Advertisment

AAP Protest Live: BJP vs अरविंद केजरीवाल! भाजपा ऑफिस के सामने CM का प्रदर्शन

Arvind Kejriwal Live: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल आज पार्टी के साथ BJP दफ्तर कूच करेंगे। विभव की गिरफ्तारी के बाद यह विरोध प्रदर्शन किया है।

author-image
aman sharma
AAP Protest Live: BJP vs अरविंद केजरीवाल! भाजपा ऑफिस के सामने CM का प्रदर्शन

AAP Protest Live: विभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी आज दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करने वाली है। विरोध में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे।

Advertisment

आम आदमी पार्टी के मंत्री, पार्षद, सांसद और कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में जुटेंगे। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने सभी को संबोधित कर रहे हैं। इसके बाद वह सभी भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर की तरफ गिरफ्तारी देने जाएंगे। साथ ही इस मार्च में अरविंद केजरीवाल इस प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। पल-पल की जानकारी के लिए बने रहेंं बसंल न्यूज़ के साथ।

विरोध प्रदर्शन का लाइव अपडेट

3:02 PM

दिल्ली पुलिस ने जब्त की CCTV DVR

https://twitter.com/ANI/status/1792112306824061313

'आप' सांसद स्वाति मालीवाल से कथित मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास से CCTV DVR जब्त कर ली है। पुलिस टीम मुख्यमंत्री निवास से निकल चुकी है।

Advertisment

1:41 PM

दिल्ली पुलिस सीएम हाउस पहुंची

एक तरफ दिल्ली के सीएम भारतीय जनता पार्टी दफ्तर की तरफ कूच कर रहे हैं तो दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस एक बार फिर सीएम केजरीवाल के आवास पर पहुंची है। स्वाति मालीवाल मारपीट केस में दिल्ली पुलिस को घटना की सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर मांगी थी लेकिन उनको वह नहीं मिली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबित दिल्ली पुलिस इन्हीं दोनों को चीजों को हासिल करने सीएम आवास पहुंची है।

1:38 PM

हमने उन्हें रोक लिया है

सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन पर डीसीपी सेंट्रल दिल्ली एम. हर्षवर्धन ने कहा कि हमने पर्याप्त व्यवस्था की थी, धारा 144 लागू है, हमने उन्हें रोक लिया है और उन्हें जाने को कहा है। यहां पर्याप्त पुलिस व्यवस्था है।

1:34 PM

सीएम मार्च के लिए निकले

सीएम अरविंद केजरीवाल भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर के लिए निकल चुके हैं। उनके साथ संजय सिंह, गोपाल राय, राघव चड्ढा समेत कई बड़े नेता और कार्यकर्ता इस मार्च में शामिल है।

Advertisment

प्रदर्शनकारी भाजपा दफ्तर के बाहर पहुंचना शुरू कर चुके हैं। वहीं, दिल्ली सीएम भी कुछ ही देर में भाजपा ऑफिस के लिए कूच करेंगे।

12:45 PM

सीएम कूच के लिए निकले

CM अरविंद केजरीवाल भारतीय जनता पार्टी दफ्तर की तरफ कूच करने के लिए निकल चुके हैं। उनके साथ पार्टी के कई बड़े नेता हैं।

Advertisment

AAP vs BJP घमासान

अरविंद केजरीवाल ने अपने भाषण में बयान दिया कि अगर आप मुझे गिरफ्तार करोगे तो 100 केजरीवाल पैदा होंगे। वहीं, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी 'आप' पर निशाना साधा और कहा कि स्वाति मालीवाल को बीजेपी का एजेंट कहना हास्यपद है।

12:15 PM

हमें भी करें गिरफ्तार- केजरीवाल

पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिल्ली सीएम ने कहा कि मेरे पीए को गिरफ्तार किया, अब हम भी अपनी गिरफ्तारी देंगे। जहां तक पुलिस जानें देगी हम वहां तक जाएंगे और जहां रोक देगी वहीं बैठ जाएंगे।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें