Advertisment

Karnataka Assembly Election 2023: आप ने 80 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी ! 224 विधानसभा क्षेत्रों में उतारेगी उम्मीदवार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को 80 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

author-image
Bansal News
Karnataka Assembly Election 2023: आप ने 80 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी ! 224 विधानसभा क्षेत्रों में उतारेगी उम्मीदवार

बेंगलुरू। Karnataka Assembly Election 2023 कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को 80 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने कहा है कि वह राज्य के सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारेगी। कर्नाटक में मई तक विधानसभा चुनाव होने हैं।

Advertisment

जानिए किन उम्मीदवारों को दी जगह

पहली सूची के अनुसार, उच्चतम न्यायालय के वकील बृजेश कलप्पा चिकपेट से चुनाव लड़ेंगे, बृहत बेंगलुरु महानगर पालिके (बीबीएमपी) के पूर्व अधिकारी के मथाई (शांति नगर), बी.टी. नागन्ना (राजाजीनगर), मोहन दसारी (सी वी रमन नगर), शांतला दामले (महालक्ष्मी लेआउट से) और पद्मनाभनगर से अजय गौड़ा चुनाव लड़ेंगे।एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ‘आप’ की राज्य इकाई के प्रमुख पृथ्वी रेड्डी ने कहा, “(सूची में शामिल) ये उम्मीदवार समाज के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व करते हैं। हमारे उम्मीदवारों की सूची की औसत आयु केवल 46 वर्ष है। हमारे 50 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवार 45 वर्ष से कम आयु के हैं।”

69 उम्मीदवार नए चेहरे

रेड्डी के मुताबिक, सर्वे के बाद उम्मीदवारों का चयन किया गया है।उन्होंने कहा कि 69 उम्मीदवार नए चेहरे हैं। उन्होंने कहा कि सूची में युवा, महिलाएं, किसान और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोग शामिल हैं।

karnataka vidhan sabha election 2023 karnataka polls 2023 karnataka elections 2023 karnataka elections Karnataka Election 2023 karnataka election karnataka assembly elections 2023 karnataka assembly elections karnataka assembly election 2023 date karnataka assembly election 2023 karnataka assembly election karnataka assembly 2023 assembly elections 2023 Assembly Election 2023 2023 election 2023 assembly elections 2023 assembly election
Advertisment
चैनल से जुड़ें