Advertisment

Aaj ka Rashifal: कुंभ राशि के लिए दिन उत्तम, मीन राशि के नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी, जानें अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal: कुंभ राशि के लिए दिन उत्तम, मीन राशि के नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी, जानें 25 अगस्त 2023 का अपना आज का राशिफल.

author-image
Shyam Nandan
Aaj ka Rashifal: इस राशि के जातक के विरोधी होंगे पराजित, प्रेम-संबध होगा मजबूत, जानें अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal - 26 August 2023: सनातन हिन्दू पंचांग के अनुसार 26 अगस्त को सावन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। दिन शनिवार है। आज ज्येष्ठा और मूल नक्षत्र के साथ विष्कंभ और प्रीति योग की युति के संयोग हैं।

Advertisment

चंद्रमा आज वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। जबकि, सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में स्थित हैं। सभी 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों के संयुक्त प्रभाव से आज सभी 12 राशियों के लिए 26 अगस्त 2023 का दिन कुछ इस प्रकार रहने के योग हैं, पढ़ें अपना आज का राशिफल।

मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क के लिए आज 26 August, 2023 का राशिफल

आज का मेष राशिफल - Mesh Rashifal in Hindi

मेष राशि की जातक आज थोड़ी मानसिक दवाब में रहेंगे। कुछ मुद्दों पर मन में बेचैनी बनी रहेगी। नौकरीपेशा जातक अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त करेंगे। छात्रों का आज रचनात्मक कार्यों में भाग लेने के योग बन रहे हैं। वित्तीय क्षेत्र में आज किसी भी क्षेत्र में निवेश लाभकारी रहने के योग हैं। आज आप साथी की तरफ अत्यधिक प्रेमभाव प्रर्दशित करेंगे।

आज का वृषभ राशिफल – Vrishabh Rashifal in Hindi

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनेक पहलुओं और मोर्चे पर बढ़िया रहने के योग हैं। व्यावसायियों को आर्थिक लाभ होने के प्रबल योग हैं। स्वास्थ्य के लिए आज समय कम अनुकूल है, इस पर ध्यान देने की जरुरत है। आज दिल के सारे मामले बनने के योग हैं, प्रेम का इजहार कर सकते हैं।

Advertisment

आज का मिथुन राशिफल - Mithun Rashifal in Hindi

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल जैसा ही रहने का योग है। आज विद्या-व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ होने की सम्भावना है। शारीरिक लाभ, आर्थिक लाभ आदि के प्रबल योग हैं। अविवाहितों के लिए समय शुभ है, पहल कर सकते हैं। आज अकारण खर्च से मन खिन्न रहने के योग हैं।

आज का कर्क राशिफल - Kark Rashifal in Hindi

कर्क राशि के जातक के लिए आज का दिन शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र से जुड़े जातको के लिए सकारात्मक रहेगा। कम्प्युटर और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई जानकारी और कौशल का अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। आज आप सामाजिक क्षेत्र में अधिक सक्रिय हो सकते हैं। पारिवारिक संबंध में सुधार आएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक के लिए आज 26 August, 2023 का राशिफल

आज का सिंह राशिफल - Simha Rashifal in Hindi

सिंह राशि के जातक आज आपके स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। आपका पार्टनर आपसे कुछ विशेष मांग कर सकता है। किसी खास व्यक्ति से परिचय होने के योग हैं। आपको कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है। आप अपने घरवालों से पार्टनर को मिला सकते हैं, दिन शुभ है। संतानसुख उत्तम है।

Advertisment

आज का कन्या राशिफल - Kanya Rashifal in Hindi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने के योग हैं। आज आपका दिन किसी शुभ कार्य के आयोजन में व्यतीत होगा। नौकरीपेशा जातक अपने प्रोजेक्ट में व्यस्त रहेंगे। किसी लोभ या लालच में आकर आप अपने निर्णय को न बदलें। युवाओं के लिए आज का दिन डेटिंग के लिए बेहद खुशगवार है।

आज का तुला राशिफल - Tula Rashifal in Hindi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित प्रभाव वाला रहने वाला है, लेकिन दिन अच्छा बीतेगा। प्रेम से जुड़ी कोई खुशखबरी आपका इंतज़ार कर रही है। आपका कपटी स्वार्थी लोगों से मनमुटाव होगा। आपके बिजनेस पार्टनर की कोई पुरानी ख्वाहिश पूरी हो सकती है। समय पर वांछित लाभ होने से ईश्वर की अनुकम्पा का अहसास होगा।

आज का वृश्चिक राशिफल - Vrishchik Rashifal in Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से बेहतर होने योग हैं। आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। मौके बार-बार नहीं आते, इसलिए अवसर को न गवाएं, निवेश करें। आपके पार्टनर को किसी की बुरी नज़र लग सकती है, ध्यान रखें। आप बहुत दिनों बाद अपने किसी पुराने पार्टनर से मिल सकते हैं।

Advertisment

धनु, मकर, कुम्भ और मीन के लिए आज 26 August, 2023 का राशिफल

आज का धनु राशिफल - Dhanu Rashifal in Hindi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उनके लिए मिला-जुला रहेगा, लेकिन आज संयम और धैर्य जैसे गुणों की परीक्षा का दिन है। आप किसी की आलोचना या नकल न करें। आप अपने किसी ख़ास रिश्ते को नाम देने की कोशिश करेंगे। आपके घर में आपकी शादी की बात कुछ आगे बढ सकती है। आपके आपके ग्रह-नक्षत्र आपको धैर्य और संयम से काम करने की सलाह दे रहे हैं।

आज का मकर राशिफल - Makar Rashifal in Hindi

आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम वाला रहेगा। आपके जीवनसाथी से आपकी झड़प या बहस हो सकती है। संध्या काल में किसी संत महात्मा के दर्शन होने की सम्भावना है। कपटी स्वार्थी लोगों से आज बच कर रहें। अधिकारियों पर राजनीतिक दवाब बढेगा।

आज का कुंभ राशिफल - Kumbh Rashifal in Hindi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम से व्यतीत। धन का प्रवाह बना रहेगा। आज आप व्यावहारिकता को स्वीकार महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लेंगे। संतान सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी से घरलू मुद्दों पर चर्चा होगी। स्वास्थ्य उतम रहेगा।

Advertisment

आज का मीन राशिफल – Meen Rashifal in Hindi

मीन राशि के जातकों में आज नेतृत्व क्षमता की वृद्धि होगी। आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। सही और गलत के बीच वे आज उचित कार्य पर ध्यान दे पाएंगे। परिवार में मान-सम्मान बढेगा। वाहन संभल कर चलाएं। दूरस्थ यात्रा को आज टाल दें। पर-स्त्री संसर्ग से बचें।

ये भी पढ़ें:

>> PM Modi Meet ISRO: चंद्रयान 3 मिशन की सफलता पर ISRO टीम से मिले पीएम मोदी, ‘शिवशक्ति’ प्वाइंट दिया नाम

>> Vakri Grah September 2023: मचेगा बड़ा भूचाल, पांच ग्रहों की वक्री चाल, इन चार राशियों की संतान पर पड़ सकती है भारी

Advertisment

>> CAG Recruitment 2023: भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ने प्रशासनिक सहायक के पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

>> MP News: शिवराज कैबिनेट का हुआ विस्तार, 3 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

>> MP News: पांढुर्ना को लेकर एक्शन में सीएम शिवराज, 30 दिन के अंदर मांगे गए दावे-आपत्तियां

26 august 2023 ka rashifal, aaj ka rashifal, 26 august ka rashifal, 26 august ka bhavishyfal, rashifal in hindi, आज का राशिफल इन हिंदी, डेली होरोस्कोप इन हिंदी, 26 अगस्त 2023 होरोस्कोप, कैसा रहेगा आपका दिन, 26 अगस्त की भविष्यवाणी

डेली होरोस्कोप इन हिंदी कैसा रहेगा आपका दिन आज का राशिफल इन हिंदी Rashifal In Hindi hindi me 26 august ka rashifal Aaj ka rashifal 26 अगस्त की भविष्यवाणी 26 अगस्त का दिन कैसा रहेगा 26 अगस्त 2023 होरोस्कोप 26 अगस्त 2023 राशिफल इन हिंदी 26 august ka rashifal bhavishy 26 august 2023 ka rashifal
Advertisment
चैनल से जुड़ें