Advertisment

Aaj ka Rashifal: आज आर्थिक मोर्चे पर परेशान रहेंगी ये रशिया, ये 4 राशियां पाएंगी सफलता, पढ़ें आज का राशिफल

20 जुलाई, 2023 को सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि (दिन गुरुवार) है। सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल इस प्रकार रहने के योग हैं।

author-image
Shyam Nandan
aaj-ka-rashifal-

aaj-ka-rashifal-

Aaj ka Rashifal - 20 July 2023: सनातन हिन्दू पंचांग के अनुसार 20 जुलाई, 2023 को सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। दिन गुरुवार है। आज अश्लेषा और मघा नक्षत्र के साथ सिद्धि और व्यतिपात योग के संयोग हैं।

Advertisment

चंद्रमा आज भी अपनी राशि कर्क में गोचर कर रहे हैं, लेकिन केवल सुबह के 10.55 बजे तक। इसकी बाद चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सभी 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों के प्रभाव से आज सभी 12 राशियों के लिए 20 जुलाई 2023 का दिन कुछ इस प्रकार रहने के योग हैं, पढ़ें आज का अपना राशिफल।

मेष, वृषभ, मिथुनऔरकर्ककेलिएआज20 July, 2023काराशिफल

मेषराशिफल - Aries Daily Horoscope in Hindi

मेष राशि के जातकों के लिए समय शुभ है, आज पदोन्नति या प्रतिष्ठा प्राप्ति के योग हैं। आज सफ़ेद शर्ट पहनें, सभी तारीफ़ करेंगे। कहीं से वस्त्र और आभूषण आदि की प्राप्त होने के योग हैं। परिवार में गिफ्ट का आदान-प्रदान हो सकता है। आज आप प्रेम का इजहार कर सकते हैं, समय शुभ है।

वृषभराशिफल– Taurus Daily Horoscope in Hindi

वृष राशि के जातकों के लिए आज के दिन किसी मांगलिक कार्य की पृष्ठभूमि बनने के योग हैं। लेकिन आर्थिक मोर्चे पर काफी दौड़भाग और चेष्टाओं के बाद वांछित लाभ-प्राप्ति के योग हैं। आक्रामक व्यवहार न अपनाएं, साथी आपसे खफा हो सकता है।

Advertisment

मिथुनराशिफल - Gemini Daily Horoscope in Hindi

मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ कार्यों के प्रति रुझान बढेगा। व्यय में बढ़ोतरी के योग हैं। आज के दिन ज़रूरत है कि आवेश और गर्ममिजाजी से बचें। किसी मध्यस्थ से आपकी कोई पुरानी पारिवारिक समस्या सुलझ सकती है. साथी की मृदुता आपके मन को मोहने वाली है।

कर्कराशिफल - Cancer Daily Horoscope in Hindi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए मिश्रित प्रभाव वाला सिद्ध होगा। आज के दिन छोटे से छोटे व्यक्ति को भी यथेष्ट सम्मान दें। प्रतिद्वंदियों को दबाने की रणनीति में आप कामयाब होंगे। किसी दूरस्थ मित्र के सहयोग से प्रेम में काम बनेंगे।

सिंह, कन्या, तुलाऔरवृश्चिककेलिएआज20July, 2023काराशिफल

सिंहराशिफल - Leo Daily Horoscope in Hindi

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानियों को निबटाने में व्यतीत होंगे। आपकी चिंताओं से साथी भी परेशान रहेगा। आज आवास के मामले में परितर्वन की स्थिति झेलनी के योग हैं। आज कोई भी परिवर्तन करने से पहले सोच-विचार अवश्य करें।

Advertisment

कन्याराशिफल - Virgo Daily Horoscope in Hindi

आज कन्या राशि वालों के लिए दौड़भाग से अनेक जटिल समस्याओं के हल निकलने के योग हैं। आज बिजनेस के मामले में किसी खास सहयोगी से मिलने के योग हैं। आज व्यवसाय में पुराने संबंध से लाभ प्राप्ति के योग हैं। कोई तीसरा आपके रिश्तों को उलझाने का प्रयास कर सकता है।

तुलाराशिफल - Libra Daily Horoscope in Hindi

आज तुला राशि की जातक के लिए किसी महत्वपूर्ण या मांगलिक कार्य से निवृति के योग हैं। आज आपके सारे पारिवारिक उत्तरदायित्व पूरे होने के योग हैं। आज किसी गंभीर समस्या में उलझने की आशंका बनी रहेगी। लेकिन, आज आपके माता-पिता आपके प्रेम को मंजूरी दे सकते हैं।

वृश्चिकराशिफल - Scorpio Daily Horoscope in Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज उनकी व्यग्रताएं और उलझनें कायम रहने के योग हैं। आज आर्थिक लाभ में रुकावटें आने के प्रबल योग हैं। छात्रों के लिए आज दिन बढ़िया रहेगा, अध्ययन के होने के योग बन रहे हैं। आज पुराने प्रेमी से मुलाकात के योग बन रहे हैं।

Advertisment

धनु, मकर, कुम्भऔरमीनकेलिएआज20July, 2023काराशिफल

धनुराशिफल - Sagittarius Daily Horoscope in Hindi

धनु राशि के जातकों के लिए आज सर्वश्रेष्ट और महत्वपूर्ण अवसरों से लाभ प्राप्त होने के योग हैं। लेकिन अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएँ, अन्यथा कोई रुक काम सकता है। आज किसी स्वार्थ-सिद्धि हेतु मित्र आपके आगे-पीछे घूमेंगे। कल करे सो आज कर, अपने प्रेम का इजहार करें।

मकरराशिफल - Capricorn Daily Horoscope in Hindi

आज मकर राशि के जातकों के लिए समय शुभ है। आज समस्याएं स्वतः ही समाप्त हो जाएंगी। समय शुभ है, धन और स्वर्ण धातु की प्राप्ति के योग हैं। आज लाभ और सुख समृद्धि में बढ़ोतरी के योग हैं। आज प्रेम में आपकी सोची हुई बात पूरी होगी। साथी खुश रहेगा, कहीं घूमने जाने के योग हैं।

कुंभराशिफल - Aquarius Daily Horoscope in Hindi

आज कुंभ राशि के जातकों के जमीन से जुड़े विवादग्रस्त मामले सुलझने के प्रबल योग हैं। आज विरोधी और शत्रु शांत होकर मित्रता की पेशकश करेंगे। समय शुभ है, आज निजी स्वार्थ की सिद्धि होगी। आज विद्यार्थी अपने पराक्रम से यश अर्जित कर सकेंगे। घर की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में दिन बीतेगा।

Advertisment

मीनराशिफल– Pisces Daily Horoscope in Hindi

छात्रों को आज प्रतियोगिता में निश्चित रूप से सफलता के योग हैं। हो सकता है कि आज आपको स्वार्थ के दृष्टिकोण से कुछ काम करना पड़ सकता है। छोटे-मोटे काम करने में पैसे खर्च होने के योग हैं। आज दिन साथी के साथ घूमने में बीतने योग हैं।

ये भी पढ़ें:

Sawan Swinging Benefits: क्या आपको भी आता है सावन में झूला झूलने का मजा,सेहत को मिलेगें बेहतर फायदे

Sawan 2023 Solah Somwar: सावन महीने में चाहते हैं दुखों से मुक्ति, ऐसे करें भगवान शिव की पूजा-अर्चना

Advertisment

Vastu Tips: बनवा रहे हैं नया घर, जान लें वास्तु के नियम, कैसा होना चाहिए मुख्य प्रवेश द्वार

Lal Kitab ke Totke: पर्स में रखें ये खास चीज़, आर्थिक तंगी दूर करेगा लाल किताब का ये आसान उपाय, जानें अचूक टोटके

विचार मंथन: कितने सावधान, कितने लापरवाह…! मोबाइल फोन छीन रहा है सतर्कता

20 July 2023 ka Rashifal, Aaj ka Rashifal, 20 July ka Rashifal, 20 July ka Bhavishyfal, Daily Horoscope in Hindi, आज का राशिफल इन हिंदी, डेली होरोस्कोप इन हिंदी, 20 जुलाई 2023 होरोस्कोप, कैसा रहेगा आपका दिन, 20 जुलाई की भविष्यवाणी, 20 जुलाई का दिन कैसा रहेगा, 20 जुलाई 2023 राशिफल इन हिंदी, 20 July 2023 Rashifal in Hindi, 20 July राशिफल, 20 July Rashifal

Aaj ka rashifal daily horoscope in hindi कैसा रहेगा आपका दिन आज का राशिफल इन हिंदी डेली होरोस्कोप इन हिंदी 20 July 2023 ka Rashifal 20 July ka Rashifal Bhavishy 20 जुलाई 2023 राशिफल इन हिंदी 20 जुलाई 2023 होरोस्कोप 20 जुलाई का दिन कैसा रहेगा 20 जुलाई की भविष्यवाणी Hindi me 20 July ka Rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें