Advertisment

Aaj ka Rashifal: इन 4 राशियों को आज आर्थिक लाभ होगा, ये राशियां पाएंगी सामाजिक प्रतिष्ठा, जानें अपना आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: इन 4 राशियों को आज आर्थिक लाभ होगा, ये राशियां पाएंगी सामाजिक प्रतिष्ठा, जानें अपना आज का राशिफल.

author-image
Shyam Nandan

Aaj ka Rashifal – 14 August 2023: सनातन हिन्दू पंचांग के अनुसार 14 अगस्त को सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक सावन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और उसके बाद चतुर्दशी तिथि रहेगी। दिन सोमवार है। आज सम्पूर्ण दिन पुनर्वसु और पुष्य नक्षत्र के साथ सिद्धि और व्यतिपात योग की युति के संयोग बन रहे हैं।

Advertisment

चंद्रमा आज अपनी स्वराशि कर्क राशि में विराजित हैं और सूर्य भी कर्क में ही गोचर कर रहे हैं। सभी 9 ग्रहों की 12 राशियों में उनकी स्थिति और 27 नक्षत्रों की व्यवस्था के प्रभाव से जनित योग के अनुसार, आज सभी 12 राशियों के लिए 14 अगस्त 2023 का दिन कुछ इस प्रकार रहने के योग हैं। [आजकापंचांगविस्तारसेजाननेकेलिएयहांक्लिककरें]

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन, पढ़ें 14 August का राशिफल:

मेष, वृषभ, मिथुनऔरकर्ककेलिएआज14 August, 2023 काराशिफल

मेषराशिफल - Aries Daily Horoscope in Hindi

मेष राशि के जातक आज अपना अधिक से अधिक समय परिवार के सदस्यों के साथ बिताएंगे। छात्र जातक आज साथियों के साथ अपना अनुभव साझा करेंगे। आज दान दें, ऐसा करने से आपको खुशी मिलेगी। तबीयत का ध्यान रखें, नासाज रह सकती है।

वृषभराशिफल– Taurus Daily Horoscope in Hindi

वृष राशि के जातक नई कार्य योजना पर काम करेंगे, जिसमें कुछ अड़चनें आ सकती है। इसलिए कार्य को करने से पहले उसकी पूरी जानकारी ले लें। नौकरीपेशा जातक अनुभव की कमी से कुछ कार्यों को अधूरा छोड़ देंगे, जो अधिकारी को पसंद नहीं आएगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

Advertisment

मिथुनराशिफल - Gemini Daily Horoscope in Hindi

मिथुन राशि के जातक स्वस्थ और प्रसन्नचित्त रहेंगे। दिन व्यस्तता भरी और भागदौड़ में बीतेगा लेकिन आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी पर्यटन (यात्रा) बन सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। खेल से जुड़े लोग पुरस्कार के लिए नामित होंगे।

कर्कराशिफल - Cancer Daily Horoscope in Hindi

कर्क राशि के जातक माता-पिता का स्नेह प्राप्त करेंगे। व्यापर से जुड़े लोग किसी नई योजना पर काम करेंगे। आज आपके अनेक ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। आत्मविश्वास से आगे बढें। जीवनसाथी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा। संतानसुख उत्तम रहेगा।

सिंह, कन्या, तुलाऔरवृश्चिककेलिएआज14 August, 2023 काराशिफल

सिंहराशिफल - Leo Daily Horoscope in Hindi

सिंह राशि के जातकों का आज दिन उत्साह और उल्लास से भरा रहेगा। सोच-समझ कर किया गया हर काम पूरा होगा। आज आप परिवार पर विशेष ध्यान देंगे। बच्चों की पढ़ाई में योगदान देंगे। आज किसी विवाद में उलझने से बचें। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें।

Advertisment

कन्याराशिफल - Virgo Daily Horoscope in Hindi

कन्या राशि के जातक आज लंबी दूरी की यात्रा पर निकल सकते हैं। आईटी और मैनेजमेंट काम से जुड़े जातकों के प्रोजेक्ट के पूरा होने विलम्ब आ सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई से दूर होगा, किसी प्रकार के विचलन से बचें। आर्थिक सबलता बनी रहेगी।

तुलाराशिफल - Libra Daily Horoscope in Hindi

आज तुला राशि के जातक टाइम पर काम पूरा करने का प्रयास करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को काफी लाभ होगा। छात्र अध्ययन में व्यस्त रहेंगे। किसी परीक्षा के संबंध में अचानक कोई सूचना प्राप्त होगी। आभूषण व्यवसाय से जुड़े लोग आज लाभ कमाएंगे। राजनीति से जुड़े लोग नए चुनौतियां प्राप्त करेंगे।

वृश्चिकराशिफल - Scorpio Daily Horoscope in Hindi

आज वृश्चिक राशि के जातक परिवार पर कम समय दे पाएंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत खास होगा। पार्टी में ओहदा बढेगा। योजना के लिए समय और प्रयास समर्पित करें। सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। दिया हुआ कर्ज या रुका हुआ धन मिलेगा।

Advertisment

धनु, मकर, कुम्भऔरमीनकेलिएआज14 August, 2023 काराशिफल

धनुराशिफल - Sagittarius Daily Horoscope in Hindi

धनु राशि के जातकों का अगर कोई भुगतान बाकी है, तो वह प्राप्त होगा। आज नया निवेश करने का दिन उत्तम है। नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं। स्वास्थ्य और संतान सुख उत्तम रहेगा। घर में शांति रहेगी। महिलाओं को आज महंगे उपहार मिल सकते हैं।

मकरराशिफल - Capricorn Daily Horoscope in Hindi

मकर राशि के जातक किसी मांगलिक कार्य हिस्सा लेंगे। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। तनिक आर्थिक कमजोरी बनी रहेगी। व्यापर कुछ बाधा आ सकती है, लेकिन अच्छे से हैंडल कर लेंगे। नौकरीपेशा जातकों की बौद्धिकता का स्तर ऊंचा रहगे। सभी को प्रभावित करेगा।

कुंभराशिफल - Aquarius Daily Horoscope in Hindi

कुंभ राशि के जातक आज सामाजिक कार्य में लोगों की प्रशंसा प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को अज ऑफिस में काम बोझ रहेगा। बॉस कोई आवश्यक असाइनमेंट सौंप सकता है। घर और परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। दान में अभिरूचि बढ़ेगी।

Advertisment

मीनराशिफल– Pisces Daily Horoscope in Hindi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी उत्तम होने की संभावना है। प्रियजनों से मुलाक़ात होगी। घर बाहर गया सदस्य वापस आ सकता है। ससुराल पक्ष से अच्छा समाचार प्राप्त होगा। भविष्य के लिए योजनाएँ बनाने के लिए आज का दिन आदर्श समय है।

ये भी पढ़ें:

>> iQoo Z7 Pro 5G भारत में 31 अगस्त को होगा लॉन्च, जानिए स्पेसिफिकेशन और कीमत

>> Sunny Deol Meet Esha-Ahana: गदर 2 की स्क्रीनिंग पर पहुंची ईशा-आहना, सनी पाजी ने बहनों का किया वेलकम

Advertisment

>> Bhopal News: मरीज के पेट में छोड़ी 6 इंच की कैंची, अस्पताल प्रबंधन ने बोला ‘हजारों मामलों में एकाध बार ऐसा हो जाता है’

>> Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 954 पुलिस पदक दिए जाने की घोषणा, देखें पूरी लिस्‍ट

>> Indian Railway Recruitment 2023: इंडियन रेलवे में इन पदों पर निकली बम्पर वैकेंसी, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

14 August 2023 ka Rashifal, Aaj ka Rashifal, 14 August ka Rashifal, 14 August ka Bhavishyfal, Daily Horoscope in Hindi, आज का राशिफल इन हिंदी, डेली होरोस्कोप इन हिंदी, 14 अगस्त 2023 होरोस्कोप, कैसा रहेगा आपका दिन, 14 अगस्त की भविष्यवाणी

Aaj ka rashifal daily horoscope in hindi कैसा रहेगा आपका दिन आज का राशिफल इन हिंदी डेली होरोस्कोप इन हिंदी "Hindi me 14 August ka Rashifal 14 August 2023 ka Rashifal 14 August 2023 Rashifal in Hindi 14 August ka Rashifal Bhavishy 14 अगस्त 2023 राशिफल इन हिंदी 14 अगस्त 2023 होरोस्कोप 14 अगस्त का दिन कैसा रहेगा 14 अगस्त की भविष्यवाणी
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें