Advertisment

AAP Win MCD Election 2022: 15 साल बाद बीजेपी को करारी मात ! अब "आप" बना MCD का नया बॉस, जानें बड़ी अपडेट

author-image
Bansal News
AAP Win MCD Election 2022: 15 साल बाद बीजेपी को करारी मात ! अब

नई दिल्ली। Delhi MCD Election 2022 Result Live: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्ड के लिए चल रही मतगणना समाप्त हो गई है जिसमें MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी ने ने 134 सीटें, भाजपा ने 104 सीटें, कांग्रेस ने 9 सीटें और निर्दलीय ने 3 सीटें जीतीं है। आपको बताते चलें कि, दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतों की गिनती बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई थी। यहां पर 1,349 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। चुनाव में इस बार 50.48 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Advertisment

आप में खुशी की लहर

आपको बताते चलें कि, शानदार जीत के बाद  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी के कार्यालय पहुंचे। MCD में जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यहां पर मैं दिल्ली के लोगों के बहुत बधाई देना चाहता हूं। इतनी बड़ी और शानदार जीत के लिए, इतने बड़े बदलाव के लिए मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। दिल्ली के लोगों ने मुझे दिल्ली की सफाई, भ्रष्टाचार को दूर करने, पार्क को ठीक करने के साथ कई सारी जिम्मेदारियां दी हैं। मैं दिन रात मेहनत करके कोशिश करूंगा की आपके इस भरोसे को कायम रखूं।

[video width="640" height="360" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/12/u4cJCsjeS0l2cAir.mp4"][/video]

सीएम मान का बयान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि, मैं आपको बहुत बधाई देता हूं चुनाव लड़ते तो नेता हैं लेकिन जीतती जनता है, आज जनता जीत गई है। आपने अपने दोस्तों-बड़े भाईयों को जिताया है। इसके अलावा जब आज वाला एक्ज़िट पोल ग़लत साबित हो सकता है तो कल वाला एक्ज़िट पोल ग़लत साबित नहीं हो सकता? गुजरात में आपको कल चमत्कार देखने को मिलेगा।

Advertisment

दिल्ली उपमुख्यमंत्री सिसोदिया का बयान

आपको बताते चलें कि, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि, दिल्ली की जनता ने 15 साल की भ्रष्ट भाजपा सरकार को हटा कर केजरीवाल के नेतृत्व में AAP की सराकार बनाने के लिए बहुमत दिया है इसके लिए जनता का धन्यवाद। ये हमारे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

यहां देखें लेटेस्ट लिस्ट

MCD चुनाव की मतगणना समाप्त हुई। MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी ने ने 134 सीटें, भाजपा ने 104 सीटें, कांग्रेस ने 9 सीटें और निर्दलीय ने 3 सीटें जीतीं।

publive-image

सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना

अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। अधिकारियों ने यहां मंगलवार को बताया था कि वे मतगणना के लिए तैयार हैं और मतगणना के लिए 42 केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव के परिणाम का राष्ट्रीय राजधानी से परे प्रभाव हो सकता है, जिसे आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है। ‘आप’ और भाजपा ने जीत दर्ज करने का विश्वास जताया है, जबकि कांग्रेस खोई हुई जमीन हासिल करना चाहती है। चुनाव पूर्व अधिकांश सर्वेक्षण में ‘आप’ की जीत का पूर्वानुमान लगाया गया है। इसमें भाजपा दूसरे और कांग्रेस तीसरे स्थान पर है। ‘आप’ ने इस चुनाव में 138 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, वहीं भाजपा और कांग्रेस ने क्रमश: 136 और 129 को उम्मीदवार बनाया था।

Advertisment

इन केंद्रों में मतगणना जारी

मतगणना केंद्र शास्त्री पार्क, यमुना विहार, मयूर विहार, नंद नगरी, द्वारका, ओखला, मंगोलपुरी, पीतमपुरा, अलीपुर और मॉडल टाउन जैसे क्षेत्रों में बनाए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया था कि सभी केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 20 टुकड़ियां और 10,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इससे पहले 2017 के नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 270 वार्ड में से 181 पर जीत दर्ज की थी। प्रत्याशियों के निधन के कारण दो सीट पर मतदान नहीं हो सका। ‘आप’ ने 48 वार्ड और कांग्रेस ने 27 वार्ड जीते थे। उस साल करीब 53 प्रतिशत मतदान हुआ था।

जानें अब तक की अपडेट

  • दिल्ली नगर निगम चुनाव के परिणामों के लिए वोटों की गिनती शुरू हुई। तस्वीरें CWG विलेज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की है।

Advertisment
  • दिल्ली नगर निगम चुनाव के परिणामों के लिए वोटों की गिनती चल रही है। तस्वीरें मंगोलपुरी की हैं।
  • नवीनतम आधिकारिक रुझानों में बीजेपी 66 सीटों पर आगे चल रही, AAP 30 और कांग्रेस 3 सीटों पर है। 250 वार्डों के लिए मतगणना चल रही है।
  • publive-image

मतदान केंद्र से सामने आया वीडियो

दिल्ली नगर निगम चुनाव के परिणाम आज जारी होंगे जिसके लिए मतगणना की जा रही है। ड्रोन वीडियो बुराड़ी और ITI धीरपुर के मतगणना केंद्र से है जहां दिल्ली पुलिस ड्रोन से निगरानी कर रही है।

[video width="480" height="270" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/12/XHsVm-gXKLWHwShk.mp4"][/video]

  • नवीनतम आधिकारिक रुझानों में बीजेपी 66 सीटों पर आगे चल रही, AAP 30 और कांग्रेस 3 सीटों पर है। 250 वार्डों के लिए मतगणना चल रही है।
  • नवीनतम आधिकारिक रुझानों में भाजपा 97 सीटों पर, AAP 53 पर, कांग्रेस 5 पर और निर्दलीय और NCP 1-1 सीटों पर आगे चल रही है। 250 वार्डों के लिए मतगणना चल रही है।
  • नवीनतम आधिकारिक रुझानों में भाजपा 106 सीटों पर, AAP 59 पर, कांग्रेस 7 पर, निर्दलीय 2 और NCP 1 पर आगे चल रही है।
  • नवीनतम आधिकारिक रुझानों में बीजेपी 106 सीटों पर, AAP 78 पर, कांग्रेस 10 पर, निर्दलीय 4 और एनसीपी 1 पर आगे चल रही है।
  • नवीनतम आधिकारिक रुझानों में बीजेपी 110 सीटों पर, AAP 100 पर, कांग्रेस 9 पर, निर्दलीय 3 और एनसीपी 1 पर आगे चल रही है।
  • बीजेपी को 10 और AAP को 6 सीटों पर जीत मिली है। बीजेपी फिलहाल 96 सीटों पर और AAP 121 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 11 पर, निर्दलीय 5 पर, BSP 1 सीट पर आगे चल रही है।
  • AAP ने 75 सीटों पर जीत हासिल की है और 60 पर आगे चल रही है, बीजेपी ने 55 सीटों पर जीत हासिल की है और 48 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है। कांग्रेस ने 4 सीटें जीत ली हैं, 5 पर आगे हैं और निर्दलीय उम्मीदवार ने 1 जीत दर्ज़ की, 2 पर आगे हैं।
  • आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली में पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न मना रहे हैं। पार्टी आधिकारिक रुझानों के अनुसार 106 सीटें जीत चुकी है और 26 अन्य पर आगे है। मतगणना जारी है।
  • उत्तर प्रदेश: AAP ने 126 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार किया। जिसके मद्देनज़र आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज में जश्न मनाया।
    publive-image
  • हमें 180 से ज्यादा सीटें मिलने वाली हैं। अगर वोटर का आर्शीवाद रहा तो हमें 230 भी मिल सकता है। मुझे लगता है कि एग्जिट पोल आम आदमी पार्टी की जीत की ओर इशारा कर रहे हैं: आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज, दिल्ली

जुड़े रहिए बंसल न्यूज के साथ -

अब तक की अपडेट

delhi mcd delhi mcd election 2022 mcd election 2022 mcd election delhi MCD Election Result 2022 delhi election delhi election result delhi mcd election 2022 result delhi mcd result Delhi mcd result 2022 mcd election 2022 result mcd election delhi result mcd election result date mcd result 2022 mcd result date Sarup Nagar mcd election result Seelampur mcd election result Shahbaad Dairy mcd election result Shahdara mcd election result Shakarpur mcd election result
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें