Advertisment

AAP councilor joins BJP: महापौर चुनाव से पहले आप पार्षद सुनीता ने थामा भाजपा का साथ, जाने खबर

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर चुनाव से पहले द्वारका सी. वार्ड से आम आदमी पार्टी (आप) की पार्षद सुनीता सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं।

author-image
Bansal News
AAP councilor joins BJP: महापौर चुनाव से पहले आप पार्षद सुनीता ने थामा भाजपा का साथ, जाने खबर

नई दिल्ली। AAP councilor joins BJP दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर चुनाव से पहले द्वारका सी. वार्ड से आम आदमी पार्टी (आप) की पार्षद सुनीता सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। एमसीडी के महापौर और उप महापौर पदों के लिए 26 अप्रैल को चुनाव होना है।

Advertisment

जाने भाजपा इकाई ने क्या कहा

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सुनीता का पार्टी में स्वागत करते हुए आरोप लगाया कि ‘आप’ में आम स्वयंसेवकों के साथ ‘‘बंधुआ मजदूर’’ जैसा व्यवहार किया जा रहा है। सुनीता के ‘आप’ छोड़ कर भाजपा में शामिल होने का हालांकि आगामी महापौर चुनाव पर बहुत कम असर होगा। दिसंबर 2022 में हुए एमसीडी चुनाव में ‘आप’ ने 134 वार्डों में जीत हासिल कर भाजपा को मात दी थी। भाजपा ने 250 वार्ड में से 104 में जीत दर्ज की थी। सुनीता के अलावा ‘आप’ से पूर्व में, बवाना वार्ड के पार्षद राम निवास भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

आप के कई नेता कर रहे घुटन महसूस

पश्चिमी दिल्ली के भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि आप के कई अन्य नेता घुटन महसूस कर रहे हैं और उनके जल्द ही भाजपा में शामिल होने की उम्मीद है। सुनीता ने कहा कि उनके भाजपा खासकर वर्मा के साथ घनिष्ठ संबंध हैं और उन्होंने भाजपा को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने की इच्छा व्यक्त की।

bjp Politics big breaking AAP councilor
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें