/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/aaj-ka-rashifal-2-1.jpg)
Aaj ka Rashifal - 08 November 2023: सनातन हिन्दू पंचांग के अनुसार 08 नवंबर को दिन बुधवार है। आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है।
आज 08 नवंबर को पूर्वाफाल्गुनी और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के साथ इंद्र और वैधृति योग की युति के संयोग हैं। चंद्रमा आज सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। जबकि, सूर्य तुला राशि में ही स्थित हैं।
इन युतियों और योग के साथ सभी 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों के संयुक्त प्रभाव से सभी 12 राशियों के लिए 08 नवंबर 2023 का दिन कुछ इस प्रकार रहने के योग हैं, पढ़ें अपना आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal):
मेष, वृषभ, मिथुनऔरकर्ककेलिएआज08 November, 2023काराशिफल
आजकामेषराशिफल - Mesh Rashifal in Hindi
आज आपका दिन अच्छा गुजरने की संभावना है। आज किसी वरिष्ठ सहयोगी की सहायता से आपके काम संपन्न होने के योग हैं। अर्जित किए हुए धन से सुख प्राप्त करेंगे। आज भावुकता से काम न लें। नौकरीपेशा से जुड़े जातक अपने सहकर्मियों से प्रशंसा पाएंगे। छात्रों का बढ़िया समय आने वाला है। प्रेम-प्रसंग आगे बढेगा।
आजकावृषभराशिफल– Vrishabh Rashifal in Hindi
आज का दिन आपके लिए समस्या के सुलझाव का दिन है। परेशानियां दूर होंगी। आर्थिक चिंता परेशान कर सकती हैं। किसी बात पर व्यापारिक साझेदार से मनमुटाव हो सकता है। रिश्तेदारों से किसी निजी मुद्दों पर असहमति बन सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम मामले में आज उतावलेपन से बचें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
आजकामिथुनराशिफल - Mithun Rashifal in Hindi
आज आप निराशा को दूर करने के लिए कदम उठाएंगे। किसी पुराने निवेश से आशाजनक लाभ मिलने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन से कटुता समाप्त होने की सम्भावना है। घर से बाहर आज आपके विरोधी और दुश्मन परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। धैर्य से काम लें। आज लम्बी यात्रा से बचें, दुर्घटना की आशंका है।
आजकाकर्कराशिफल - Kark Rashifal in Hindi
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणामों से से युक्त होने की संभावना है। पूर्व में किए गए कार्यों से धन-लाभ होने के योग हैं। लेकिन अपव्यय अधिक होने से मन पीड़ित हो सकता है। परिवार और साथियों के साथ किसी खास स्थान जाने का मौका मिलेगा। शारीरिक सुख, आर्थिक सुख आदि बढ़िया रहने के योग हैं।
सिंह, कन्या, तुलाऔरवृश्चिककेलिएआज08 November, 2023काराशिफल
आजकासिंहराशिफल - Simha Rashifal in Hindi
आपका दिन आज उत्तम परिणामों वाला हो सकता है। सुख-साधनों में वृद्धि होने की सम्भावना है। विद्या, व्यापार व कार्य क्षेत्र में लाभ के योग हैं। बेरोजगारों को नौकरी के अवसर प्राप्त होने के योग हैं। परिवार के संग आज का शाम मनोरंजन में बीतने के योग हैं। दिल की बात साथी से कह सकते हैं।
आजकाकन्याराशिफल - Kanya Rashifal in Hindi
आज का दिन आपके अनेक मुद्दों पर सफलता दिलाने वाला हो सकता है। राजनीति से जुड़े जातकों को सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने के योग हैं, वरिष्ठ राजनीतिक व्यक्तियों से मुलाकात होगी। नौकरीपेशा जातकों को काम में साथियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, शाम में कुछ शारीरिक कष्ट के योग हैं। आहार और आराम का ध्यान रखें।
आजकातुलाराशिफल - Tula Rashifal in Hindi
आपका आज का दिन कई काम को पूरा करने के लिए बढ़िया हो सकता है। व्यापारियों को आर्थिक लाभ होगा। छात्र करियर में प्रगति करेंगे। राजनीति से जुड़े जातक जनता के विश्वास को जीतने में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। आहार और आराम का ध्यान रखें।आज आप प्रेम का इजहार कर सकते हैं।
आजकावृश्चिकराशिफल - Vrishchik Rashifal in Hindi
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने के योग हैं। आज व्यापारियों को लाभ के योग हैं। ऑफिस में सहकर्मी से मृदुता से पेश आएं। किसी मुद्दा विशेष पर अधिकारियों से मतभेद संभव है। आज घर की जरूरतों को पूरा करने में दिन बीतेगा। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, उदर पीड़ा होने की सम्भावना है।
धनु, मकर, कुम्भऔरमीनकेलिएआज08 November, 2023काराशिफल
आजकाधनुराशिफल - Dhanu Rashifal in Hindi
आज का दिन आपके अनेक कार्यों के लिए बहुत आशातीत सफलता वाला हो सकता है। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। आज आपके काम की सराहना हो सकती है, पदोन्नति भी मिल सकती है। आर्थिक प्रवाह बना रहेगा। नए वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में कुछ नए अवसर मिलेंगे।
आजकामकरराशिफल - Makar Rashifal in Hindi
कार्यक्षेत्र में आपको आज अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। नए अवसरों के लिए भी मौके बनेंगे। सोच-विचार कर आगे बढें। आज भातृ व संतान सुख मिलने के योग हैं। द्विपक्षीय रिश्ते में कोई मुद्दा खड़ा हो सकता है। आज वाहन से लंबी यात्रा न करे, कष्ट संभव है। आज रात के वक़्त ही साथी को समय दे पाएंगे।
आजकाकुंभराशिफल - Kumbh Rashifal in Hindi
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। निवेश के योग हैं, वाहन-लाभ मिलने की सम्भावना है। कोर्ट-कचहरी के काम में सफलता मिल सकती है। आपका समय साथी संग हंसी-ख़ुशी में बीतने के योग है। आज कतिपय कारणों से आर्थिक परेशानी संभव है। छात्रों को आज विद्या में बाधा उत्पन्न होने के योग हैं, योजना बना कर आगे बढें।
आजकामीनराशिफल– Meen Rashifal in Hindi
आज का दिन आपके लिए उत्तम है। नि:संतान को संतान प्राप्ति के योग हैं। पैसे की कमी नहीं होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोई बड़ा निवेश भी कर सकते हैं। अपने काम में सफलता प्राप्त करेंगे। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे।
ये भी पढ़ें:
>> Punjab Rupnagar Earthquake: पंजाब के रूपनगर में लगें भूकंप के झटके, जानमाल को हानि नहीं
>> Animal Update: रणबीर ने तोड़ा शाहरूख खान का रिकॉर्ड, बन गई पहली हिंदी फिल्म
hindi me 08 november ka rashifal, aaj ka rashifal, aaj ka rashifal in hindi, hindi mein aaj ka rashifal, 08 november ka rashifal bhavishy, 08 november 2023 ka rashifal, rashifal in hindi, today rashifal in hindi, 08 november 2023 rashifal in hindi, 08 november rashifal, today’s horoscope in hindi, डेली होरोस्कोप इन हिंदी
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें