Advertisment

MP Elections 2023 के दिग्गज, जानिए मंत्री विश्वास सारंग के बारे में खास बातें

MP Elections 2023: विश्वास सारंग की गिनती आज प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और शिवराज सरकार के सबसे ताकतवर मंत्रियों में होती है।

author-image
Bansal news
MP Elections 2023 के दिग्गज, जानिए मंत्री विश्वास सारंग के बारे में खास बातें

MP Elections 2023: विश्वास सारंग की गिनती आज प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं और शिवराज सरकार के सबसे ताकतवर मंत्रियों में होती है। बता दें कि विश्वास सारंग भोपाल की नरेला विधानसभा सीट से तीसरी बार के विधायक हैं। उनके पास शिवराज सरकार के चिकित्‍सा शिक्षा,भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास के विभाग हैं।

Advertisment

राजनीतिक यात्रा की शुरुआत

विश्वास सारंग ने गोंदिया जिले के M.I.E.T. महाविद्यालय से बी.ई. (सिविल इंजीनियरिंग) की उपाधि प्राप्त की। वे बच्चपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवक रहे हैं। अपने छात्र जीवन में रहते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले मंत्री विश्वास सारंग ने अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की।

विश्वास सारंग की 12वीं तक की शिक्षा स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल लखेरापुरा, भोपाल से हुई।

विश्वास सारंग के बारे में रोचक बातें क्या हैं ?

विश्वास सारंग की विभिन्न अध्ययन, सामाजिक कार्यों में रुचि रही है। वह खेल आयोजनों और प्रोग्राम मैनेजमेंट में गहरी रुचि रखते हैं। उन्हें राजनीति, युवा और सामाजिक कल्याण में रुचि है। प्रकृति से प्रेम है। इन्हें पढ़ाई, खेल और भारत को एक विकसित, समृद्ध और मजबूत राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य करना पसंद है।

Advertisment

विश्वास सारंग का पॉलिटिकल करियर कैसा रहा है ?

-- 1993 से 1995 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे।

-- 1998 से 2001 तक भारतीय जनता युवा मोर्च में भोपाल महानगर के ज़िलाध्यक्ष रहे।

-- 2002 से 2004 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रहे।

Advertisment

-- 1999 से 2004 तक भोपाल नगर निगम वार्ड 14 से पार्षद।

-- 2004 से 2007 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश महामंत्री।

-- 2007 से 2010 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष।

-- 2008 से 2014 तक वनोपज संघ के अध्यक्ष।

-- 2008 से पदस्थ नरेला विधानसभा क्षेत्र भोपाल के विधायक।

-- 2010 से 2012 तक भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य।

--2011 से 2012 तक भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता।

-- 2013 में नरेला क्षेत्र, भोपाल से पुनः विधायक बने।

-- 2013 - 2018 तक मध्य प्रदेश सरकार के तहत ग्रामीण विकास राज्य मंत्री एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत और पुनर्वास मंत्री के रूप में कार्य किया।

--2020 से अब तक चिकित्‍सा शिक्षा,भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास के मंत्री के रूप में

मंत्री विश्वास सारंग की संपत्ती का ब्योरा

चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक सारंग की अचल संपत्ति की कीमत में साल 2013 की तुलना में साल 2018 में दो करोड़ 63 लाख रुपए की बढ़ोतरी हुई है। साल 2013 में विश्वास सारंग की कुल सालाना आय 6 लाख 28 हजार रुपए थी, जो साल 2018 में बढ़कर 24 लाख 68 हजार रुपए हो गई।

Advertisment

Note:-  संपत्ति की जानकारी उनके द्वारा चुनाव के समय दी गई है।

ये भी पढ़ें:

MP Elections 2023 के दिग्गज, जानिए पूर्व सीएम कमलनाथ के बारे में खास बातें

MP Elections 2023: क्या है नरेला विधानसभा का मूड? वोटरों ने दी अपनी राय…

MP Elections 2023 के दिग्गज, जानिए यशोधरा राजे सिंधिया के बारे में खास बातें

MP Election 2023: ग्वालियर देहात सीट पर बीजेपी का दबदबा, जातीय समीकरण के खेल में अन्य पार्टियों की नजर

MP Elections 2023: चुरहट विधानसभा सीट पर क्या इस बार त्रिकोणीय होगा मुकाबला, जानिए क्या है वोटरों का मूड और राय…

MP Elections 2023, Minister Vishwas Sarang,  Mantri vishwas sarang, Mantri vishwas sarang news, minister vishwas sarang,  MLA vishwas sarang, Vishwas Sarang,  Vishwas Sarang Bhopal, vishwas sarang narela bhopal, मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री विश्वास सारंग समाचार, मंत्री विश्वास सारंग, विधायक विश्वास सारंग, विश्वास सारंग, विश्वास सारंग भोपाल, विश्वास सारंग नरेला भोपाल

Vishwas Sarang Minister Vishwas Sarang mantri vishwas sarang news mla vishwas sarang vishwas sarang narela bhopal vishwas sarang bhopal Mantri vishwas sarang
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें