Advertisment

Corona Vaccine: राजधानी में इस हफ्ते करीब डेढ़ लाख लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन

Corona Vaccine: राजधानी में इस हफ्ते करीब डेढ़ लाख लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन About 1.5 lakh people got corona vaccine this week in the capital

author-image
Bansal News
Corona Vaccine: राजधानी में इस हफ्ते करीब डेढ़ लाख लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन

भोपाल। प्रदेश में कोरोना का कहर अब थमने लगा है। रोजाना 400 से भी कम मामले प्रदेशभर से सामने आ रहे हैं। वहीं कोरोना वैक्सीन प्रोग्राम भी तेजी से चल रहा है। राजधानी में बीते एक हफ्ते में 1.43 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। रविवार को भी शहर के चार सेंटर्स पर वैक्सीन लगाई गई। रविवार को राजधानी में 69 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। रविवार को शहर के चिरायू मेडिकल कॉलेज, आईएसबीटी स्मार्ट सिटी, एसटी होटल और मिरेकल हॉस्पिटल में वैक्सीन लगाई गई है। आज से फिर शहर के सभी सेंटर्स पर वैक्सीन लगाने का प्रोग्राम शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राजधानी में अब तक 10.63 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। वहीं इनमें से 1.65 लाख लोगों को कोरोना की दोनों डोज दी जा चुकी हैं। आज से वैक्सीन शहर के सभी सेंटर्स पर लगाई जाएंगी।

Advertisment

13 लाख से ज्यादा लोगों को लगी वैक्सीन

वहीं इंदौर में 13 लाख से भी ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं इंदौर में 2.35 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। बता दें कि प्रदेश में कोरोना ने जमकर कहर बरसाया है। हजारों लोग काल के गाल में समा गए हैं। आम से लेकर खास तक सभी कोरोनी की दूसरी लहर की चपेट में रहे। अब प्रदेश में कोरोना का कहर थमने लगा है। इसी को देखते हुए अनलॉक की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। अब प्रदेश में रोजाना 4 सौ से भी कम मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 300 से भी कम मामले सामने आए हैं। रविवार को कुल 274 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। प्रदेश में अब तक 7,88,183 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं। अब प्रदेश में कोरोना के कहर पर काबू होता दिख रहा है। रोजाना आने वाले केसों में भी तेजी से कमी देखने को मिल रही है।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Top news in IndiaPakistan refugees in india today news Pradesh Breaking Hindi pakistani refugese ko corona vaccine Pakistan refugees in india News MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh Madhya Live News India indore india news today india news India Breaking News india hindu refugee Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Google news covid 19 corona vaccine in bhopal corona vaccine for pakistani refugese corona vaccine for 5 thousand corona vaccine corona vaccine corona update corona mahamari Breaking News bhopal me corona vaccine anti-Covid" "amphtml" MP News Hindi
Advertisment
चैनल से जुड़ें