Advertisment

Aaj ka Rashifal: कुंभ और मीन राशि के जातक इन कामों में पाएंगे सफलता, सिंह राशि को करना चाहिए ये काम

Aaj ka Rashifal: कुंभ और मीन राशि के जातक इन कामों में पाएंगे सफलता, सिंह राशि को करना चाहिए ये काम, पढ़ें 10 अगस्त का आज राशिफल.

author-image
Shyam Nandan

Aaj ka Rashifal - 10 August 2023: सनातन हिन्दू पंचांग के अनुसार 10 अगस्त को सावन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। दिन गुरुवार है। आज उत्तर रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र के साथ ध्रुव और व्याघात योग की युति के संयोग बन रहे हैं।

Advertisment

चंद्रमा आज अपनी उच्च राशि वृषभ में विराजित हैं, जबकि सूर्य चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर कर रहे हैं। सभी 9 ग्रहों की 12 राशियों में उनकी स्थिति और 27 नक्षत्रों की व्यवस्था के प्रभाव से जनित योग के अनुसार, आज सभी 12 राशियों के लिए 10 अगस्त 2023 का दिन कुछ इस प्रकार रहने के योग हैं, पढ़ें आज का अपना राशिफल।

आज का पंचांग विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें

मेष, वृषभ, मिथुनऔरकर्ककेलिएआज10 August, 2023 काराशिफल

मेषराशिफल - Aries Daily Horoscope in Hindi

मेष राशि के जातकों के घर आज अतिथियों का आगमन होने के योग हैं। राजनीति से जुड़े जातकों को शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातक आज किसी से विवाद न करें। गृहस्थों और महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पारिवारिक समरसता बनी रहेगी।

वृषभराशिफल– Taurus Daily Horoscope in Hindi

वृष राशि के जातकों का आज का दिन थोड़ा भाग दौड़ भरा रहेगा। ठेकेदारों और व्यापारियों को आज नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। कोई पुराना निवेश किया हुआ है, तो उसमें थोड़े नुकसान की आशंका है। स्वस्थ्य उत्तम रहेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें।

Advertisment

मिथुनराशिफल - Gemini Daily Horoscope in Hindi

मिथुन राशि के जातक आज स्वास्थ्य की मामले में सजग रहे। कोई पुराना रोग उभर सकता है। लेकिन आर्थिक मोर्चे पर सबलता बनी रहेगी। निवेश किया धन आज कुछ लाभ लेकर आएगा। आईटी और इंजीनियरिंग के छात्रों को आज थोड़ा निराश होना पड़ सकता है। बेवजह खर्च से मन खिन्न रहेगा।

कर्कराशिफल - Cancer Daily Horoscope in Hindi

कर्क राशि के जातकों का आज का दिन कर्म और वाणी पर नियंत्रण रखने का दिन है। आक्रोशित होने से बचें। उचित समय की प्रतीक्षा करें। आय में कमी रहेगी। जीवनसाथी प्राप्त होगा। स्वास्थ्य की समस्या हल होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

सिंह, कन्या, तुलाऔरवृश्चिककेलिएआज10 August, 2023 काराशिफल

सिंहराशिफल - Leo Daily Horoscope in Hindi

सिंह राशि के जातकों को आज विवाद और तकरार से दूर रहना चाहिए। राजनीति से जुड़े जातकों पर लांछन लगने के योग हैं। धन की हानि संभव है। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। किसी के प्रति मन में प्रेम हैं, तो सकारात्मक संकेत प्राप्त होंगे। छात्र नई अध्ययन योजना पर काम करेंगे।

Advertisment

कन्याराशिफल - Virgo Daily Horoscope in Hindi

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन उत्तम रहेगा। नई योजना के अनुसार काम का विस्तार होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा, आमदनी में बढ़ोतरी बनी होगी। घर और बाहर हर जगह प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को काम के प्रति लगन और इमानदारी से कार्य में अनुकूल सफलता मिल सकेगी।

तुलाराशिफल - Libra Daily Horoscope in Hindi

तुला राशि के जातकों का आज का दिन उलझनों के साथ शुरू होगा। कोई दस्तावेज या कीमती वस्तु गुम हो सकती है। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। आज कहीं से धन लाभ होने के योग हैं। लेकिन खर्च भी अधिक होने के योग हैं। आज मन की बात किसी से न कहें। पारिवारिक सुख उत्तम बना रहेगा।

वृश्चिकराशिफल - Scorpio Daily Horoscope in Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन धार्मिक कार्यों में गुजरेगा। कोई पुरानी कानूनी समस्या सुलझ सकती है। व्यापारी वर्ग आज लाभ कमाने से वंचित रह सकते हैं। गृहस्थ जातक सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। घर में अतिथि आ सकते हैं। पारिवारिक प्रसन्नता बनी रहेगी।

Advertisment

धनु, मकर, कुम्भऔरमीनकेलिएआज10 August, 2023 काराशिफल

धनुराशिफल - Sagittarius Daily Horoscope in Hindi

धनु राशि के जातकों का आज का दिन संभल कर चलने का दिन है। बुरी संगति से नुकसान होगा। हर तरह के लेनदेन में सतर्कता रखें। आज शाम किसी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। मित्रों से विवाद में न पड़ें। खर्च बढ़ने से मानसिक तनाव रहेगा।

मकरराशिफल - Capricorn Daily Horoscope in Hindi

मकर राशि के जातक आज के दिन सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत करेगे। कुसंगति से बचें, किसी से विवाद संभव है। संतान सुख उत्तर रहेगा। घर के बुजुर्ग के साथ बात दिल की बात को साझा करें, दिशा प्राप्त होगी। आज व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

कुंभराशिफल - Aquarius Daily Horoscope in Hindi

कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन आनंद और उल्लास से भरा रहेगा। बेरोजगारों को नया काम मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों को उपहार की प्राप्ति हो सकती है। आज आपकी मिलनसारिता से आपके कुछ काम बन जाएंगे। आज किसी को कर्ज न दें, वापस नहीं आएगा।

मीनराशिफल– Pisces Daily Horoscope in Hindi

मीन राशि के जातकों में आज धैर्य में वृद्धि होगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जो जीवन में आनंद का संचार करेगी। परिवार, विशेष कर बहन, का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। पारिवारिक माहौल समरस रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: 

Independence Day: दिल्ली में इस जगह पर धारा 144 लागू, इन चीजों पर भी लगा प्रतिबंध

Gadar 2 Advance Booking: सनी पाजी की फिल्म में पठान की एडवांस बुकिंग के तोड़े रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाका

Surya Gochar 2023: स्वराशि में पहुंचकर सूर्य होने वाले हैं बलवान, बुध के साथ मिलन, सभी 12 राशियों पर होगा असर

Vande Bharat: वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री की इस हरकत से बजने लगा अलार्म, रुक गई ट्रेन, जानें क्या है पूरा मामला

Kushi Trailor Out: सामंथा और विजय की फिल्म का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज, दिखा भरपूर प्यार औऱ तकरार

10 August 2023 ka Rashifal, Aaj ka Rashifal, 10 August ka Rashifal, 10 August ka Bhavishyfal, Daily Horoscope in Hindi, आज का राशिफल इन हिंदी, डेली होरोस्कोप इन हिंदी, 10 अगस्त 2023 होरोस्कोप, कैसा रहेगा आपका दिन, 10 अगस्त की भविष्यवाणी, 10 अगस्त का दिन कैसा रहेगा

Aaj ka rashifal daily horoscope in hindi कैसा रहेगा आपका दिन आज का राशिफल इन हिंदी डेली होरोस्कोप इन हिंदी 10 August 2023 ka Rashifal 10 August ka Rashifal Bhavishy 10 अगस्त 2023 राशिफल इन हिंदी 10 अगस्त 2023 होरोस्कोप 10 अगस्त का दिन कैसा रहेगा 10 अगस्त की भविष्यवाणी Hindi me 10 August ka Rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें