Advertisment

Disadvantages of Mango: इन व्यक्तियों को नहीं खाना चाहिए आम, वरना हो सकते हैं ये गंभीर परिणाम

सभी व्यक्तियों के लिए आम फायदेमंद हो ये जरुरी नहीं है. आइए जानते हैं, किन व्यक्तियों को आम नहीं खाना चाहिए.

author-image
Shyam Nandan
Disadvantages of Mango: इन व्यक्तियों को नहीं खाना चाहिए आम, वरना हो सकते हैं ये गंभीर परिणाम

Disadvantages of Mango/Aam Khane ke Nuksan: आम एक बेहतरीन न्यूट्रीशियस फ्रूट है। इसमें मौजूद विटामिन C, विटामिन A, विटामिन E, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स (B-Complex) और पोटैशियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे खनिज तत्त्व से इसे खास बनाते हैं। साथ ही आम में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर उच्च मात्रा में होती है।

Advertisment

आम खाने से क्या होता है? What happens by eating mangoes?

आम का उचित मात्रा में सेवन डाइजेस्टिव सिस्टम में सुधार लाता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज जैसी समस्याओं से राहत प्रदान करता है।

कच्चा आम खाना वजन नियंत्रण में काफी सहायक है, क्योंकि उसमें कम कैलोरी, कम शुगर के साथ ज्यादा फाइबर होता है। केवल यही नहीं बल्कि आम का एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर में बीमारियों और रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं।

आम खाने से क्या नुकसान होता है? What are harms of eating mango?

ये तो आम खाने के लाभ हैं, लेकिन जरुरी नहीं है कि सभी व्यक्तियों के लिए यह इतना ही फायदेमंद हो। यह देखा गया है कि आम खाने से कई प्रकार के नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं, किन व्यक्तियों को आम नहीं खाना चाहिए।

Advertisment

top-mango-variety-gulabkhas-aam

आम से शुगर स्पाइक (Sugar Spike from Mangoes)

आम में कार्बोहाइड्रेट और शुगर बहुत अधिक मात्रा में होती है। इसलिए इस खाने के बाद शरीर में शुगर लेवल बहुत तेजी से बढ़ जाता है। इसलिए जिनको डायबिटीज की शिकायत है, उनको आम नहीं खाना चाहिए। क्योंकि, शुगर स्पाइक बढ़ने से परेशानियां बढ़ जाती हैं।

आम से एलर्जी (Allergy from Mangoes)

बहुत लोगों को कुछ फलों से एलर्जी होती है. जिन व्यक्तियों को आम से एलर्जी है, उन्हें आम नहीं खाना चाहिए। इस फल को खाने के बाद एलर्जी के प्रमुख लक्षणों में स्किन यानी त्वचा में सेंसेशन, चकत्ते, लाल दाने, खांसी, छींक और सांस की समस्याएं शामिल हैं। कुछ लोगों को वॉमिटिंग भी हो जाती है।

आम से अपच और गैस की समस्या (Indigestion and Gas Problem)

रस और गुदा से भरपूर आम आसानी से पचने वाला फल नहीं है। हालांकि यह तुरंत ऊर्जा देता है, लेकिन कुछ लोगों को आम खाने से इनडाइजेशन यानी अपच हो जाता है। आम की खटास से कुछ लोगों को पेट में गैस की शिकायत भी जो जाती है, जो पेट में मरोड़ और दर्द भी पैदा कर देता है। जिन्हें इस प्रकार की समस्या होती हो, उन्हें आम के सेवन से बचना चाहिए।

Advertisment

what-not-to-take-after-mangoes

अपरिपक्व और अशुद्ध आम (Unripe and Unclean Mango)

कभी-कभी आम पूरा पका हुआ नहीं होता है या प्राकृतिक से पकाया गया नहीं होता है। साथ ही आज कल आम की खेती में पेस्टिसाइड्स की मात्रा काफी बढ़ गई है। ऐसे आम सेहत के लिए बहुत नुकसानदेह होते है। इसलिए ऐसे आम को स्वस्थ से स्वस्थ व्यक्ति को भी नहीं खाना चाहिए। बीमार और रोगियों को तो भूल कर भी ऐसे आम का सेवन नहीं करना चाहिए।

ओबेसिटी और आम (Obesity and Mango)

आम में मौजूद उच्च पोषक तत्व शरीर का वजन बहुत तेजी से बढ़ा देता है। जो लोग वेट लॉस करना चाहते हैं, उनको आम नहीं खाना चाहिए। जो लोग पहले से ही मोटे हैं यानी ओबेसिटी (मोटापा) के शिकार हैं, उन्हें भी आम के सेवन से बचाना चाहिए, अन्यथा वे और भी मोटे हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें:

What To Avoid After Eating Mangoes: आम खाने के बाद भूल से भी न खाएं ये चीजें, झेलने पड़ सकते हैं ये गंभीर परिणाम

Advertisment

Indore News: महिला को आम खाना पड़ा महंगा, परिजनों का आरोप, आम में था जहरीला पदार्थ

Top Mango Variety: आम के शौकीनों ने यदि नहीं खाए हैं ये 15 आम, तो कुछ छूट रहा है उनसे

Mango Shrikhand Recipe: ऐसे तैयार करते है क्रिकेटर रहाणे मैंगो श्रीखंड, बारिश में आप भी करना चाहेगें ट्राई

Raw Mango Benefits: गुणों की खान है हरा आम, जानिए कच्चा आम खाने के फायदे

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य जानकारी और सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है। अमल में लाने के पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

आम किसे नहीं खाना चाहिए, आम खाने से नुकसान, आम खाने के फायदे, आम खाने से क्या होता है, आम और मोटापा, आम और पेट दर्द, disadvantages of mango, advantages of mango, who should not eat mangoes, harms of mangoes, benefits of mangoes, mangoes and obesity, mangoes and stomach ache, qam khane ke nuksan, aam khane ke kya nuksan hota hai

आम खाने के फायदे advantages of mango benefits of mangoes disadvantages of mango harms of mangoes mangoes and obesity mangoes and stomach ache who should not eat mangoes आम और पेट दर्द आम और मोटापा आम किसे नहीं खाना चाहिए आम खाने से क्या होता है आम खाने से नुकसान
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें