Advertisment

Aaj ka Rashifal: इस राशि के लोगों को व्यापार में सफलता मिलेगी, व्यक्तिगत समस्या सुलझेगी, जानें अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal: इस राशि के लोगों को व्यापार में सफलता मिलेगी, व्यक्तिगत समस्या सुलझेगी, जानें 29 अक्टूबर 2023 का अपना आज का राशिफल.

author-image
Shyam Nandan
Aaj ka Rashifal: इस राशि के जातक के लिए आज का दिन रोमांटिक होगा, जानें अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal - 29 October 2023: सनातन हिन्दू पंचांग के अनुसार 29 अक्टूबर को दिन शनिवार है। आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की प्रथमा (प्रतिपदा) तिथि है। आज अनेक कार्यों की शुरुआत के लिए त्रिपुष्कर योग बन रहा है।

Advertisment

आज भरणी और कृत्तिका नक्षत्र के साथ सिद्धि और व्यतिपात योग की युति के संयोग हैं। चंद्रमा आज मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। जबकि, सूर्य तुला राशि में स्थित हैं।

इन युतियों और योग के साथ सभी 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों के संयुक्त प्रभाव से सभी 12 राशियों के लिए 29 अक्टूबर 2023 का दिन कुछ इस प्रकार रहने के योग हैं, पढ़ें अपना आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal):

मेष, वृषभ, मिथुनऔरकर्ककेलिएआज29 October, 2023काराशिफल

आजकामेषराशिफल - Mesh Rashifal in Hindi

आज का दिन आपके व्यक्तिगत संबंध के लिए महत्वपूर्ण होने संकेत दे रहे हैं। अपने पारिवारिक और निजी संबधों की समस्या आज सुलझाने के योग हैं। व्यापार से जुड़े जातक के लिए काम में सफलता के बड़े मौके हो सकते हैं। लेकिन, वित्तीय मामलों में सतर्क रहें और बचत करें। प्रेमीजन अपने प्रेमी के साथ समय बिताएंगे।

Advertisment

आज का वृषभराशिफल– Taurus Today Horoscope in Hindi

छात्रों के लिए आज शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में सफलता के नए पैमाने सेट हो सकते हैं। वस्तुस्थिति का विश्लेषण कर आगे बदें। वित्तीय और आर्थिक समृद्धि के लिए योजना बन सकती है। विकल्पों का ध्यान रखना आवश्यक होगा। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने का आनंदमय अवसर प्राप्त होने के योग हैं।

आज का मिथुनराशिफल - Gemini Today Horoscope in Hindi

आज आपके काम में वृद्धि और आय के नए रस्ते बनने के योग हैं। छात्रों की नए गुरुकुल अथवा शिक्षा संस्थान की तलाश पूरी होगी। नौकरीपेशा जातक को संघर्ष की स्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। राजनीति से जुड़े जातक के लिए मेहनत और संघर्षशीलता उनको मंजिल तक पहुंचा सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

आज का कर्कराशिफल - Cancer Today Horoscope in Hindi

आज के दिन आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत हो सकती है, लेकिन खर्च में सावधानी बरतें, बचत के तरीकों पर ध्यान दें। व्यक्तिगत संबंधों में समझदारी और संवाद से रिश्ते मधुर होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरीपेशा जातकों की कार्यस्थितियों में सुधार होने के योग हैं। आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

Advertisment

सिंह, कन्या, तुलाऔरवृश्चिककेलिएआज29 October, 2023 काराशिफल

आज का सिंहराशिफल - Leo Today Horoscope in Hindi

राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन पार्टी मीटिंग और सामाजिक कार्य में व्यतीत होगा। छात्र जातकों के नए मित्र बन सकते हैं। व्यापारी वर्ग को काम और प्रबंधन की अधिक चिंतन करने की आवश्यकता है। व्यय पर ध्यान केंद्रित करें। पारिवारिक समरसता बनी रहेगीं, स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

आज का कन्याराशिफल - Virgo Today Horoscope in Hindi

आज आपकी अध्यात्म में अभिरूचि बढ़ेगी। आप आस्था और आत्म-समर्पण के महत्व को समझेंगे। नौकरीपेशा और पेशेवरों को लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए मेहनत करने की आवश्यकता है। आज के दिन आपके लिए, विशेष कर युवाओं के लिए, रोमांटिक स्थितियाँ बन सकती हैं। व्यक्तिगत जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

आज का तुलाराशिफल - Libra Today Horoscope in Hindi

आज के दिन आप निष्ठा, समर्पण और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि विकसित होगी। आर्थिक मुद्दों का समाधान ढूंढने में किसी वरिष्ठ से सहायता प्राप्त होगी। व्यापार में सहयोग और साझा काम में सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में संवाद का महत्व को कम न आंकें। वाणी की मधुरता काम सफल बनाएगी।

Advertisment

आज का वृश्चिकराशिफल - Scorpio Today Horoscope in Hindi

आज के दिन आपको लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए मेहनत करने की आवश्यकता है। सबसे महत्वपूर्ण कामों पर प्राथमिकता दें। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए समय अच्छा है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने का आनंदमय अवसर प्राप्त होने के योग हैं।

धनु, मकर, कुम्भऔरमीनकेलिएआज29 October, 2023 काराशिफल

आज का धनुराशिफल - Sagittarius Today Horoscope in Hindi

आपके लिए आज का दिन एक उत्तम दिन साबित हो सकता है। काम में सफलता पाने के लिए संयमित और प्रबल प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य और फिजिकल फिटनेस पर ध्यान दें। वित्तीय मामलों पर शीघ्रता से निर्णय लेने से बचें। व्यक्तिगत संबंधों में समझदारी और संवाद से रिश्ते मधुर होंगे।

आज का मकरराशिफल - Capricorn Today Horoscope in Hindi

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। व्यवसाय और नए योजनाओं की शुरुआत करने का अच्छा समय है। अपने संबंधों को मजबूत बनाने के लिए कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। बच्चों के साथ समय बिताने का समय निकालें।

आज का कुंभराशिफल - Aquarius Today Horoscope in Hindi

आज आपको अपने व्यक्तितत्व और विचार दोनों ध्यान केंद्रित करना होगा। वाहन चालन और यातायात में सतर्क रहें, सावधानी बरतें। लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। खर्च नियंत्रण आवश्यक है, कर्ज लेने से बचें। कोई प्रेम-प्रस्ताव दे सकता है।

आज का मीनराशिफल– Pisces Today Horoscope in Hindi

आज आपको परिवारिक मामलों में सुधार के लिए विशेष प्रयास करने की जरुरत है। छात्रों को याददाश्त और अध्ययन तकनीकी कौशल पर फोकस करने की आवश्यकता है। वित्तीय समाधान ढूंढने का आपका प्रयास सफल होगा। व्यापार में प्रगति होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, जीवनशैली में सुधार लाएं।

ये भी पढ़ें:

>> Rajasthan News: राजस्थान के हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 7 लोगों की गई जान

>> Israel Hamas War: पीएम मोदी ने की मिस्र के राष्‍ट्रपति अब्‍देल फतह अल-सिसी से बात, इजरायल-हमास जंग पर हुई चर्चा

>> UP PET EXAM 2023: PET परीक्षा के दौरान STF की बड़ी कार्रवाई, 10 को दबोचा

>> Haryana DA Increment: हरियाणा में सफाई कर्मचारियों को दीवाली का तोहफा, मासिक वेतन में कर दी बढ़ोतरी

>> Weather Update Today: आज इन राज्यों के तटीय छेत्रों में भारी बारिश की आसार, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

hindi me 29 october ka rashifal, aaj ka rashifal, aaj ka rashifal in hindi, hindi mein aaj ka rashifal, 29 october ka rashifal bhavishy, 29 october 2023 ka rashifal, rashifal in hindi, today rashifal in hindi, 29 october 2023 rashifal in hindi, 29 october rashifal, today’s horoscope in hindi, डेली होरोस्कोप इन हिंदी

Aaj ka rashifal aaj ka rashifal in hindi today rashifal in hindi Rashifal In Hindi डेली होरोस्कोप इन हिंदी today’s horoscope in hindi hindi mein aaj ka rashifal 29 october 2023 ka rashifal 29 october 2023 rashifal in hindi 29 october ka rashifal bhavishy 29 october rashifal hindi me 29 october ka rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें