Advertisment

21 Dec 2023 Rashifal: इस राशि के जातकों का रुका हुआ काम पूरा होगा, परिवार में आपसी मतभेद दूर होंगे, जानें अपना आज का राशिफल

21 Dec 2023 Rashifal: इस राशि के जातकों का कोई रुका हुआ काम पूरा होगा, परिवार में आपसी मतभेद दूर होंगे, जानें अपना आज का राशिफल.

author-image
Shyam Nandan
Aaj ka Rashifal: इन राशियों के लिए हैं आज धन, रोमांस, काम में प्रगति और समृद्धि के अवसर, पढ़ें 29 अगस्त 2023 का अपना आज का राशिफल.

21 Dec 2023 Rashifal: प्रस्तुत है आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal), जो वैदिक ज्योतिष के राशि चक्र, ग्रह-गोचर और पंचांग के सिद्धांतों पर आधारित है। अपना राशिफल जानने से पहले आइए एक दृष्टि डालते हैं, आज के पंचाग की मुख्य बिन्दुओं पर।

Advertisment

आज 21 दिसंबर को दिन भर मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है, जो 21 दिसंबर को 09:37 एएम तक रहेगी। इसके बाद मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि आरंभ होगी, जो पूरे दिन रहेगी।

आज 21 दिसंबर को रेवती और अश्विनी नक्षत्र के साथ वरीयान और पारीघ योग की युति के संयोग हैं। चंद्रमा आज मीन राशि में गोचर करेंगे। जबकि, सूर्य आज धनु राशि में स्थित हैं।

इन युतियों और योग के साथ सभी 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों के संयुक्त प्रभाव से सभी 12 राशियों के लिए 21 दिसंबर 2023 का दिन कुछ इस प्रकार रहने के योग हैं, पढ़ें अपना आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal):

Advertisment

मेष, वृषभ, मिथुनऔरकर्ककेलिएआज21 Dec 2023काराशिफल

आज का मेष दैनिक राशिफल - Mesh Rashifal in Hindi

आज का दिन मेष राशि के जातकों लिए समस्याओं का समाधान करने वाला सिद्ध होगा। शारीरिक कष्ट दूर होने के योग हैं। परिवार में किसी पुरानी समस्या का समाधान मिलेगा। सदस्यों में आपसी प्रेम बढेगा। स्टूडेंट्स को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। आज आप किसी सामाजिक आयोजन में भाग लेंगे। संतान के भविष्य से जुड़ी चिंता दूर होगी। आज किसी को कर्ज देने या लेने से बचें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

आज का वृष दैनिक राशिफल - Vrishabh Rashifal in Hindi

आज का दिन वृष राशि के जातकों लिए ऊर्जा और जोश से भरा रहेगा। किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, जो लाभदायक सिद्ध हो सकती है। स्वास्थ्य तनिक मंद रहेगा, लेकिन उसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। नौकरी तरक्की के नए रास्ते खुलने के योग हैं, लेकिन धन कमाने की गलत नीयत मत रखें नहीं तो हानि होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। दिन रोमांटिक रहेगा।

आज का मिथुन दैनिक राशिफल - Mithun Rashifal in Hindi

आज का दिन मिथुन राशि के जातकों लिए सोच-समझकर आगे बढ़ने और कार्यों को पूरा करने का दिन है। आज आप किसी नए बिजनेस की नींव रख सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर मित्रों मदद मिल सकती है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, परिवार के वाद-विवाद में बहुत सोच विचारकर बोलें। यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी। आपकी कोई पुरानी गलती आपके लिए पश्चाताप का कारण बन सकती है।

Advertisment

आज का कर्क दैनिक राशिफल - Kark Rashifal in Hindi

आज का दिन कर्क राशि के जातकों लिए विशेष सिद्ध होने के योग दर्शा रहा है। बिजनेस से जुड़े जातक पार्टनर की बात मान कर लाभ कमाएंगे। बेरोजगारों को कोई काम मिलने की पूरी संभावना है। आज आमदनी में बढ़ोतरी होने से आप खुश रहेंगे। लेकिन, घर की जरूरत की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय होने के योग हैं। स्टूडेंट्स की बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होने के योग हैं। लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

सिंहकन्यातुला और वृश्चिक के लिए आज 21 Dec 2023 का राशिफल

आज का सिंह दैनिक राशिफल - Simha Rashifal in Hindi

आज का दिन सिंह राशि के जातकों लिए थोड़ी परेशानी भरा हो सकता है। लेकिन दोपहर बाद समस्याएं दूर होने के योग हैं। मौसम का विपरीत प्रभाव परेशान करेगा, जिससे स्वास्थ्य मंद रहेगा। जीवनसाथी और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय कर रहे लोग आज कोई बड़ा निवेश न करें, नुकसान होने की संभावना है। दुर्घटना के होने की आशंका है, किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वाहन सावधानी से चलाएं, हो सके तो आज यात्रा को टालें

आज का कन्या दैनिक राशिफल - Kanya Rashifal in Hindi

आज का दिन कन्या राशि के जातकों लिए व्यस्तता भरा रहने के योग बना रहा है। काम की अधिकता से स्वास्थ्य बिगड़ने के योग हैं, सिर दर्द और थकान की समस्या हो सकती है। व्यवसाय में पार्टनर बनाने के लिए आज सही दिन है, लाभ होने की संभावना है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद के सुलझने के योग हैं। आज किसी से धन उधार लेने या लेनदेन से बचें। स्टूडेंट्स का दिन मौज-मस्ती में गुजरेगा। मिष्टान्न भोजन की प्राप्ति होगी।

Advertisment

आज का तुला दैनिक राशिफल - Tula Rashifal in Hindi

आज का दिन तुला राशि के जातकों लिए मानसिक रूप से बढ़िया रहने वाला है। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। ऑफिस के कार्य को करने के लिए आज ख़ास रूप से तत्पर रहेंगे। आध्यात्म के रास्ते पर किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा। कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा होने के योग बन रहे हैं। परिवार में आपसी मतभेद दूर होंगी। जरूरी जानकारी किसी से शेयर न करें। कानूनी मामले में सावधान रहने की आवश्यकता है। सरकारी योजना का फायदा मिलने के योग हैं।

आज का वृश्चिक दैनिक राशिफल - Vrishchik Rashifal in Hindi

आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों लिए बेहतर रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। शेयर मार्केट में निवेश बेहतर रहेगा, लेकिन सोच-समझ कर निर्णय लेना सही होगा। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा, किसी सदस्य के विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, कोई पुराना रोग उभर सकता है।

धनुमकरकुंभ और मीन के लिए आज 21 Dec 2023 का राशिफल

आज का धनु दैनिक राशिफल - Dhanu Rashifal in Hindi

आज का दिन धनु राशि के जातकों लिए धन और खर्च के लिहाज से थोड़ा कमजोर रहेगा। इसलिए जो भी कार्य करें, सोच विचार अवश्य करें। आज किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। व्यापार में विरोधियों को बुद्धि से मात दे पाएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें, किसी की कहा-सुनी में न पड़ें। जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मिलेगा।

आज का मकर दैनिक राशिफल - Makar Rashifal in Hindi

आज का दिन मकर राशि के जातकों लिए कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं आ सकती है। सीनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है। किसी कानूनी मामले में आपकी उलझनें बढ़ सकती हैं, धैर्य से काम लें। निजी खर्चों के लिए किसी से धन उधार न लें। आज स्टूडेंट्स करियर के लिए अपना अहम निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी और संतान पक्ष से पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

आज का कुंभ दैनिक राशिफल - Kumbh Rashifal in Hindi

आज का दिन कुंभ राशि के जातकों को बिजनेस में अच्छा लाभ मिल सकता है, कोई बड़ी डील फाइनल होने के योग बन रहे हैं। धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के होने के योग बनते दिख रहे हैं। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी खोज रहे लोगों को नौकरी के ऑफर आ सकते हैं।

आज का मीन दैनिक राशिफल - Meen Rashifal in Hindi

आज का दिन मीन राशि के जातकों लिए सामाजिक क्षेत्रों सफलता दिलाने वाला सिद्ध हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आज आप किसी मुद्दे पर परिवार में कोई अहम निर्णय लेंगे, हालांकि कुछ लोग नाराज हो सकते हैं। व्यवसाय में लंबे समय से रुका हुआ कोई प्रोजेक्ट आज पूरा होने की संभावना है। आज ऑफिस में लोग आपके काम की तारीफ करते नजर आएंगे। आप आज कोई नया निवेश कर सकते हैं। घर-गृहस्थी में जीवनसाथी और सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। नई गाड़ी खरीदने के योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

>> Govinda’s Birthday: गोविंदा से जुड़े कुछ रोचक तथ्य, मशहूर डायलॉग्स और टॉप 5 यादगार फिल्में

>> Aaj Ka Shubh Kaal – 21 Dec 2123 Panchang: मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष माह की नवमी तिथि (गुरुवार) का शुभकाल, राहुकाल और दिशाशूल

>> New variant of Covid-19 JN.1: कोविड-19 के नए वैरिएंट JN.1 ने मचाया देश में हड़कंप, तीन राज्यों में फैला; अब तक 21 केस मिले

>> New variant of Covid-19 JN.1: कोविड-19 के नए वैरिएंट JN.1 ने मचाया देश में हड़कंप, तीन राज्यों में फैला; अब तक 21 केस मिले

>> IND vs SA 3rd ODI: फाइनल वनडे में क्या हो सकती है टीम और मैच की रणनीति, जानें इस रिपोर्ट में

Aaj ka rashifal aaj ka rashifal in hindi today rashifal in hindi Rashifal In Hindi डेली होरोस्कोप इन हिंदी today’s horoscope in hindi 21 dec 2023 rashifal 21 december ka hindi rashifal 21 december ka rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें