Advertisment

Aaj ka Rashifal: आज वक्री शनि से प्रभावित होंगी सभी राशियां, इन 3 राशियों के लिए दिन है उत्तम, जानें अपना राशिफल

आज शतभिषा नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग है। चंद्रमा आज वृहस्पति की राशि मीन में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं, आज का दिन कैसा रहेगा।

author-image
Shyam Nandan
aaj-ka-rashifal

aaj-ka-rashifal

Aaj ka Rashifal - 7 July 2023: सनातन हिन्दू पंचांग के अनुसार आज दिन में श्रावण मास की पंचमी तिथि रहेगी। आज शतभिषा नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग है। चंद्रमा आज शनि की राशि मकर में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं, ग्रहों और नक्षत्रों के प्रभाव से सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Advertisment

मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क के लिए 7 July Rashifal

मेष राशिफल - Aries Daily Horoscope in Hindi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवारजनों के साथ हंसी-खुशी बीतेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लेकिन कुटुम्बजनों में किसी का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है। आमदनी के स्रोत सीमित ही रहेंगे। खर्च में वृद्धि हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों की व्यस्तता बनी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों की दिनचर्या सामान्य रहेगी। छात्रों को अध्ययन पर विशेष ध्यान देने का प्रयास करेगा।

वृषभ राशिफल – Taurus Daily Horoscope in Hindi

वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। इस राशि के स्वामी शुक्र आज तृतीय भाव में मंगल के साथ विराजित हैं और शनि की सप्तम दृष्टि से दृष्ट हैं। जो जातक विदेश व्यापार से जुड़े हैं, उन्हें आज किसी नयी योजना पर काम नहीं करना चाहिए। आज आपको परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। विलास कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लेकिन धन के दुरूपयोग से बचें।

मिथुन राशिफल - Gemini Daily Horoscope in Hindi

मिथुन राशि आज लग्न में हैं। लग्नेश बुध के साथ सूर्य भी लग्न में ही अवस्थित हैं। चूंकि अभी लग्नेश बुध अभी अस्त हैं और सप्तम भाव को देख रहे हैं। इसलिए आज लाइफ पार्टनर के साथ वाद-विवाद से बचें। शनि की पंचम दृष्टि से दृष्ट होने के कारण स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। रुपयों-पैसों और धन की समस्या हो सकती है। कुटुम्बजनों से किसे मुद्दे पर असहमति प्राप्त हो सकती है।

Advertisment

कर्क राशिफल - Cancer Daily Horoscope in Hindi

कर्क राशि आज तृतीय भाव में स्थित है, जबकि तृतीयेश चंद्रमा नवम भाव में शनि के साथ विराजित हैं। घर में धार्मिक क्रियाकलाप में वृद्धि होगी। आर्थिक मोर्चे आज कोई नया काम बिलकुल भी आरंभ न करें। बुजुर्ग लोगों, विशेष कर मां का स्नेह और प्रेम बना रहेगा। छात्रों में नए विषय के प्रति अभिरूचि विकसित होगी। नौकरी से जुड़े लोग आज बौद्धिकता से काम संपन्न कर पाएंगे।

सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक के लिए 7 July Rashifal

सिंह राशिफल - Leo Daily Horoscope in Hindi

सिंह राशि के जातकों को आज हर काम बड़े ध्यान से करने की आवश्यकता है। आज अपनी हर गतिविधि को सीमित ही रखें। धन के अपव्यय से बचने की आवश्यकता है। व्यापारी वर्ग आज कोई नया निवेश न करें। अधिकारी वर्ग अपने मातहतों से सहयोग पाएंगे। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। लाइफ पार्टनर से प्रेम में वृद्धि होगी।

कन्या राशिफल - Virgo Daily Horoscope in Hindi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने के योग हैं। घर और बाहर से हर काम में सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा के व्यवसाय से जुड़े लोग आज अतिरिक्त धन अर्जित कर पाएंगे। माता का विशेष स्नेह प्राप्त होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, लाभ होगा। वाहन संभल कर चलाएं। विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

Advertisment

तुला राशिफल - Libra Daily Horoscope in Hindi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। ज्ञान-ध्यान में रुचि बढ़ेगी। देव-दर्शन के योग हैं। शैक्षणिक कार्यों से जुड़े जातक मान-सम्मान पाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन खान-पान का विशेष ध्यान रखें। आज ठंडा जल पीने से बचें। अधिकारियों के लिए काम की अधिकता रहेगी, लेकिन हर काम व्यवस्थित रूप से संपन्न हो जाएंगे।

वृश्चिक राशिफल - Scorpio Daily Horoscope in Hindi

वृश्चिक राशि के स्वामी आज तृतीय भाव में शुक के साथ विराजमान हैं। पारिवारिक सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। विलासिता के कामों में खर्च बढेगा, जबकि आय के साधन भी बढ़ेंगे। आज स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, इसलिए सावधान रहें। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। बिजनेस से जुड़े जातकों की आमदनी में बढ़ोतरी होने के योग हैं।

धनु, मकर, कुम्भ और मीन के लिए 7 July Rashifal

धनु राशिफल - Sagittarius Daily Horoscope in Hindi

धनु राशि के जातकों के आज दिन सामान्य रहेगा। दिनचर्या व्यवस्थित बनी रहेगी। आध्यात्मिक काम में अभिरूचि बढ़ेगी। छात्रों का मन विषय और अध्ययन में रमा रहेगा। इंजीनियरिंग या तकनीकी पढ़ाई और काम से जुड़े लोगों को आज उनके काम में उचित मेहनत से विशेष सफलता मिलने के योग हैं। अधिकारियों के अधिकार और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पदोन्नति होने योग हैं।

Advertisment

मकर राशिफल - Capricorn Daily Horoscope in Hindi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष फलदायी है। घर में धन-धान्य और सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। आध्यात्मिक उत्थान होगा। पारिवारिक समस्या का निदान होगा। किसी ज्ञानी या गुरु से मुलाकात होगी। लेकिन मन थोड़ा विचलित रहेगा और तनाव में वृद्धि हो सकती है।

कुंभ राशिफल - Aquarius Daily Horoscope in Hindi

कुम्भ राशि के जातक आज अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएंगे। उनका हर काम समय पर पूरा होगा। लेकिन आलस्य की प्रवृत्ति भी हावी रहेगी, जिससे बच कर ही कोई काम सही से पूरा होगा। अन्यथा काम लम्बे समय के लिए लंबित हो जाएगा। व्यवसाय से जुड़े जातक आज विशेष लाभ कमाएंगे। विदेश व्यापर में अतिरिक्त लाभ होगा।

मीन राशिफल - Pisces Daily Horoscope in Hindi

मीन राशि के जातक जिस काम को हाथ में लेंगे, उसे सफलतापूर्वक पूरा का पाएगे। ज्ञान, ध्यान और आध्यात्मिकता में अभिरूचि बनी रहेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े काम में सफलता मिलेगी। न्याय सेवा से जुड़े जातक आज अपने निर्णयों के कारण प्रशंसा के पात्र होंगे। अधिकारी वर्ग आज वाणी पर नियंत्रण रखें। छात्रों को शिक्षक से पूरा सहयोग मिलेगा।

ये भी पढ़ें:

World Chocolate Day 2023: क्यों मनाते हैं विश्व चॉकलेट दिवस, कब-कैसे बना पहला चॉकलेट, खाने के फायदे?

Vastu Tips: पैसों की कंगाली दूर करने के मुख्य द्वार पर लपेटें इस खास पौधे की जड़, ये है तरीका

Benefit Of Vitamin-H: विटामिन-H की कमी दूर करने के लिए खाएं ये फूड्स, रहेंगे हमेशा फिट

Snake Wine: यहां मिलती है सापं से बनी दुनिया की अनोखी शराब, इसकी खासियत जानकर हो जाएंगे हैरान

Lying Person: ये लोग झूठ पकड़ने में होते हैं माहिर, जानें कौन हैं ये लोग

आज का राशिफल इन हिंदी, डेली होरोस्कोप इन हिंदी, 7 जुलाई 2023 होरोस्कोप, कैसा रहेगा आपका दिन, 7 जुलाई की भविष्यवाणी, 7 जुलाई का दिन कैसा रहेगा, 7 जुलाई 2023 राशिफल इन हिंदी, 7 July 2023 Rashifal in Hindi, 7 July राशिफल, 7 July Rashifal

Aaj ka rashifal daily horoscope in hindi कैसा रहेगा आपका दिन 7 July 2023 ka Rashifal 7 July 2023 Rashifal in Hindi 7 July ka Rashifal Bhavishy 7 July Rashifal 7 जुलाई की भविष्यवाणी
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें