Advertisment

Aaj ka Rashifal: शिक्षा, नए प्रोजेक्ट और धन कमाने के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे इन राशियों के जातक, जानें अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal: शिक्षा, नए प्रोजेक्ट और धन कमाने के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे इन राशियों के जातक, जानें 27 अगस्त 2023 का अपना आज का राशिफल.

author-image
Shyam Nandan
Aaj ka Rashifal: मजबूत व्यक्तिगत नेटवर्क से इस राशि के जातकों के काम सफल होंगे, जानें अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal - 27 August 2023: सनातन हिन्दू पंचांग के अनुसार 27 अगस्त को सावन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। दिन रविवार है और एकादशियों में आज एक सबसे महत्वपूर्ण ‘पुत्रदा एकादशी’ व्रत है। आज संतान प्राप्ति के उपायों को करने के लिए एक विशेष और शुभ दिन है।

Advertisment

आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के साथ प्रीति और आयुष्मान योग की युति के संयोग बन रहे हैं। चंद्रमा आज धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। जबकि, सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में स्थित हैं। ये युतियां और योग हर प्रकार से सर्वार्थ सिद्धि का योग बना रहे हैं।

आज सभी 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों के संयुक्त प्रभाव से सभी 12 राशियों के लिए 27 अगस्त 2023 का दिन कुछ इस प्रकार रहने के योग हैं, पढ़ें अपना आज का राशिफल।

मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क के लिए आज 27 August, 2023 का राशिफल

आज का मेष राशिफल - Mesh Rashifal in Hindi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। सोच-विचार कर किए गए कई काम सफल होंगे। प्रसन्नता बढ़ेगी। व्यापार से जुड़े जातक कुछ गलत निर्णय के कारण मुनाफा कम पाएंगे। राजनीति से जुड़े जातकों को पार्टी की नीति से असंतोष हो सकता है। घर के खर्चे बढ़ने के योग हैं। संभल कर खर्च करें। प्रेम में डूबे जातक साथी के साथ समय बिताएंगे। रोमांस के लिए दिन बढ़िया है।

Advertisment

आज का वृषभ राशिफल – Vrishabh Rashifal in Hindi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन रुपयों-पैसों के दृष्टिकोण से बेहतर रहेगा। दिन के उत्तरार्ध में आलस्य बढेगा, थकान की वजह से काम को टालने की कोशिश करेंगे। राजनीति से जुड़े जातक पार्टी की मीटिंग में व्यस्त रह सकते हैं, लेकिन सामाजिक सेवा में कमी न करें। काम का बोझ बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

आज का मिथुन राशिफल - Mithun Rashifal in Hindi

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन औसत और मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को छुट्टी के दिन भी काम करना पड़ सकता है। नई योजना और नीति पर काम करेंगे। घर के काम-काज में व्यस्तता रहेगी। शॉपिंग पर अधिक खर्च होने के योग हैं। पारिवारिक प्रसन्नता बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। संतान सुख उत्तम है।

आज का कर्क राशिफल - Kark Rashifal in Hindi

कर्क राशि की जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य के मामले को लेकर परेशानी उत्पन्न करेगा। नेत्र विकार से पीड़ित होने के योग हैं। सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आमदनी और समृद्धि बढ़ाने के उपायों पर काम करेंगे। धन, समय और श्रम का सही निवेश करने की आवश्यकता है। राजनीति से जुड़े जातक पद और जनता के समर्थन और स्थिरता बनाए रखने के लिए काम करेंगे।

Advertisment

सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक के लिए आज 27 August, 2023 का राशिफल

आज का सिंह राशिफल - Simha Rashifal in Hindi

सिंह राशि के जातकों का आज दिन मेहनत और व्यस्त दिनचर्या वाला रहेगा। घर के काम का दायित्व बढेगा। छात्रों पढ़ाई में मेहनत करने से सफलता प्राप्त होने के योग हैं। राजनीति से जुड़े जातक आज सोच समझ कर बयान दें। किसी भी प्रकार के संवाद में सजग रहने की जरुरत है। काम में स्थिरता और मानसिक शांति बनी रहेगी।

आज का कन्या राशिफल - Kanya Rashifal in Hindi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई योजनाओं और परियोजनाओं की शुरुआत करने का समय हो सकता है। छात्र अपने अध्ययन प्रणाली में सुधार लाने का प्रयास करेंगे। राजनीति से जुड़े जातक पार्टी गतिविधियों में काफी व्यस्त रहेंगे। यह समय नए सामाजिक संबंध बनाने और व्यक्तिगत रिश्तों में मजबूती लाने का है।

आज का तुला राशिफल - Tula Rashifal in Hindi

तुला राशि के जातकों का आज का दिन काम में भी सफलता पाने और सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए उत्तम है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नए निवेश का मौका मिलने का योग है। मेहनत और संघर्ष लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायता करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहेगा। अधिकारियों के पास सामान्य से अधिक उत्तरदायित्वों का बोझ बढेगा।

Advertisment

आज का वृश्चिक राशिफल - Vrishchik Rashifal in Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन आज नई संभावनाओं के साथ शुरू हो सकता है, विशेष कर राजनीति और सरकारी महकमे से जुड़े लोगों के लिए। उच्चाधिकारियों के तबादले होने के योग हैं। वित्तीय लेनदेन में सतर्क रहें। निवेश के फैसले सोच-समझ कर ही लें। छात्रों को नई शैली में काम करने की आवश्यकता है। वाणी पर संयम बनाए रखें।

धनु, मकर, कुम्भ और मीन के लिए आज 27 August, 2023 का राशिफल

आज का धनु राशिफल - Dhanu Rashifal in Hindi

धनु राशि के जातकों को आज का दिन सफलता पाने के लिए कठिनाइयों का सामना कर पड़ सकता है। करियर के मामले में सेट किया हुआ लक्ष्य जल्द ही मिलने के योग हैं। आमदनी और समृद्धि के लिए संघर्षशील रहना होगा, सफलता मिलेगी। व्यवसाय और काम के क्षेत्र में सतर्क रहें और सही समय पर सही निर्णय लें।

आज का मकर राशिफल - Makar Rashifal in Hindi

मकर राशि के जातको का लिए आज का दिन लिए सामान्य से अधिक विकास पाने का समय है। आईटी और इंजीनियरिंग फील्ड से जुड़े जातकों को प्रोजेक्ट्स और काम के प्रति प्रतिबद्धता से अच्छे परिणाम प्राप्त होने के योग हैं। ये विवादों को निपटाने और समझौतों पर अमल का समय है। रिशेदारों से संबंधों में सावधानी बरतें।

आज का कुंभ राशिफल - Kumbh Rashifal in Hindi

कुंभ राशि के जातको के लिए आज का दिन लिए स्वास्थ्य की किसी पुरानी समस्या से निजात मिलने का है। करियर के मामले में सकारात्मक परिणाम आनी की संभावना है। आर्थिक मोर्चे पर नए प्लान के क्रियान्वयन में अचानक निर्णय न लें। वित्तीय लेनदेन में सतर्क रहें। सही समय पर कदम बढ़ाएं। घर-परिवार में समरसता बनी रहेगी।

आज का मीन राशिफल – Meen Rashifal in Hindi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए अवसरों समझने और उस पर अमल का समय है। आज का दिन स्थिरता और संघर्ष के बीच बितेगा। मेहनत करने से लक्ष्यों की प्राप्ति संभव है। आज परिवार के साथ सामान्य सुख-साधन का आनंद उठाएंगे। सामाजिक संबंधों में समझदारी बरतें। अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें:

>> Raksha Bandhan Special Rakhi: शिमला की महिलाएं बन रही हैं अनोखी राखी, मिटटी में मिलते ही बन जाएगी पौधा

>> Vitamin K Food Sources: स्किन को जवां बनाए रखता है विटामिन K, इन फूड्स को डाइट में करें शामिल

>> Aaj Ka Panchang: सावन की एकादशी पर इस समय लगेगा राहुकाल, पढ़ें आज का पंचांग

>> Weekly Horoscope 28Aug-03 Sep 2023: इस सप्ताह कर्क, कन्या के पास आएगा धन, बाकी राशियों के लिए कैसा बीतेगा सप्ताह

>> iPhone 15: गोल्ड और पर्पल कलर की बजाय दूसरे नए कलर में आ सकता है आईफोन 15 प्रो, पढ़ें पूरी खबर

27 august 2023 ka rashifal, aaj ka rashifal, 27 august ka rashifal, 27 august ka bhavishyfal, rashifal in hindi, आज का राशिफल इन हिंदी, डेली होरोस्कोप इन हिंदी, 27 अगस्त 2023 होरोस्कोप, कैसा रहेगा आपका दिन, 27 अगस्त की भविष्यवाणी

Aaj ka rashifal Rashifal In Hindi कैसा रहेगा आपका दिन आज का राशिफल इन हिंदी डेली होरोस्कोप इन हिंदी 27 august 2023 ka rashifal 27 august ka rashifal bhavishy 27 अगस्त 2023 होरोस्कोप 27 अगस्त की भविष्यवाणी hindi me 27 august ka rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें