/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/aap-1-3.jpg)
भोपाल। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी ( Aam Aadmi Party Bhopal) बनने पर 12 अप्रैल की दोपहर को पुराने भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने AAP कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च निकाला। रानी अग्रवाल ने कहा कि AAP के राष्ट्रीय पार्टी (Aam Aadmi Party Bhopal national party) बनने के उपलक्ष्य में भोपाल में कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च निकालकर जश्न मनाया।
[caption id="attachment_208544" align="alignnone" width="896"]
AAP in MP Election 2023, assembly Elections 2023, MP AAP[/caption]
राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया
आम आदमी पार्टी को कुछ दिन पहले ही राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया गया।
[video width="640" height="352" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2023/04/3bJ0yI2TdaS6jxik.mp4"][/video]
वोट का 12.92 फीसदी वोट मिला
आयोग ने अपने आदेश में कहा, “आप के चुनाव प्रदर्शन की समीक्षा से पता चलता है कि गुजरात विधानसभा के आम चुनाव में आप को कुल वोट का 12.92 फीसदी वोट मिला। इसके अलावा इसने गुजरात में एक राज्य पार्टी होने के मानदंड को पूरा किया है और दिल्ली, गोवा और पंजाब में पहले से ही एक मान्यता प्राप्त राज्य पार्टी है।”
CM SHIVRAJ ने की एक और घोषणा, अब मिलेगी 100% सैलरी,जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
[caption id="attachment_208547" align="alignnone" width="1068"]
AAP in MP Election 2023, assembly Elections 2023, MP AAP[/caption]
पाटियों ने दम भरना शुरू कर दिया
2023 विधानसभा चुनाव में भले ही कुछ महीने रह गए हो , लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने (Madhya Pradesh AAP Party) अभी से तैयारी कर ली है। अभी तक बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य रूप से यहां मुकाबला होता रहा है, लेकिन अब एमपी कई पाटियों ने दम भरना शुरू कर दिया है।
होटल में खाना खाने वाले हो जाएं सावधान, सामने आई ये तस्वीर,लोग हैरान
[caption id="attachment_208546" align="alignnone" width="1234"]
AAP in MP Election 2023, assembly Elections 2023, MP AAP[/caption]
पदाधिकारी सक्रिय हो गए
कांग्रेस बीजेपी के अलावा अब यहां पर आम आदमी पार्टी ने भी अपने पैर पसारने शुरू कर दिए है। अभी कुछ दिन पहले यानि की 14 मार्च को भोपाल में आम आदमी पार्टी के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां आकर कार्यकर्ताओं ने जोश भरा था। जिसके बाद एमपी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पार्टी के पदाधिकारी सक्रिय हो गए है अब ये देखना होगा कि इस बार आम आदमी पार्टी एमपी में कितनी सफलता हासिल कर पाती है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें