/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/aaj-ka-rashifal-1.jpg)
15 Dec 2023 Rashifal: प्रस्तुत है आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal), जो वैदिक ज्योतिष के राशि चक्र, ग्रह-गोचर और पंचांग के सिद्धांतों पर आधारित है। अपना राशिफल जानने से पहले आइए एक दृष्टि डालते हैं, आज के पंचाग की मुख्य बिन्दुओं पर।
हिन्दू पंचांग के अनुसार आज 15 दिसंबर को दिन भर मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है, जो 15 दिसंबर को 12:55 एएम तक रहेगी। इसके बाद मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि आरंभ होगी।
आज 15 दिसंबर को मूल और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के साथ गण्ड और वृद्धि योग की युति के संयोग हैं। चंद्रमा आज धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। जबकि, सूर्य वृश्चिक राशि में ही स्थित रहेंगे।
इन युतियों और योग के साथ सभी 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों के संयुक्त प्रभाव से सभी 12 राशियों के लिए 15 दिसंबर 2023 का दिन कुछ इस प्रकार रहने के योग हैं, पढ़ें अपना आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal):
मेष, वृषभ, मिथुनऔरकर्ककेलिएआज15 Dec 2023काराशिफल
आजकामेषराशिफल - Mesh Rashifal in Hindi
मेष राशि के जातकों का आज का दिन आनंद और उल्लास से भरा रहेगा। बेरोजगारों को नया काम मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों को उपहार की प्राप्ति हो सकती है। आज आपकी मिलनसारिता से आपके कुछ काम बन जाएंगे। आज किसी को कर्ज न दें, वापस नहीं आएगा।
आजकावृषभराशिफल– Vrishabh Rashifal in Hindi
वृष राशि के जातक आज के दिन सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत करेगे। कुसंगति से बचें, किसी से विवाद संभव है। संतान सुख उत्तर रहेगा। घर के बुजुर्ग के साथ बात दिल की बात को साझा करें, दिशा प्राप्त होगी। आज व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
आजकामिथुनराशिफल - Mithun Rashifal in Hindi
मिथुन राशि के जातकों में आज धैर्य में वृद्धि होगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जो जीवन में आनंद का संचार करेगी। परिवार, विशेष कर बहन, का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। पारिवारिक माहौल समरस रहने की संभावना है।
आजकाकर्कराशिफल - Kark Rashifal in Hindi
कर्क राशि के जातकों का आज का दिन संभल कर चलने का दिन है। बुरी संगति से नुकसान होगा। हर तरह के लेनदेन में सतर्कता रखें। आज शाम किसी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। मित्रों से विवाद में न पड़ें। खर्च बढ़ने से मानसिक तनाव रहेगा।
सिंह, कन्या, तुलाऔरवृश्चिककेलिएआज15 Dec 2023काराशिफल
आजकासिंहराशिफल - Simha Rashifal in Hindi
सिंह राशि के जातकों को आज विवाद और तकरार से दूर रहना चाहिए। राजनीति से जुड़े जातकों पर लांछन लगने के योग हैं। धन की हानि संभव है। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। किसी के प्रति मन में प्रेम हैं, तो सकारात्मक संकेत प्राप्त होंगे। छात्र नई अध्ययन योजना पर काम करेंगे।
आजकाकन्याराशिफल - Kanya Rashifal in Hindi
कन्या राशि के जातकों का आज का दिन उत्तम रहेगा। नई योजना के अनुसार काम का विस्तार होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा, आमदनी में बढ़ोतरी बनी होगी। घर और बाहर हर जगह प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को काम के प्रति लगन और इमानदारी से कार्य में अनुकूल सफलता मिल सकेगी।
आजकातुलाराशिफल - Tula Rashifal in Hindi
तुला राशि के जातकों का आज का दिन उलझनों के साथ शुरू होगा। कोई दस्तावेज या कीमती वस्तु गुम हो सकती है। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। आज कहीं से धन लाभ होने के योग हैं। लेकिन खर्च भी अधिक होने के योग हैं। आज मन की बात किसी से न कहें। पारिवारिक सुख उत्तम बना रहेगा।
आजकावृश्चिकराशिफल - Vrishchik Rashifal in Hindi
वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन धार्मिक कार्यों में गुजरेगा। कोई पुरानी कानूनी समस्या सुलझ सकती है। व्यापारी वर्ग आज लाभ कमाने से वंचित रह सकते हैं। गृहस्थ जातक सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। घर में अतिथि आ सकते हैं। पारिवारिक प्रसन्नता बनी रहेगी।
धनु, मकर, कुम्भऔरमीनकेलिएआज15 Dec 2023काराशिफल
आजकाधनुराशिफल - Dhanu Rashifal in Hindi
धनु राशि के जातकों का आज का दिन कर्म और वाणी पर नियंत्रण रखने का दिन है। आक्रोशित होने से बचें। उचित समय की प्रतीक्षा करें। आय में कमी रहेगी। जीवनसाथी प्राप्त होगा। स्वास्थ्य की समस्या हल होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
आजकामकरराशिफल - Makar Rashifal in Hindi
मकर राशि के जातकों का आज का दिन थोड़ा भाग दौड़ भरा रहेगा। ठेकेदारों और व्यापारियों को आज नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। कोई पुराना निवेश किया हुआ है, तो उसमें थोड़े नुकसान की आशंका है। स्वस्थ्य उत्तम रहेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें।
आजकाकुंभराशिफल - Kumbh Rashifal in Hindi
कुंभ राशि के जातकों के घर आज अतिथियों का आगमन होने के योग हैं। राजनीति से जुड़े जातकों को शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातक आज किसी से विवाद न करें। गृहस्थों और महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पारिवारिक समरसता बनी रहेगी।
आजकामीनराशिफल– Meen Rashifal in Hindi
मीन राशि के जातक आज स्वास्थ्य की मामले में सजग रहे। कोई पुराना रोग उभर सकता है। लेकिन आर्थिक मोर्चे पर सबलता बनी रहेगी। निवेश किया धन आज कुछ लाभ लेकर आएगा। आईटी और इंजीनियरिंग के छात्रों को आज थोड़ा निराश होना पड़ सकता है। बेवजह खर्च से मन खिन्न रहेगा।
ये भी पढ़ें:
>> MP News: भापोल नगर निगम की कार्रवाई, खुले में मांस बेचने वाले दुकानदारों से वसूले 10 हजार रुपए
>> Parliament Security Breach: आरोपी दोहराना चाहते थे भगत सिंह जैसी घटना, जानें मामले में क्या हुआ
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें