Advertisment

17 Jan 2024 Rashifal: मेष राशि पर मेहरबान होंगे भगवान गणेश, इन्हें मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें बुधवार का राशिफल

17 Jan 2024 Rashifal: मेष राशि पर मेहरबान होंगे भगवान गणेश, इन्हें मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें बुधवार का राशिफल

author-image
Preeti Dwivedi
17 Jan 2024 Rashifal: मेष राशि पर मेहरबान होंगे भगवान गणेश, इन्हें मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें बुधवार का राशिफल

17 Jan 2024  Rashifal: आज बुधवार को ​राशि चक्र की 12 राशियों में वृष राशि लिए शुभ संयोग बन रहा है। आज बुधवार को मिथुन राशि वालों का भाग्य प्रबल रहेगा। आप भी पढ़ें आज का राशिफल। क्या कहती है आपकी राशि। तो चलिए जानते हैं, पंडित रामगोविंद के अनुसार आपकी राशि क्या कहती है।

Advertisment

प्रस्तुत है आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal), जो वैदिक ज्योतिष के राशि चक्र, ग्रह-गोचर और पंचांग के सिद्धांतों पर आधारित है। अपना राशिफल जानने से पहले आइए एक दृष्टि डालते हैं, आज के पंचाग की मुख्य बिन्दुओं पर।

संबंधित खबर: Vivah Muhurat: कल से शुरु हो रहे हैं विवाह, यहां चेक करें पूरे चार महीने के विवाह मुहूर्त की लिस्ट

आज 17 जनवरी को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है, जो पूरे दिन प्रभावी रहेगी।

Advertisment

इन युतियों और योग के साथ सभी 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों के संयुक्त प्रभाव से सभी 12 राशियों के लिए 17 जनवरी 2024 का दिन कुछ इस प्रकार रहने के योग हैं, पढ़ें अपना आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

मेष, वृषभ , मिथुन और कर्क के लिए आज 17 Jan 2024  का राशिफल

आज का मेष दैनिक राशिफल – Mithun Rashifal in Hindi

मेष राशि वालों को मित्रों के संग समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। आज का दिन विशेष फलदायी है। आज आपको अपने वरिष्ठ रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलेगा। वे आपकी बात सुनेंगे और सहमत होंगे। आज आपका भाग्य प्रबल है। आपकी लाइफ में दूरस्थ यात्रा के योग बनते दिख रहे हैं। दिन अनुकूल रहेगा। आप श्रेष्ठ मार्गों से धन प्राप्त करेंगे।

आज का वृष दैनिक राशिफल – Vrishabh Rashifal in Hindi

वृष राशि के बिगड़े काम भी बन जाएंगे। पत्नी का का साथ मिलने से सभी अवाश्यक कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। पुराने बंद पड़े मुद्दे आज सुलझ जाने के योग हैं। लेकिन धन खर्च होने के योग हैं। छात्र आज रचनात्मक कार्य करेंगे। गृहणियां घर के काम-काज में अधिक व्यस्त रहेंगी।

Advertisment

आज का मिथुन दैनिक राशिफल – Mesh Rashifal in Hindi

मिथुन राशि वालों में छात्रों का ज्ञान बढेगा। अगर आप  व्यापारी हैं तो इससे जुड़े जातकों को लेन-देन के मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। मित्रों और सहयोगियों के साथ बातचीत करते समय धन से जुड़ी नई जानकारी मिलेगी। विदेश में बिजनेस करने वालों के लिए आर्थिक लाभ मिल सकता है धन लाभ के संयोग बन रहे हैं। आज का दिन पारिवारिक उलझन उत्पन्न करेगा, विशेष कर बड़े भाई को कष्ट होने के योग हैं। आज कोई नया व्यवसाय शुरू न करें या किसी कॉन्ट्रैक्ट की जल्दबाजी न करें।

संबंधित खबर: New Year Rashifal 2024: नए साल में किसे मिलेगा अपना आशियाना, किसके करियर में आएगा उछाल, पढ़ें सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल

आज का कर्क दैनिक राशिफल – Kark Rashifal in Hindi

कर्क राशि के जातकों के लिए विदेश से जुड़े कार्यों में अच्छी प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज का दिन बढ़िया और सकारात्मक है। परिवार में सहयोग प्राप्त होगा और बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा, विशेष कर माता का प्रेम। ग्रहों और नक्षत्रों के अनुकूल होने से आज विशेष धन-लाभ और आय के साधनों में वृद्धि होगी। आज आपका संबंध उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ और भी मजबूत होंगे।

Advertisment

सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक के लिए आज 17 Jan 2024  का राशिफल

आज का सिंह दैनिक राशिफल – Simha Rashifal in Hindi

सिंह राशि के जातकों को किसी नई योजना में निवेश करने के लिए आज का दिन सही है। विदेश संबंधी कार्यों अनावश्यक धन खर्च हो सकता है। संतान पक्ष की चिंता से मन उद्विग्न रहेगा। नौकरी में बदलाव की योजना सफल होगी। आज आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी होने के योग हैं। स्वास्थ्य आज उत्तम रहेगा। परिवार का साथ प्राप्त होगा। कोई पुराना निवेश अच्छा रिटर्न देगा।

आज का कन्या दैनिक राशिफल – Kanya Rashifal in Hindi

कन्या राशि के जातक को लाइफ पार्टनर के साथ मिलकर नया बिजनस शुरू करने की योजना बनेगी। आज का दिन मिला-जुला रहेगा। दिन का पहला हिस्सा मानसिक उहापोह और निर्णय पर पहुंचने के लिए द्वन्द में बीतेगा। लेकिन दिन के दोपहर के बाद चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। महिलाएं घर की साज-सज्जा और सौन्दर्य पर खर्च करेंगी।

आज का तुला दैनिक राशिफल – Tula Rashifal in Hindi

तुला राशि के जातकों के लिए आज कार्यक्षेत्र में दिनभर भागदौड़ रहने के योग हैं। लेकिन सायंकाल राहत मिल मिलेगी। आज घर में शुभचिंतकों के आगमन होगा। सहकर्मियों के सपोर्ट से मनोबल बढ़ेगा। मित्रों के साथ आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। आज दिन थोड़ा परेशानी भरा रहने की संभावना है। संतान कष्ट की चिंता बनी रहेगी। पारिवारिक मानसिक कलेश हो सकता है।

आज का वृश्चिक दैनिक राशिफल – Vrishchik Rashifal in Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के कामकाज में शुरू में अड़चने आएंगी, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों की सहायता से सारे काम संपन्न हो जाएंगे। व्यवसाय से जुड़े जातकों को अधिक मेहनत करने के बाद आय के साधन में वृद्धि होगी। आज दोपहर बाद स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। चोट आदि का भय बना रहेगा। छात्रों के व्यक्तित्व में निखार आएगा।

संबंधित खबर: Budhaditya Yog 2024: लो बन गया बुधादित्य योग, धनु में सूर्य-बुध की युति से क्या होगा आप पर होगा असर

धनु, मकर, कुम्भ और मीन के लिए आज 17 Jan 2024  का राशिफल

आज का धनु दैनिक राशिफल – Dhanu Rashifal in Hindi

धनु राशि के जातकों के लिए  निवेश में आशा से अधिक लाभ प्राप्त होने के योग हैं। ऑफिस में सहकर्मियों के सहयोग से आज सारे काम अच्छे से निपट जाएंगे। सायंकाल का समय पारिवारिक लोगों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा। लेकिन, देर रात किसी बुजुर्ग की तबीयत चिंता का कारण बन सकती है। आज का दिन विशेष लाभकारी है।

आज का मकर दैनिक राशिफल – Makar Rashifal in Hindi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन उनके और परिवारजनों के स्वास्थ्य के लिए शुभ है। लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें। अकारण विवाद हो सकता है। आज आपके कुछ पुराने अटके काम पूरे होने के भी योग हैं। लेकिन वहीं धन-भाव में स्थित शुक्र पर चंद्रमा की दृष्टि है। यह आपके लिए भागदौड़ भरा दिन हो सकता है। संभव है कि कार्य पूर्ण करने संघर्ष अधिक हो। व्यवसाय से जुड़े जातक अच्छा मुनाफा कमाएंगे।

आज का कुंभ दैनिक राशिफल – Kumbh Rashifal in Hindi

कुंभ राशि के जातक धन-प्राप्ति के लिए अतिरिक्त प्रयास करेंगे. सांसारिक सुख में वृद्धि होगी। व्यापार में अच्छी वृद्धि होगी। बिजनेस में पार्टनर के साथ मिलकर कोई काम कर रहे हैं तो अच्छी आमदनी होगी। लगातार मेहनत करते रहने से धन का प्रवाह बना रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। लेकिन यह काम पार्टनरशिप में न करें। यह बाद में तनाव का कारण बन सकता है। पराक्रम में वृद्धि होगी।

आज का मीन दैनिक राशिफल – Meen Rashifal in Hindi

मीन राशि के जातकों के लिए राजनीति से जुड़े लोगों को उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। आज सफलता के विशेष योग हैं।  कोई नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय से जुड़ा कोई नया कार्य आज आरंभ कर सकते हैं। लेकिन आज धन संभलकर खर्च करें। किसी व्यापार में निवेश के अच्छे योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

 Budhaditya Yog 2024: लो बन गया बुधादित्य योग, धनु में सूर्य-बुध की युति से क्या होगा आप पर होगा असर

Vivah Muhurat: कल से शुरु हो रहे हैं विवाह, यहां चेक करें पूरे चार महीने के विवाह मुहूर्त की लिस्ट

Chhattisgarh Budget 2024: वित्तमंत्री ओपी चौधरी का बड़ा बयान, बोले- 5 साल में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को खोखला बना दिया, बजट में जनता को मिलेगी ये सौगातें

Hyundai Creta Facelift: भारतीय बाज़ार में लॉन्च हुई नई हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट, जानें कीमत और फीचर्स

CG News: आस्था के केंद्र राम मंदिर के नाम पर साइबर ठगी, दर्शन के लिए VIP पास का दे रहे झांसा

Aaj ka rashifal aaj ka rashifal in hindi horoscope in hindi Rashifal In Hindi today 17 Jan 2024  ka hindi rashifal 17 Jan 2024  ka rashifal 17 Jan 2024  Rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें