/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/aaj-ka-rashifal-1.jpg)
Aaj ka Rashifal - 12 November 2023: सनातन हिन्दू पंचांग के अनुसार 12 नवंबर को दिन रविवार है। आज 02 बजकर 14 मिनट तक कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। इस समय के बाद अमावस्या तिथि आरंभ हो रही है। आज दीपावली त्यौहार और लक्ष्मी-पूजन का विशेष दिन है।
आज 12 नवंबर को स्वाति और विशाखा नक्षत्र के साथ आयुष्मान और सौभाग्य योग की युति के संयोग हैं। चंद्रमा और सूर्य दोनों ही आज तुला राशि में स्थित हैं।
इन युतियों और योग के साथ सभी 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों के संयुक्त प्रभाव से सभी 12 राशियों के लिए 12 नवंबर 2023 का दिन कुछ इस प्रकार रहने के योग हैं, पढ़ें अपना आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal):
मेष, वृषभ, मिथुनऔरकर्ककेलिएआज12 November, 2023काराशिफल
आजकामेषराशिफल - Mesh Rashifal in Hindi
आज ऑफिस में काम का लोड कम होगा, लेकिन जिम्मेदारियां अधिक होंगी. आपके काम की तारीफ होगी। आज आप किसी ख़ास व्यक्ति से मिलेंगे। यात्रा संभव है, वाहन संभल कर चलाएं। स्वास्थ्य बढ़िया रहने के योग हैं। खान-पान का ध्यान रखें। मिष्टान्न भोजन प्राप्त होगा.
आजकावृषभराशिफल– Vrishabh Rashifal in Hindi
खुदरा व्यापार से जुड़े लोग लाभ कमाएंगे. आप किसी महिला पार्टनर से प्रभावित हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. जमीन के मामले से जुड़े पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। पुरानी संपत्ति बेचने से अच्छा लाभ हो सकता है। बिजनेस को समय देने की आवश्यकता है. परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा.
आजकामिथुनराशिफल - Mithun Rashifal in Hindi
आज दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग हैं. उत्सव पर खर्च बढ़ने के योग हैं. लाइफ पार्टनर और परिवार को खुश करने के लिए कुछ स्पेशल करने का प्लान बनाएंगे। समृद्धि की ओर बढ़ने के लिए अपने कौशलों को सुधारने का मौका मिलेगा.
आजकाकर्कराशिफल - Kark Rashifal in Hindi
आज व्यवसाय के नए अवसर मिलने योग हैं। धार्मिक यात्रा लाभदायक रहेगी। राजनीतिक से जुड़े जातक सामाजिक गतिविधियों में समय बिताएंगे। नौकरीपेशा जातक अधिकारियों का प्रोत्साहन पा सकते हैं। योजनाओं को सुनिश्चित करें. बचत करmeने की आवश्यकता है। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा.
सिंह, कन्या, तुलाऔरवृश्चिककेलिएआज12 November, 2023काराशिफल
आजकासिंहराशिफल - Simha Rashifal in Hindi
पारिवारिक संबंधों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। छात्र आज पढ़ाई के बोझ से मुक्त रहेगे। मन में सकारात्मक विचार आएंगे। आपके पेशेवर जीवन में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। साथी किसी बात से नाराज हो सकता है, उपहार देकर खुश करने प्रयास करें.
आजकाकन्याराशिफल - Kanya Rashifal in Hindi
आज का दिन राजनीति के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए सकारात्मक रहेगा। आज आप सामाजिक क्षेत्र में अधिक सक्रिय हो सकते हैं। धन अर्जन और समृद्धि के लिए नेटवर्क बढ़ा सकते हैं। किसी नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश करने का विचार कर सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा समय है, संबंध में सुधार आएगा।
आजकातुलाराशिफल - Tula Rashifal in Hindi
नया निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से विचार कर लें. धन और वित्तीय मामलों में सतर्क रहें। दोस्तों और प्रियजनों के साथ समय गुजारने के योग हैं। दूरस्थ यात्रा के योग बन रहे हैं। सामाजिक संबंधों में मजबूती आएगी। पर्सनल और पेशेवर जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए कोई नया रास्ता बनेगा.
आजकावृश्चिकराशिफल - Vrishchik Rashifal in Hindi
अपने करियर और पेशेवर जीवन में संतुलन स्थापित करने प्रयास करेंगे। निश्चित उद्देश्यों की ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। परिचितों और मित्रों से मिलने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य और पारिवारिक सुख उत्तम रहेगा. दांपत्य संबंध में प्रेम और संवेदनशीलता बरक़रार रहेगी। यात्रा के योग हैं.
धनु, मकर, कुम्भऔरमीनकेलिएआज12 November, 2023काराशिफल
आजकाधनुराशिफल - Dhanu Rashifal in Hindi
कार्य क्षेत्र में प्रगति का समय उदय हो रहा है। धन और आय के लिए नए योजनाएं बना सकती हैं। सामाजिक और परिवारिक संबंध मजबूत होंगे। व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए समर्पित रहेंगे. मित्रों के साथ मिलकर उत्सव का आनंद लेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
आजकामकरराशिफल - Makar Rashifal in Hindi
बिजनेस पार्टनर और परिवार के सदस्यों से नजदीकी बढ़ेगी। प्रगति और समृद्धि के नए रास्ते अपनाने में संकोच नहीं करें। प्रेम-संबंध सुखद और मधुर रहने के योग हैं। जीवन में कई नई संभावनाएं खुल सकती हैं जो आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।
आजकाकुंभराशिफल - Kumbh Rashifal in Hindi
सावधानीपूर्वक वित्तीय नियोजन करें और अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए मेहनत करने की योजना बनाएंगे। आज करियर और व्यवसाय में प्रगति होने के योग हैं। पारिवारिक मुद्दों को सुलझाने का प्रयास सफल होगा। साथियों और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को पढ़ाई पर समय देना आवश्यक है।
आजकामीनराशिफल– Meen Rashifal in Hindi
संबंधों को मजबूत बनाने के लिए समय निकालें। करियर में भी सकारात्मक परिवर्तन हो सकता है। व्यावसायिक रूप से सफलता मिलने की संभावना है। प्रोफेशनल लाभ के लिए नई योजनाएं बन सकती हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा समय है। सामाजिक संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.
ये भी पढ़ें:
>> PM Modi: हिमाचल प्रदेश पहुंचे मोदी, सुरक्षाबलों के साथ मनाई दिवाली, एक्स पर दी जानकारी
>> Diwali Makeup Tips: इन 5 चीजों की मदद से लगाएं अपने दिवाली लुक पर चार चांद, लगेंगी सबसे स्टाइलिश
>> Redmi 13 Launched: Redmi 13C हुआ लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
>> MP Election 2023: दीपावली पर भी जारी रहेगा चुनावी प्रचार, सीएम शिवराज 4 सभाओं को करेंगे संबोधित
hindi me 12 November ka rashifal, aaj ka rashifal, aaj ka rashifal in hindi, hindi mein aaj ka rashifal, 12 November ka rashifal bhavishy, 12 November 2023 ka rashifal, rashifal in hindi, today rashifal in hindi, 12 November 2023 rashifal in hindi, 12 November rashifal, today’s horoscope in hindi, डेली होरोस्कोप इन हिंदी
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें