Abbas Naqvi Statement On Haj Yatra: 6-7 जून को पहली फ्लाइट होगी शुरू, जानें पूरी खबर

नई दिल्ली। Abbas Naqvi Statement On Haj Yatra देश-दुनियाभर का ताजातरीन खबरों में हज यात्रा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है जहां पर हज 2022 शुरू होने जा रहा है। तो वहीं पर इस य़ात्रा की पहली फ्लाइट 6-7 जून को शुरू होने जा रही है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने बयान जारी किया है।
जानें क्या बोले मंत्री नकवी
यहां पर केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने बयान देते हुए कहा कि, हज 2022 शुरू होने जा रहा है। हज यात्रा के लिए 6-7 जून को पहली फ्लाइट शुरू हो जाएगी। बिना सब्सिडी के हज होने के बाद भी हज यात्रा महंगी नहीं हुई है। हज यात्रियों की यात्रा सफल हो, सुलभ हो, सस्ती हो इसके लिए मज़बूती के साथ काम हुआ है।
हज 2022 शुरू होने जा रहा है। हज यात्रा के लिए 6-7 जून को पहली फ्लाइट शुरू हो जाएगी। बिना सब्सिडी के हज होने के बाद भी हज यात्रा महंगी नहीं हुई है। हज यात्रियों की यात्रा सफल हो, सुलभ हो, सस्ती हो इसके लिए मज़बूती के साथ काम हुआ है: केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नक़वी pic.twitter.com/yOtMucYJfk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2022
चार जून से शुरू हो रही यात्रा
उन्होंने बताया कि भारत से हज के लिए उड़ान चार जून से शुरू हो रही हैं। नकवी ने कहा, ‘‘मोदी सरकार में संपूर्ण हज प्रक्रिया में किये गए महत्वपूर्ण सुधारों से जहां एक तरफ हज प्रक्रिया पारदर्शी हुई है, वहीँ दूसरी ओर दो वर्षों के बाद हज पर जा रहे हज यात्रियों पर गैर-जरुरी आर्थिक बोझ ना पड़े इसकी व्यवस्था की गई है।’’ उनके मुताबिक, संपूर्ण हज प्रक्रिया के शत-प्रतिशत डिजिटल होने से भारतीय मुसलमानों के ‘इज़ ऑफ डूइंग हज’ (हज करने में सुगमता) का सपना साकार हुआ है। डिजिटल हज, ‘डिजिटल इंडिया’ के सर्वश्रेष्ठ उदाहरणों में से एक है। नकवी ने कहा, ‘‘लोगों की सेहत, सुरक्षा, सलामती को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण सुधारों के साथ हज 2022 हो रहा है।
जानें क्या है इसकी प्रक्रिया
हज 2022 की संपूर्ण प्रक्रिया भारत सरकार और सऊदी अरब की सरकार द्वारा तय किये गए पात्रता, आयु, स्वास्थ्य मानदंडों एवं अन्य जरुरी कोरोना दिशानिर्देशों के अनुसार की गई है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘इस साल भारत से 79,237 मुसलमान हज 2022 पर जाएंगें। इनमें लगभग 50 प्रतिशत महिलाएं हैं। इनमें 56 हजार 601 हज यात्री, भारतीय हज कमेटी और 22,636 हज यात्री, ‘हज ग्रुप ऑर्गनाइजर्स’ (एचजीओ) के माध्यम से जाएंगें। बिना ‘मेहरम’ (पुरुष रिश्तेदार) के लगभग 2000 मुस्लिम महिलाएं हज 2022 पर जाएंगी। इन्हें लॉटरी सिस्टम से बाहर रखा गया है।’’ कोरोना के कारण सऊदी अरब सरकार की ओर से तय दिशानिर्देशों चलते पिछले दो वर्षों में भारतीय नागरिक हज यात्रा पर नहीं जा सके थे।
0 Comments