Advertisment

Jalandhar Lok Sabha by-election 2023: पूर्व विधायक सुशील रिंकू को बनाया उम्मीदवार ! लड़ेगें आप की ओर से चुनाव

आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट के लिए बृहस्पतिवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू को अपना उम्मीदवार घोषित किया।

author-image
Bansal News
Jalandhar Lok Sabha by-election 2023: पूर्व विधायक सुशील रिंकू को बनाया उम्मीदवार ! लड़ेगें आप की ओर से चुनाव

चंडीगढ़।  Jalandhar Lok Sabha by-election 2023:  आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट के लिए बृहस्पतिवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू को अपना उम्मीदवार घोषित किया।  जालंधर संसदीय सीट के लिए मतदान 10 मई को होगा और वोटों की गिनती 13 मई को होगी।

Advertisment

5 अप्रैल को शामिल हुए थे आप में 

रिंकू एक दिन पहले, बुधवार को पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में ‘आप’ में शामिल हुए थे। मान ने बृहस्पतिवार को ट्वीट करके रिंकू को उपचुनाव के लिए ‘आप’ का उम्मीदवार बनाए जाने की जानकारी साझा की।रिंकू इससे पहले जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें ‘आप’ की शीतल अंगुरल ने हराया था।कांग्रेस ने रिंकू को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में बुधवार को निष्कासित कर दिया था।

Image

जनवरी में निधन के बाद खाली थी सीट

जनवरी में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो जाने के कारण जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।जालंधर के फिल्लौर में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिल का दौरा पड़ने से चौधरी (76) का निधन हो गया था।

Congress AAP AAP Candidate for Jalandhar Lok Sabha bypoll Jalandhar Bypoll Lok Sabha Election 2023 Punjab Bypoll 2023 Sushil Kumar Rinku
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें