/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/aaj-ka-rashifal-2-1.jpg)
Aaj ka Rashifal - 30 October 2023: सनातन हिन्दू पंचांग के अनुसार 30 अक्टूबर को दिन सोमवार है। आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज अनेक कार्यों की शुरुआत के लिए सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है।
आज कृत्तिका और रोहिणी नक्षत्र के साथ व्यतिपात और वरीयान योग की युति के संयोग हैं। चंद्रमा आज मेष राशि से निकल कर वृषभ में गोचर कर रहे हैं। जबकि, सूर्य तुला राशि में स्थित हैं।
इन युतियों और योग के साथ सभी 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों के संयुक्त प्रभाव से सभी 12 राशियों के लिए 30 अक्टूबर 2023 का दिन कुछ इस प्रकार रहने के योग हैं, पढ़ें अपना आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal):
मेष, वृषभ, मिथुनऔरकर्ककेलिएआज30 October, 2023काराशिफल
आजकामेषराशिफल - Mesh Rashifal in Hindi
मेष राशि के जातकों में आज नेतृत्व क्षमता की वृद्धि होगी। आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। सही और गलत के बीच वे आज उचित कार्य पर ध्यान दे पाएंगे। परिवार में मान-सम्मान बढेगा। वाहन संभल कर चलाएं। दूरस्थ यात्रा को आज टाल दें। पर-स्त्री संसर्ग से बचें।
आज का वृषभराशिफल– Taurus Today Horoscope in Hindi
वृषभ राशि के जातकों में जिन्हें कोई पुराना रोग परेशान कर रहा है, आज उनके स्वास्थ्य में नाटकीय रूप से सुधार होगा। आज आप अपने पुराने मित्र से मिलेंगे। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके आर्थिक कठिनाइयों को दूर करने में सहायक होंगे। छात्रों का मन एकाग्र रहेगा। गृहणियां सभी दायित्वों को संभाल पाएंगी।
आज का मिथुनराशिफल - Gemini Today Horoscope in Hindi
मिथुन राशि के जातक आज अपव्यय यानी बेकाम के खर्च में उलझ सकते हैं। महिलाएं और लड़कियां आज साज-सज्जा, कपड़े और सौंदर्य-प्रसाधन अत्यधिक ख़र्च कर सकती हैं, जो बाद में पछतावे का कारण बन सकता है। परिवार में सुख-शान्ति का वास रहेगा। बच्चे स्वस्थ और प्रसन्नचित्त रहेगे। किसी दूर के रिश्तेदार से कोई शोक संदेश आ सकता है। वाहन संभल कर चलाएं, दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
आज का कर्कराशिफल - Cancer Today Horoscope in Hindi
कर्क राशि के जातक आज जरूरतमंद लोगों की मदद करने में आगे रहेगे। किसी बुजुर्ग से जीवन की कठिनाइयों को दूर करने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त होगा। छोटे व्यापारियों के लिए आज किसी उद्यम में निवेश करने का अच्छा दिन है। अधिकारी वर्ग के लोगों की व्यस्तता में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोग विवादों में घिर सकते हैं।
सिंह, कन्या, तुलाऔरवृश्चिककेलिएआज30 October, 2023 काराशिफल
आज का सिंहराशिफल - Leo Today Horoscope in Hindi
सिंह राशि के जातकों के लिए यह दिन व्यस्तता भरा होगा। पुलिस और वकालत पेशे से जुड़े लोग को भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अधिकारियों पर ऊपर का दवाब रहेगा, वे आज ढेर सारी नियुक्तियां करेंगे। छात्रों के लिए आज दिन काफी शुभ है, वे ज्ञान के नए रास्ते पर आगे बढेंगे। परिवार में धर्म-कर्म का सकारात्मक माहौल रहेगा।
आज का कन्याराशिफल - Virgo Today Horoscope in Hindi
कन्या राशि के जातक आज आर्थिक नुकसान के झमेले से बाहर निकल जाएगे। लेकिन वे भावनात्मक रूप से बहुत संवेदनशील हो सकते हैं। परिवार में हितों का टकराव हो सकता है, लेकिन आप आसानी से सुलझा लेंगे। आज आप अधिक वार्तालाप से परहेज करें, आपके मौन से बहुत सारे काम संवर जाएंगे। व्यापार और कारखाने के जुड़े जातक अधिक मुनाफा कमाएंगे।
आज का तुलाराशिफल - Libra Today Horoscope in Hindi
तुला राशि के जातक का दिन आज उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। लेकिन शाम से पहले ही आपको उससे निजात मिलने जाएगी। आज आपको आशावादी सोच के साथ हर काम करना चाहिए। यह आपके काम बेहतर परिणाम देगी। आप किसी से मदद के लिए संपर्क कर सकते हैं, आपका काम बन जाएगा। नए वाहन खरीदने के इच्छा बलवती होगी।
आज का वृश्चिकराशिफल - Scorpio Today Horoscope in Hindi
आप आज नए दोस्त बना सकते हैं और नई खुदाई शुरू कर सकते हैं! अपने आप पर विश्वास रखें जैसा कि आप हमेशा से करते आ रहे हैं। यह आपको हर उस लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करेगा, जिसके लिए आप जुनूनी हैं। भविष्य के लिए योजनाएँ बनाने का आदर्श समय है।
धनु, मकर, कुम्भऔरमीनकेलिएआज30 October, 2023 काराशिफल
आज का धनुराशिफल - Sagittarius Today Horoscope in Hindi
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी सुखद होने की संभावना है। घर से दूर गया कोई प्रियजन वापस आ सकता है। घर में खुशियां बनी रहेंगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, देवालय पूजा और दान के योग हैं। गरीबों की सहायता करेंगे। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा।
आज का मकरराशिफल - Capricorn Today Horoscope in Hindi
मकर राशि के जातकों के लिय आज का दिन अप्रत्याशित लेकिन मांगलिक कार्य में बीतेगा। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी, लेकिन आप उसे अच्छे से संभाल लेंगे। आपकी बौद्धिकता का स्तर आज सभी को प्रभावित करेगा। आप लोगों की प्रशंसा अर्जित करेंगे। ऑफिस में काम बोझ रहेगा, अंतिम समय में बॉस कोई आवश्यक असाइनमेंट सौंप सकता है।
आज का कुंभराशिफल - Aquarius Today Horoscope in Hindi
आज कुंभ राशि के जातक के लिए दिन बहुत खास होगा। उन्होंने जिस बहुप्रतीक्षित योजना के लिए काफी समय और प्रयास समर्पित किया है, आज उसमें अप्रत्याशित सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापारियों को रुका हुआ धन मिलेगा। कोई भुगतान बाकी है, तो वह प्राप्त होगा। आज कोई नया निवेश न करें और न ही किसी नई योजना की शुरुआत करें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। घर में शांति रहेगी।
आज का मीनराशिफल– Pisces Today Horoscope in Hindi
आज मीन राशि के जातक समय के पाबन्द रहेंगे, इसका उन्हें काफी लाभ होगा। शिक्षक और छात्र पठन-पाठन में व्यस्त रहेंगे। किसी रुके हुए परीक्षा के संबंध में सकारात्मक सूचना प्राप्त होगी। जो जातक आभूषण और धातु के व्यवसाय से जुड़े हैं, वे लाभ कमाएंगे। अधिकारीवर्ग परिवार पर कम समय दे पाएंगे। गृहणियां और लड़कियां महंगे उपहार पा सकती हैं।
ये भी पढ़ें:
>> Actor Matthew Perry: एक्टर पेरी के घर में मिली एंटी-डिप्रेसेंट- COPD ड्रग, नहीं सुलझा निधन का रहस्य
>> Open Relationship: आखिर क्या होता है ओपन रिलेशनशिप, जानिए क्या होते है इसके खास लक्षण
>> VJP Candidates 2nd list: नामांकन के आखिरी दिन VJP की दूसरी सूची जारी, इन्हें मिला टिकट
>> Yoga Tips For Periods: इन 4 योगासनों का नियमित करें अभ्यास, रुके हुए पीरियड्स तुरंत वापस आएंगे
>> Schizophrenia Disease: क्या आपको भी होती है बोलने में दिक्कत,तो हो सकती है ये गंभीर बीमारी
hindi me 30 october ka rashifal, aaj ka rashifal, aaj ka rashifal in hindi, hindi mein aaj ka rashifal, 30 october ka rashifal bhavishy, 30 october 2023 ka rashifal, rashifal in hindi, today rashifal in hindi, 30 october 2023 rashifal in hindi, 30 october rashifal, today’s horoscope in hindi, डेली होरोस्कोप इन हिंदी
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें