहला स्थान पाने वालीं इशिता किशोर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की रहने वाली हैं। ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) से की। मधुबनी पेंटिंग का शौक रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कामर्स से इकनॉमिक्स में पढ़ाई की। एक मल्टीनेशनल कंपनी में रिस्क एडवाइजर के तौर पर काम किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का उनका सपना था।

Advertisment

UPSC Topper Garima Lohia गरिमा लोहिया

UPSC-2022-Topper-Garima-Lohia-गरिमा-लोहिया

संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में दूसरा स्थान पाने वालीं गरिमा लोहिया बिहार के बक्सर जिले की रहने वाली हैं। गरिमा की स्कूली शिक्षा बक्सर में ही वूड स्टॉक स्कूल में हुई। करीब चार साल पहले उनके पिता नारायण प्रसाद लोहिया के निधन के बाद वह बिल्कुल टूट चुकी थीं, लेकिन सेल्फ मोटिवेशन से आगे बढ़ते हुए उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।

UPSC Topper Uma Harti N उमा हरति एन

UPSC-Topper-Uma-Harti-N-उमा-हरति-एन

संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में तीसरा स्थान पाने वाली उमा हरति एन ने आईआईटी-हैदराबाद से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। भारतीय प्रशासनिक सेवा में सेलेक्ट होने का उनका सपना था, जिसे उन्होंने कड़ी मेहनत करते हुए पूरा किया।

UPSC Topper Smriti Mishra स्मृति मिश्रा

UPSC-2022-Topper-Smriti-Mishra-स्मृति-मिश्रा

संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में चौथा स्थान पाने वाली स्मृति मिश्रा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली हैं। नोएडा में रहते हुए उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की। उन्होंने कहा कि जब भी मैं पढ़ने बैठती थी तो टारगेट पूरा करने के बाद ही उठती थी। यूपीएससी की तैयारी के लिए समय लगता है। मैंने निरंतरता बनाई रखी। सोशल मीडिया से दूरी बनाई। साथ ही किसी त्योहार और शादी में शामिल होने से पहले मैं अपनी पढ़ाई पूरी कर लिया करती थी।

Advertisment

UPSC Topper Mayur Hazarika मयूर हजारिका

UPSC 2022 Topper Mayur Hazarika मयूर हजारिका

संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में 5वां स्थान पाने वाले मयूर हजारिका पेशे से डॉक्टर हैं। असम निवासी मयूर हजारिका देशभर में टॉप-5 कैंडिडेट्स में शामिल होने वाले एक मात्र मेल कैंडिडेट्स हैं। मेल कैंडिडेट्स की चयन सूची की लिस्ट में उनका पहला स्थान है। असम के तेजपुर निवासी मयूर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़कर भी काम कर रहे हैं। गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई की है।

UPSC में मध्य प्रदेश के गौरव

सतना की स्वाति शर्मा को मिली 15वीं रैंक

सतना। UPSC में सतना की बेटी स्वाति शर्मा ने 15 वीं रैंक हासिल करते हुए सतना सहित मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाया। वे भटनबारा गांव के धनेंद्र शर्मा की बेटी हैं। जबलपुर में रहकर स्वाति ने पढ़ाई की। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है।

धार की बेटी संस्कृति सोमानी ने लहराया परचम

धार। UPSC में मप्र धार की बेटी संस्कृति सोमानी ने परचम लहराते हुए UPSC की मेरिट सूची में 49 वां स्थान हासिल किया है। वह BJP जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी की बेटी हैं। संस्कृति की इस कामयाबी पर शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। संस्कृति ने दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी की।

Advertisment

वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार विवेक की बेटी भूमि का चयन

Bhumi-Srivastava-भूमि-श्रीवास्तव

इधर, वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार विवेक की बेटी भूमि श्रीवास्तव का चयन भी संघ लोक सेवा आयोग में हो गया है। यह जानकारी वरिष्ठ पत्रकार शिवकुमार विवेक ने फेसबुक के माध्यम से दी।

यह भी पढ़ें- 

UPSC CSE Final Result 2023: फाइनल में 933 अभ्यर्थी सफल घोषित, फटाफट चेक करे टॉपर्स की लिस्ट यहां

Chris Gayle: इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ डांस करना चाहूंगा, क्रिस गेल ने किया खुलासा

Akshay Kumar in Kedarnath Dham: भगवान शिव के दर्शन करने पहुंचे अक्षय कुमार, कहा- बहुत अभिभूत हूं

UPSC Topper UPSC 2022 Top 5 Topper UPSC 2022 Topper UPSC Top 5 Topper UPSC Top Topper
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें