/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/aaj-ka-rashifal-1.jpg)
Aaj ka Rashifal - 22 September 2023: सनातन हिन्दू पंचांग के अनुसार 22 सितंबर को दिन शुक्रवार है। आज दोपहर 01 बजकर 35 मिनट तक सप्तमी तिथि है। इसके बाद अष्टमी तिथि आरंभ हो जाएगी।
आज ज्येष्ठा और मूल नक्षत्र के साथ आयुष्मान योग की युति के संयोग हैं। चंद्रमा आज अपराह्न 03 बज कर 34 मिनट तक वृश्चिक राशि में रहेंगे और इसके बाद धनु राशि में प्रविष्ट होंगे, जबकि सूर्य कन्या राशि में स्थित हैं।
इन युतियों और योग के साथ सभी 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों के संयुक्त प्रभाव से सभी 12 राशियों के लिए 22 सितंबर 2023 का दिन कुछ इस प्रकार रहने के योग हैं, पढ़ें अपना आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal):
मेष, वृषभ, मिथुनऔरकर्ककेलिएआज22 September, 2023काराशिफल
आजकामेषराशिफल - Aries Today Horoscope in Hindi
आज नई अवसरों के साथ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यह दिन रोजगार के मामले में अच्छा रहेगा। लेकिन आज आपके मन में पुरानी बातें उमड़ती घुमड़ती रहेंगी। किसी बात को लेकर दिल दुखी हो सकता है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा जातकों के काम से अधिकारी खुश रहेंगे। आपका कार्यक्षेत्र बदल सकता है, कुछ न कुछ फायदा होगा।
आजकावृषभराशिफल– Taurus Today Horoscope in Hindi
आज आपका सहकर्मियों के साथ कुछ समय अच्छा गुजरेगा। कार्यालय में कोई विशेष प्रोग्राम बन सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन अपनी पढ़ाई में मेहनत करने और अपने लक्ष्य को दृढ करने की आवश्यकता है। घर आज किसी रिश्तेदार का आना लगभग तय लग रहा है। आज पूरा दिन आप आनंदित महसूस करेंगे।
आजकामिथुनराशिफल - Gemini Today Horoscope in Hindi
आज का दिन रोजगार के मामले में सामान्य रहेगा। आपको अपने करियर में मेहनत करने और अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। आज पारिवारिक सम्बन्ध आपके लिए संतुलित रहेगा। आपके अधिकारी आपके साथ सम्मान से बातचीत करेंगे और समर्थन देंगे। आपके बीच की प्रेम सम्बन्धों को मजबूती मिल सकती है। आप दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे।
आजकाकर्कराशिफल - Cancer Today Horoscope in Hindi
आज आप आध्यात्मिक उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। लेकिन आपको अपनी आध्यात्मिक यात्रा और अपने सामाजिक जीवन के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है। आज व्यवसाय क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अच्छा प्रोजेक्ट मिल सकता है। आज आप अपने काम में प्रोफेशनलिज्म दिखाएंगे। धन संबंधी मामले में अच्छे समय की संभावना है।
सिंह, कन्या, तुलाऔरवृश्चिककेलिएआज22 September, 2023 काराशिफल
आजकासिंहराशिफल - Leo Today Horoscope in Hindi
आज का समय आपके लिए वित्तीय रूप से स्थिर रहेगा।। लेकिन, खर्च करते समय सावधान रहें। नौकरीपेशा जातक अधिकारियों को प्रसन्न करने में सफल होंगे। आज करियर में प्रगति का दिन है, छात्र इसका लाभ उठाएंस्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। आहार और व्यायाम का ध्यान रखें। जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे।
आजकाकन्याराशिफल - Virgo Today Horoscope in Hindi
यह दिन व्यापार के मामले में सामान्य रहेगा। आपको अपने व्यापार में मेहनत करने और अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। आज छात्रों के करियर के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। शारीरिक और मानसिक स्तर पर स्वस्थ रहेंगे। धन का उपयोग समझदारी से करें और बचत का ध्यान रखें। आज किसी ख़ास बात पर बॉस से बहस हो सकती है।
आजकातुलाराशिफल - Libra Today Horoscope in Hindi
अपनी पढ़ाई में अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आपको अपनी पढ़ाई और अपने सामाजिक जीवन के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता है। आपके अधिकारी ऑफिस के निरीक्षण के लिए अचानक आ सकते हैं। दिन परिवार के साथ बीतेग। आज आपको किसी बुजुर्ग की सलाह लेनी चाहिए, फायदेमंद होगा। कोई सामान गुम होने से आप परेशान हो सकते हैं।
आजकावृश्चिकराशिफल - Scorpio Today Horoscope in Hindi
यह दिन धार्मिक मामलों में अच्छा रहेगा। आप अपनी आध्यात्मिक यात्रा में आगे बढ़ेंगे और आप अपने विश्वासों में दृढ़ होंगे। भागदौड़ से बेरोजगार को नौकरी मिलने के योग हैं। आज आप अपने परिवार वालों से यूँ ही निराश होंगे। आपको अपने सहकर्मियों की कार्यशैली काफी प्रभावित करेगी। आपको ऑफिस में कोई पसंद आ सकता है, बात बन सकती है।
धनु, मकर, कुम्भऔरमीनकेलिएआज22 September, 2023 काराशिफल
आजकाधनुराशिफल - Sagittarius Today Horoscope in Hindi
यह दिन राजनीतिक मामलों में अच्छा रहेगा। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे और आपके राजनीतिक करियर में प्रगति होगी। आज के दिन युवाओं को टीमवर्क से काम करने का फायदा होगा। शाम का समय आध्यात्मिक चर्चा के लिए अच्छा है। चोट आदि से शारीरिक कष्ट उत्पन्न होने के योग हैं। लेकिन आप मानसिक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे।
आजकामकरराशिफल - Capricorn Today Horoscope in Hindi
आज बिजनेस में रिस्क उठाने का नतीजा लाभकारी ही होगा। आप अधिकारी को खुश करने के लिए कुछ स्पेशल करने का प्लान बनाएंगे। यह दिन शिक्षा के मामले में अच्छा रहेगा। आप अपनी पढ़ाई में सफल होंगे और आपके लक्ष्य हासिल होंगे। अपने और अपने घरवालों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने का समय है। आर्थिक स्थिति में सुधार के अच्छे योग हैं।
आजकाकुंभराशिफल - Aquarius Today Horoscope in Hindi
आज सितारे आपके लिए नए प्रस्ताव लेकर आ सकते हैं हर क्षेत्र में। यह दिन व्यापार के मामले में अच्छा रहेगा। आप अपने व्यापार में सफल होंगे और आपकी आय में वृद्धि होगी। आज छात्रों की तारीफ होगी और कुछ पुरस्कार भी मिलेगा। किसी कठिन काम को करने में अपने सीनियर की राय जरूर लें।आज आप पार्टी के मूड में पार्टनर पर खूब खर्च करेंगे।
आजकामीनराशिफल– Pisces Today Horoscope in Hindi
आज आप जो भी करना चाहेंगे, काफी हद तक पूरा हो जाएगा। अपनी आध्यात्मिक यात्रा में साहसिक होने की जरूरत है। आपको नए विचारों और नए दृष्टिकोणों को अपनाने की जरूरत है। आज आपको किसी बुजुर्ग की सलाह लेनी चाहिए, फायदेमंद होगा। आपके व्यस्त रहने की वजह से आपका साथी परेशान रहेगा। लेकिन, शाम में साथी के साथ समय बिताने से आपका मन खुश रहेगा।
ये भी पढ़ें:
>> Navratri Suit Design 2023: सिंपल डिजाइंस और सोबर कलर ऑप्शन में पाएं खुबसूरत सूट डिजाइन, देखें यहां
>> MP News: भोपाल में सुबह से झमाझम बारिश, तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम
>> Tripura News: उड़ते विमान का इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, सिरफिरे को किया गया गिरफ्तार
>> MP News: भैंस के हमले से घायल ग्रामीण की मृत्यु, मालिक के खिलाफ केस दर्ज
hindi me 22 September ka rashifal, aaj ka rashifal, 22 September ka rashifal bhavishy, 22 September 2023 ka rashifal, rashifal in hindi, today rashifal in hindi, 22 September 2023 rashifal in hindi, 22 September rashifal, today’s horoscope in hindi, डेली होरोस्कोप इन हिंदी
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें