Advertisment

MP Elections 2023 के दिग्गज, जानिए यशोधरा राजे सिंधिया के बारे में खास बातें

About Yashodhara Raje Scindia: देश का सबसे शाही परिवार ग्वालियर राजघराने का सिंधिया परिवार हमेशा चर्चा में बना रहता है।

author-image
Bansal news
MP Elections 2023 के दिग्गज, जानिए यशोधरा राजे सिंधिया के बारे में खास बातें

About Yashodhara Raje Scindia: मध्य प्रदेश और देश का सबसे शाही परिवार ग्वालियर राजघराने का सिंधिया परिवार अपनी काबिलियत और राजनीति को लेकर हमेशा चर्चा में बना रहता है। आजादी के बाद सिंधिया परिवार के कई सदस्य भारतीय राजनीति में सक्रिय रहे।

Advertisment

सिंधिया परिवार के सदस्य केन्द्रीय मंत्री से लेकर मंत्री और मुख्यमंत्री पदों पर आसीन रहे। सिंधिया परिवार की बेटी यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी से लोकप्रिय विधायक है। मध्य प्रदेश में चंद महीनों में विधानसभा चुनाव होने है, ऐसे में आइए जानते है यशोधरा राजे सिंधिया के कुछ रोचक तथ्य...

-- यशोधरा राजे सिंधिया 5 भाई बहनों में सबसे छोटी हैं।

-- उन्होंने ग्वालियर से ही इंटर तक की पढ़ाई की हैं।

-- यशोधरा राजे सिंधिया मध्य प्रदेश के शिवपुरी से विधायक हैं।

-- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की छोटी बुआ यशोधरा सिंधिया हैं।

-- यशोधरा राजे सिंधिया का जन्म 19 जून 1954 को हुआ।

-- ज्यादातर लोग जानते हैं कि उनका विवाह अमेरिका के डॉ. सिद्धार्थ भंसाली से हुआ है परंतु बहुत कम लोग जानते हैं कि सिद्धार्थ अमेरिका नहीं मुंबई के रहने वाले थे, शादी के बाद अमेरिका गए।

Advertisment

-- यशोधरा राजे सिंधिया ने 1998 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्या के रूप में राजनीति में प्रवेश किया।

- - वह जिवाजीराव सिंधिया और स्वर्गीय राजमाता विजयाराजे सिंधिया की बेटी हैं।

-- उनके 3 बच्चे हैं: अक्षय, अभिषेक और त्रिशला

चुनाव नहीं हारी यशोधरा

सन् 2007 में यशोधरा राजे ने लोकसभा का चुनाव लड़ा और पहली बार संसद पहुंचीं। 2009 में वह फिर से चुनाव जीत सासंद बनीं। 2013  में यशोधरा राजे ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया और मध्य प्रदेश में विधानसभा का चुनाव लड़ा और चुनाव जीतकर शिवराज सरकार में मंत्री भी बनीं।

Advertisment

5 बार एमएलए और 2 बार सांसद बनने वालीं यशोधरा राजे अब तक एक भी चुनाव नहीं हारी हैं। वह तीन बार मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री बनीं। यशोधरा राजे वर्तमान में मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार में मंत्री है।

यशोधरा राजे सिंधिया की संपत्ती का ब्योरा

यशोधरा राजे सिंधिया की संपत्ती की बात करें तो 2018  में चुनाव आयोग को दिये गए हलफनामे के अनुसार उनके पास करीब 10 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनके पास 2.78 करोड़ रुपए के आभूषण हैं। गाड़ियों के नाम पर उनके पास जीप और मर्सिडीज है।

अचल संपत्ति में यशोधरा के पास देहरादून में करीब 90 लाख रुपए की जमीन है। यशोधरा राजे सिंधिया ने किसी बैंक से कोई लोन नहीं लिया है।

Advertisment

Note:-  संपत्ति की जानकारी उनके द्वारा चुनाव के समय दी गई है।

ये भी  पढ़ें:

CG Elections 2023: अमित शाह का दंतेवाड़ा दौरा निरस्त, परिवर्तन यात्रा को दिखाने वाले थे हरी झंडी

Delhi Cracker Ban 2023: दिल्ली में इस साल भी नहीं फोड़ सकेंगे पटाखे, बेचने पर भी लगा बैन

इस शहर को बनाया गया था भारत की एक दिन की राजधानी? यहां घूमने से पहले जानिए ये दिलचस्प बातें

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश भाजपा की दूसरी सूची जल्द हो सकती है जारी, दिल्ली में शाह की मौजूदगी में हुई प्रत्याशियों पर चर्चा

Bhopal Train News: भोपाल एक्सप्रेस को पहले निरस्त किया; फिर चला दिया, यात्रियों को एक ही सफर के लिए चुकाना पड़ा डबल किराया

Chanakya Niti: चाणक्य ने युवाओं को सफलता हासिल करने के लिए 3 चीजों से दूर रहने की सलाह दी है

about Yashodhara Raje Scindia, about BJP Leader Yashodhara Raje Scindia, BJP Leader Yashodhara Raje Scindia in hindi, यशोधरा राजे सिंधिया के बारे में, कांग्रेस नेता यशोधरा राजे सिंधिया के बारे में, यशोधरा राजे सिंधिया, बीजेपी नेता यशोधरा राजे सिंधिया हिंदी में, शिवपुरी विधानसभा, शिवपुरी, शिवपुरी चुनाव, शिवपुरी चुनाव 2023, MP Election, MP Elections 2023

mp elections 2023 about BJP Leader Yashodhara Raje Scindia BJP Leader Yashodhara Raje Scindia in hindi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें