/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/aaj-ka-rashifal-2-2.jpg)
18 Dec 2023 Rashifal: प्रस्तुत है आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal), जो वैदिक ज्योतिष के राशि चक्र, ग्रह-गोचर और पंचांग के सिद्धांतों पर आधारित है। अपना राशिफल जानने से पहले आइए एक दृष्टि डालते हैं, आज के पंचाग की मुख्य बिन्दुओं पर।
आज सोमवार 18 दिसंबर को दिन भर मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है, जो 18 दिसंबर को 03:13 पीएम तक रहेगी। इसके बाद मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि आरंभ होगी।
आज 18 दिसंबर को शतभिषा और पूर्व-भाद्रपद नक्षत्र के साथ वज्र और सिद्ध योग की युति के संयोग हैं। चंद्रमा आज कुंभ राशि में गोचर करेंगे। जबकि, सूर्य आज धनु राशि में स्थित हैं।
इन युतियों और योग के साथ सभी 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों के संयुक्त प्रभाव से सभी 12 राशियों के लिए 18 दिसंबर 2023 का दिन कुछ इस प्रकार रहने के योग हैं, पढ़ें अपना आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal):
मेष, वृषभ, मिथुनऔरकर्ककेलिएआज18 Dec 2023काराशिफल
आजकामेषराशिफल - Mesh Rashifal in Hindi
मेष राशि के जातकों को आज अच्छा लाभ होने के योग हैं। आप आप व्यापार में रिस्क ले सकते हैं, जो दूरगामी लाभ दिलाने वाल सिद्ध होगा। पारिवारिक समरसता बनी रहेगी। आध्यात्मिक रुचि में वृद्धि होगी। छात्रों का कॉन्फिडेंस मजबूत रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी नए स्थान पर जाने का मौका मिलेगा।
आजकावृषभराशिफल– Vrishabh Rashifal in Hindi
वृष राशि के छात्र जातकों को परीक्षा से सबंध में अच्छी सूचना मिलेगी। निवेश के लिए आज का दिन उत्तम है। दिन धार्मिक मामलों में अच्छा है, आज आप अपनी आध्यात्मिक यात्रा में आगे बढ़ेंगे। नौकरीपेशा जातकों का दिन व्यस्त बना रहेगा। उच्च अधिकारियों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। सगे-संबंधियों से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य और खानपान पर ध्यान दें।
आजकामिथुनराशिफल - Mithun Rashifal in Hindi
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन मनोबल से आगे बढ़ने का दिन है। छात्रों को पढ़ाई में विविधता लाने की जरूरत है। नए विषयों को सीखने का अवसर प्राप्त होगा। नई चुनौतियों का सामना करने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातक को ऊंचे अधिकारियों से सहयोग प्राप्त नहीं होगा। गृहस्थ जातकों को आज किसी फंक्शन में जाने का योग है।
आजकाकर्कराशिफल - Kark Rashifal in Hindi
कर्क राशि के जातकों को आज उनके मेहनत का फल प्राप्त होगा। कार्यालय में उनके कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापारियों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन करियर में चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। मिष्टान्न भोज और ऐश्वर्य भोग का अवसर प्राप्त होगा। छात्रों को कम्पीटीशन में सफलता मिलेगी। प्रेम-संबंध प्रगाढ़ होंगे।
सिंह, कन्या, तुलाऔरवृश्चिककेलिएआज18 Dec 2023काराशिफल
आजकासिंहराशिफल - Simha Rashifal in Hindi
सिंह राशि के छात्र जातकों को आज उच्च शिक्षा विशेषकर प्रबंधन और आईटी की पढ़ाई कर रहे छात्रों को शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। तीर्थ यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आज का दिन छोटा निवेश करने के लिए अनुकूल है। प्रेम संबंध मधुर बने रहेंगे।
आजकाकन्याराशिफल - Kanya Rashifal in Hindi
आज कन्या राशि के नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों से भरपूर सहयोग मिलने के योग हैं। बिजनेस में समय उत्तम नहीं है, आर्थिक निवेश न करें तो बेहतर है। आज आपको शारीरिक और मानसिक सुख मिलने के प्रबल योग हैं। आज दिन साथी के साथ खरीददारी में बीतेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
आजकातुलाराशिफल - Tula Rashifal in Hindi
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग-दौड़ भरा रहेगा। सामाजिक कार्य से जुड़े जातक के कार्यों की आलोचना होगी। दिन राजनीतिक मामलों में अच्छा रहेगा, राजनीतिक करियर में प्रगति होगी। नौकरीपेशा जातक आधिकारियों को प्रसन्न रखेंगे। छात्रों पर पढ़ाई कुछ ज्यादा दबाव रहेगा, लेकिन आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा।
आजकावृश्चिकराशिफल - Vrishchik Rashifal in Hindi
वृश्चिक राशि के जातकों का बिजनेस आज के दिन अच्छा चलेगा। शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है, कड़ी मेहनत करने और अपने लक्ष्यों के प्रति दृढ़ रहने की आवश्यकता है। घर और परिवार में किसी पुरानी समस्या की चर्चा होगी, उसके सुलझने के आसार हैं। वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें, सोच-समझ कर ही बोले। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
धनु, मकर, कुम्भऔरमीनकेलिएआज18 Dec 2023काराशिफल
आजकाधनुराशिफल - Dhanu Rashifal in Hindi
धनु राशि के जाताक आज अपने फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। तनिक शारीरिक पीड़ा होने के योग हैं। पड़ोसियों से अनबन हो सकती है। अतिविश्वास न करें। छात्र लोग अपना दस्तावेज और कागजात संभाल कर रखें। मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति से आज आपके सारे काम बन जाएंगे। वाहन संभल कर चलाएं। आज किसी को कर्ज देने बचें।
आजकामकरराशिफल - Makar Rashifal in Hindi
मकर राशि के जातक थोड़ा सचेत रहे. आज के दिन कोई आपका इस्तेमाल बुरे काम के लिए कर सकता है। खुद की व्यस्तता के कारण वर्कप्लेस पर औरों को समय नहीं दे पाएंगे। आज के दिन आप पुराने मित्रों से मिलेंगे, रुके हुए काम बनेंगे। साथियों से सहयोग मिलेगा। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी।
आजकाकुंभराशिफल - Kumbh Rashifal in Hindi
कुंभ राशि के जातक की आज सात्विक और सज्जन लोगों से मुलाकात के योग हैं। आज आपकी यात्रा शुभ और मनोरंजक रहने की संभावना है। आज आप शाम के वक़्त ही परिवार को समय दे पाएंगे। जहां तक अर्धांगिनी की बात है, तो आज रात से पहले उनसे से बातचीत के कम योग हैं।
आजकामीनराशिफल– Meen Rashifal in Hindi
मीन राशि के जातकों का आज दिन सामाजिक कार्यों में व्यतीत होगा। छात्रों को अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। आज लंबी यात्रा को टालें। निवेश करना आज बेहतर लाभ देगा। छात्रों को गुरुओं का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य सुख उत्तम है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
ये भी पढ़ें:
>> Indore News: ‘QR कोड’ ने खोला मर्डर का राज, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
>> राजस्थान में कैबिनेट विस्तार जल्द, इन विधायकों को मिल सकती है जगह,देखें लिस्ट
>> Surguja News: दिल्ली में 10 से अधिक पहाड़ी कोरवा युवक बने बंधक, वीडियो जारी कर मांगी मदद
>> CG News: खुले में मीट बेचने पर होगी कार्रवाई, 18-19 तारीक को मांस-मटन बिक्री पर लगाया बेन
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें