Advertisment

Aaj ka Rashifal: आज इस राशि को होगा अप्रत्याशित लाभ, अच्छे और नए लोगों से संबंध विकसित होंगे, जानिए अपना आज का राशिफल

Today Rashifal in Hindi: आज इस राशि को होगा अप्रत्याशित लाभ, नए लोगों से संबंध विकसित होंगे, जानिए 31 अगस्त 2023 का अपना आज का राशिफल.

author-image
Shyam Nandan
Aaj ka Rashifal: इस राशि के जातक के लिए आज का दिन रोमांटिक होगा, जानें अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal - 31 August 2023: सनातन हिन्दू पंचांग के अनुसार 31 अगस्त को सावन की पूर्णिमा तिथि है। दिन गुरुवार है।

Advertisment

आज शतभिषा और पूर्वभाद्रपद नक्षत्र के साथ सुकर्मा और धृति योग की युति के संयोग हैं। चंद्रमा आज कुंभ राशि में गोचर करेंगे। जबकि, सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में ही स्थित रहेंगे।

इन युतियों और योग के साथ सभी 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों के संयुक्त प्रभाव से सभी 12 राशियों के लिए 31 अगस्त 2023 का दिन कुछ इस प्रकार रहने के योग हैं, पढ़ें अपना आज का राशिफल।

मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क के लिए आज 31 August, 2023 का राशिफल

आज का मेष राशिफल - Mesh Rashifal in Hindi

मेष राशि के जातकों का आज का दिन ज्ञान-ध्यान की ओर अग्रसर होगा। घर में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। कार्य-क्षेत्र में प्रगति होगी। बेरोजगारी दूर होने के योग हैं। स्त्रियों को आज नए आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में आज आपका रसूख और प्रभाव बढ़ेगा। यात्रा सफल रहेगी। कोई पुराना निवेश आज अनुकूल लाभ देगा।

Advertisment

आज का वृषभ राशिफल – Vrishabh Rashifal in Hindi

वृष राशि के जातकों का आज नए लोगों से संबंध बनेंगे, जो भविष्य में लाभदायी सिद्ध होंगे। आज सोशल मीडिया पर आपका योग्य व्यक्ति से बातचीत होगी, जो फलदायी होगा। आज आप किसी के प्रति आकर्षित होंगे। बेवजह किसी किसी से बात शुरू न करें, उत्तेजना से बचें और सोच-समझ कर विनम्रता से ही बोलें. बुजुर्गो और गुरु के कृपा बनी रहेगी।

आज का मिथुन राशिफल - Mithun Rashifal in Hindi

मिथुन राशि के जातकों को आज का दिन अपने सहकर्मियों से उत्साह भरी बातें सुनने को मिल सकती है। दिन के प्रारंभ में शारीरिक सुख पर ध्यान देंगे। बाद में विरक्ति का भाव उत्पन्न होगा। आज कतिपय कारणों से कार्य में विलम्ब होने मन खिन्न रह सकता है। संयम से काम लें. पारिवारिक समरसता बनी रहेगी।

आज का कर्क राशिफल - Kark Rashifal in Hindi

कर्क राशि के जातकों को आज अपने सहकर्मी की कोई बात बुरी लग सकती है। आज आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होने का योग है। आज आपकी यात्रा शुभ और मनोरंजक रहने की संभावना है। स्त्रियों को आज उपहार आदि की प्राप्ति हो सकती है। आज आपका मन साथी को लेकर चिंतित और परेशान रहेगा।

Advertisment

सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक के लिए आज 31 August, 2023 का राशिफल

आज का सिंह राशिफल - Simha Rashifal in Hindi

सिंह राशि के जातकों को आज कुछ नया करने की प्रेरणा मिल सकती है। आज आप किसी विशेष बात पर सोच-विचार कर पहल सकते हैं। आज आपका साथी आपसे कोई डिमांड कर सकता है। आज का दिन खुशनुमा है लेकिन कुछ परेशानियां आ सकती हैं। शाम तक सभी चिंताएं समाप्त हो जाएंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं.

आज का कन्या राशिफल - Kanya Rashifal in Hindi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. आपके मन में पुरानी बाते उमड़ती-घुमड़ती रहेंगी, लेकिन कुछ उलझनें सुलझ जाएंगी। आपकी कही हुई बात से मित्र दुखी हो सकते हैं, संयमित रहें। कोई अप्रत्याशित खबर आपका संतुलन बिगाड़ सकती हैं, धीरज धरें।

आज का तुला राशिफल - Tula Rashifal in Hindi

तुला राशि के युवा जातकों को आज के दिन टीमवर्क से काम करने का फायदा होगा। शाम का समय आध्यात्मिक चर्चा के लिए अच्छा है। चोट आदि से शारीरिक कष्ट उत्पन्न होने के योग हैं। लेकिन आप मानसिक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। आर्थिक सबलता बनी रहेगी.

Advertisment

आज का वृश्चिक राशिफल - Vrishchik Rashifal in Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन कोई भी काम सोच समझ कर करने की कोशिश करने की आवश्यकता है। भरपूर प्रयासों के वावजूद आज आर्थिक बाधा बनी रहेगी। व्यापार में पार्टनर की असहमति का सामना करना पड़ सकता है। आज सम्बन्ध मधुर व रोमांस गतिविधियाँ बनी रहेंगी।

धनु, मकर, कुम्भ और मीन के लिए आज 31 August, 2023 का राशिफल

आज का धनु राशिफल - Dhanu Rashifal in Hindi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उत्तम है. प्राइवेट नौकरी सजे जुड़े जातकों के अधिकारी ऑफिस के निरीक्षण के लिए अचानक आ सकते हैं। दिन परिवार के साथ बीतेग। आज आपको किसी बुजुर्ग की सलाह लेनी चाहिए, फायदेमंद होगा। कोई सामान गुम होने से आप परेशान हो सकते हैं।

आज का मकर राशिफल - Makar Rashifal in Hindi

मकर राशि के जातकों के गृह-निर्माण के कार्य आज पूरे हो सकते हैं। आज का दिन निवेश की योजना पर अमल करने का अच्छा अवसर है। आज आप बहुत ही रोमांटिक मूड में रहने वाले हैं। आज आपका साथी आपसे कुछ स्पेशल करने की डिमांड कर सकता है।

Advertisment

आज का कुंभ राशिफल - Kumbh Rashifal in Hindi

कुंभ राशि के जातकों को आज अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. व्यापारी वर्ग आज जोखिम उठा सकते हैं, जो दूरगामी लाभ दिलाने वाल सिद्ध होगा. पारिवारिक प्रसन्नता बनी रहेगी. आध्यात्मिक और धार्मिक रुचि बढ़ेगी. छात्रों का आत्मविश्वास और मनोबल ऊंचा रहेगा. जीवनसाथी के साथ किसी पार्टी में जाने के मौका मिलेगा.

आज का मीन राशिफल – Meen Rashifal in Hindi

मीन राशि के जातकों को आज आपको शारीरिक व मानसिक सुख मिलने के प्रबल योग हैं। सोच-विचार कर किये गए प्रभाव वाले कार्य संपन्न होंगे। आज आपका साथी आपसे कुछ स्पेशल करने की डिमांड कर सकता है। द्विपक्षीय प्रेम-संबंधों को बेहतर बनाने का उत्तम योग है।

ये भी पढ़ें: 

>> Metro In Indore: मेट्रो का इंतजार खत्म, देर रात इंदौर पहुंचे कोच, इस होना है ट्रायल

Advertisment

>> Shivraj Cabinet: आशा कार्यकर्ता, पर्यवेक्षकों की बढ़ सकती है प्रोत्साहन राशि, 3 हजार करोड़ के भोपाल दक्षिण-पश्चिम बायपास को मिलेगी हरी झंडी

>> MP News: चुनाव आयोग लेगा SDM-तहसीलदार की परीक्षा, दावे आपत्तियों की तारीख बढ़ी

>> MP Weather Update: 2 सितंबर से फिर शुरू होगा तेज बारिश का दौर! क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान

>> Financial Rules Change: 1 सितंबर 2023 से इन नियमों में हो गए हैं बड़े बदलाव, जेब पर भी पड़ सकता है असर

31 August 2023 ka rashifal, aaj ka rashifal, 31 August ka rashifal, 31 August ka bhavishyfal, rashifal in hindi, आज का राशिफल इन हिंदी, डेली होरोस्कोप इन हिंदी, 31 अगस्त 2023 होरोस्कोप, कैसा रहेगा आपका दिन, 31 अगस्त की भविष्यवाणी

डेली होरोस्कोप इन हिंदी कैसा रहेगा आपका दिन आज का राशिफल इन हिंदी Rashifal In Hindi hindi me 31 august ka rashifal Aaj ka rashifal 31 अगस्त की भविष्यवाणी 31 अगस्त 2023 होरोस्कोप 31 august ka rashifal bhavishy 31 august 2023 ka rashifal
Advertisment
चैनल से जुड़ें