Advertisment

Aaj ka Rashifal: इस राशि के जातक के अनेक कार्य सफल होंगे, आर्थिक प्रगति के योग हैं, जानें अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal: इस राशि के जातक के अनेक कार्य सफल होंगे, आर्थिक प्रगति के योग हैं, जानें 14 अक्टूबर 2023 का अपना आज का राशिफल.

author-image
Shyam Nandan
Aaj ka Rashifal: मजबूत व्यक्तिगत नेटवर्क से इस राशि के जातकों के काम सफल होंगे, जानें अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal - 14 October 2023: सनातन हिन्दू पंचांग के अनुसार 14 अक्टूबर को दिन शनिवार है। आज आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है, जो रात के 11 बज कर 24 मिनट तक रहेगी। इसके बाद आश्विन कृष्ण शुक्ल की प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी।

Advertisment

आज सर्वपितृ अमावस्या है। आज की इस तिथि को दर्श अमावस्या भी कहते हैं।

आज हस्त और चित्रा के साथ इंद्र और वैधृति योग की युति के संयोग हैं। ग्रहाधिपति सूर्य और ग्रह-स्वामिनी चंद्रमा दोनों आज भी कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं।

इन युतियों और योग के साथ सभी 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों के संयुक्त प्रभाव से सभी 12 राशियों के लिए 14 अक्टूबर 2023 का दिन कुछ इस प्रकार रहने के योग हैं, पढ़ें अपना आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal):

मेष, वृषभ, मिथुनऔरकर्ककेलिएआज14 October, 2023काराशिफल

आजकामेषराशिफल - Mesh Rashifal in Hindi

आज मेष राशि के जातकों के शारीरिक कष्ट से मुक्ति के प्रबल योग हैं। छात्रों के लिए कैरियर के विभिन्न मौके आने के योग बन रहे। आज आपकी किसी योजना को पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। आर्थिक और पारिवारिक कष्ट दूर होने के योग बन रहे हैं। आज शाम से पहले साथी से बातचीत के कम योग हैं।

Advertisment

आज का वृषभराशिफल– Taurus Today Horoscope in Hindi

वृष राशि के जातक आज बाहर के काम की व्यस्तता के कारण घर पर समय नहीं दे पाएंगे। कतिपय कारणों से व्यावसायिक पार्टनर से संबंध में मजबूती आ सकती है। लेकिन, आज आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होने के योग हैं। चोट आदि से आपको शारीरिक कष्ट उत्पन्न होने के योग हैं। वाहन या मशीन संभल कर चलाएं

आज का मिथुनराशिफल - Gemini Today Horoscope in Hindi

मिथुन राशि के जातकों से सुझाव है कि आज आतुरता न दिखाएं। ऑफिस में किस सहकर्मी से झगड़ा हो सकता है। आज आपको स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज दिन साथी के साथ खरीददारी में बीतने के योग हैं। साथी से कोई यादगार तोहफा मिलने के योग हैं।

आज का कर्कराशिफल - Cancer Today Horoscope in Hindi

आज कर्क राशि जातक छात्रों को विद्या में उन्नति मिलने की सम्भावना है। वैचारिक रूप से आज मित्र आपके विरोध में हो सकते हैं। साथी के बड़े भाई से मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ समय बिताने से आनंद की प्राप्ति होगी। आपकी संगिनी आज आपसे काफी खुश रहेगी।

Advertisment

सिंह, कन्या, तुलाऔरवृश्चिककेलिएआज14 October, 2023 काराशिफल

आज का सिंहराशिफल - Leo Today Horoscope in Hindi

आज सिंह राशि के जातकों के अनेक कार्य सफल होंगे और आर्थिक प्रगति के योग हैं। उत्तम प्रयास से व्यापारी को व्यापार-लाभ मिलने के योग हैं। तनिक भागदौड़ से बेरोजगार को नौकरी मिलने के योग हैं। आज साथी के पास समय बिताने का समय निकालें। परिवार के सथियों के साथ समय बिताने से सुखद अनुभव होगा।

आज का कन्याराशिफल - Virgo Today Horoscope in Hindi

आज कन्या राशि के जातकों को उनके आपके ऑफिस के सहकर्मी आपकी हर तरह से मदद करेंगे। यह करियर में सफलता की ओर आगे बढ़ने का समय है। आज आपके विरोधी आपके सम्मुख पराजित होंगे। अभी समय श्रेष्ठ है, आज आप इजहार कर सकते हैं, अन्यथा मन की कोई गाँठ प्रेम-रिश्ते को उदासीन बनाएगी।

आज का तुलाराशिफल - Libra Today Horoscope in Hindi

आज तुला राशि के जातक की रचनात्मकता और कौशल में योग्यता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। व्यावहारिकता को स्वीकार करें। आज संभल कर चलें, चोट लगने की आशंका है। भरपूर प्रयासों के बावजूद ही आज आर्थिक सफलता मिलेगी। आज दिल की बात जुबान पे लाने का सही समय है।

Advertisment

आज का वृश्चिकराशिफल - Scorpio Today Horoscope in Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों का प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क बनेंगे, कार्य में प्रगति होगी। सरकारी कार्यों से लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज आपके लिए शिक्षा और विद्या के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। प्रतिकूल मौसम होने से तबियत नासाज़ रहने के योग हैं। संतान और पत्नी से पारिवारिक सहयोग मिलने के योग हैं।

धनु, मकर, कुम्भऔरमीनकेलिएआज14 October, 2023 काराशिफल

आज का धनुराशिफल - Sagittarius Today Horoscope in Hindi

आज धनु राशि के जातकों को आजीविका के क्षेत्र में लाभ होने की संभावना है। आज आप प्रोफेशनल जीवन में सफलता की ओर कदम बढ़ाएंगे। वाणी पर संयम जरूरी है, अन्यथा ऑफिस में सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकता है। आज अपने खानपान का ध्यान रखें, स्वास्थ्य बिगड़ने के योग हैं।

आज का मकरराशिफल - Capricorn Today Horoscope in Hindi

आज मकर राशि के जातकों को उनके धैर्य के कारण बड़ी-से-बड़ी आकांक्षा भी पूर्ण होने योग हैं। सामाजिक जीवन में नए दोस्त मिल सकते हैं। आज आप व्यापार में लाभकारी निर्णय ले पाएंगे। सावधान, आज रिश्तों की डोर ढीली न पड़ने दें। प्रेम सम्बन्ध मजबूत होंगे, हर तरफ से सहयोग मिलेगा। लेकिन, आज कोई पुराना साथी नए सम्बन्ध पर असर डालेगा।

आज का कुंभराशिफल - Aquarius Today Horoscope in Hindi

कुंभ राशि के जातक आज आपके कार्य की वृत्ति व्यावहारिक होने होने की संभावना है। करियर में सफलता की ओर आगे बढ़ने का समय है। आज समय का दुरुपयोग नहीं करें, काम बिगड़ सकता है। कटु वचन से परहेज करें, सम्बन्ध में खटास आने के योग हैं। सफ़ेद और नीला वस्त्र धारण करे, साथी प्रभावित होंगे।

आज का मीनराशिफल– Pisces Today Horoscope in Hindi

मानसिक श्रम से आज मीन राशि के जातक को उनके काम में प्रगति प्राप्त होगी। आज लग्न शुभ है, बिजनेस के मामले सुलझने के योग हैं। आज संतान की ओर से प्रगतिकारक सूचना मिलेगी। दिनभर सावधानी और सतर्कता रखकर काम करें। आज दिन का उत्तरार्ध साथी के साथ बीतने के योग हैं।

ये भी पढ़ें:

>> West Bengal Fire: हावड़ा के एक गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची की दमकल गाड़ियां 

>> Global Handwashing Day: हाथ धोना स्वास्थ्य के लिए होता है जरूरी, कब और कैसे धोने के होते है नियम

>> Chhattisgarh Election 2023: कांग्रेस CEC की बैठक में 79 सीटों सहित मंत्रियों के नामों पर बनी सहमति, नामांकन दाखिल करने का आज दूसरा दिन

>> Navratri 2023 Day 1: नवरात्रि के प्रथम दिन ऐसे करें मां शैलपुत्री की पूजा, जानें मंत्र, विधि, भोग, आरती, कथा 

>> Amitabh Bachchan Post: माथे पर पट्टी बांधे एक योद्धा के रूप में दिखे बिग बी, पोस्ट शेयर कर जताया आभार

hindi me 14 october ka rashifal, aaj ka rashifal, aaj ka rashifal in hindi, hindi mein aaj ka rashifal, 14 october ka rashifal bhavishy, 14 october 2023 ka rashifal, rashifal in hindi, today rashifal in hindi, 14 october 2023 rashifal in hindi, 14 october rashifal, today’s horoscope in hindi, डेली होरोस्कोप इन हिंदी

Aaj ka rashifal aaj ka rashifal in hindi today rashifal in hindi Rashifal In Hindi डेली होरोस्कोप इन हिंदी today’s horoscope in hindi hindi mein aaj ka rashifal 14 october 2023 ka rashifal 14 october 2023 rashifal in hindi 14 october ka rashifal bhavishy 14 october rashifal hindi me 14 october ka rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें