Advertisment

Aaj ka Rashifal: इस राशि के जातक आज जमीन खरीद-बिक्री से जुड़े डील को फाइनल न करें, जानें अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal: इस राशि के जातक आज जमीन खरीद-बिक्री से जुड़े डील को फाइनल न करें, जानें 23 नवंबर का अपना आज राशिफल.

author-image
Shyam Nandan
Aaj ka Rashifal: इस राशि के जातक के जमीन से जुड़े विवाद सुलझने के योग हैं, जानें अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal - 23 November 2023: सनातन हिन्दू पंचांग के अनुसार 23 नवंबर को दिन गुरुवार है। आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है।

Advertisment

आज 23 नवंबर को उत्तर भाद्रपद और रेवती नक्षत्र के साथ वज्र और सिद्धि योग की युति के संयोग हैं। चंद्रमा आज मीन राशि में गोचर कर हैं, जबकि सूर्य वृश्चिक राशि में ही स्थित रहेंगे।

इन युतियों और योग के साथ सभी 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों के संयुक्त प्रभाव से सभी 12 राशियों के लिए 23 नवंबर 2023 का दिन कुछ इस प्रकार रहने के योग हैं, पढ़ें अपना आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal):

मेष, वृषभ, मिथुनऔरकर्ककेलिएआज23 November, 2023काराशिफल

आजकामेषराशिफल - Mesh Rashifal in Hindi

आज का मेष राशिफल - Mesh Rashifal in Hindi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने की संभावना है। आज विद्या-व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ होने की सम्भावना है। शारीरिक लाभ, आर्थिक लाभ आदि के प्रबल योग हैं। अविवाहितों के लिए समय शुभ है, पहल कर सकते हैं। आय-व्यय का ध्यान रखें, आज अकारण खर्च से मन खिन्न रहने के योग हैं।

Advertisment

आज का वृषभ राशिफल – Vrishabh Rashifal in Hindi

वृष राशि के जातक के लिए आज का दिन शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र से जुड़े जातको के लिए सकारात्मक रहेगा। कम्प्युटर और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को नई जानकारी और कौशल का अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। आज आप सामाजिक क्षेत्र में अधिक सक्रिय हो सकते हैं। पारिवारिक संबंध में सुधार आएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।

आज का मिथुन राशिफल - Mithun Rashifal in Hindi

मिथुन राशि की जातक आज थोड़ी मानसिक दवाब में रहेंगे। कुछ मुद्दों पर मन में बेचैनी बनी रहेगी। नौकरीपेशा जातक अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त करेंगे। छात्रों का आज रचनात्मक कार्यों में भाग लेने के योग बन रहे हैं। वित्तीय क्षेत्र में आज किसी भी क्षेत्र में निवेश लाभकारी रहने के योग हैं। आज आप साथी की तरफ अत्यधिक प्रेमभाव प्रर्दशित करेंगे।

आज का कर्क राशिफल - Kark Rashifal in Hindi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनेक पहलुओं और मोर्चे पर बढ़िया रहने के योग हैं। व्यावसायियों को आर्थिक लाभ होने के प्रबल योग हैं। स्वास्थ्य के लिए आज समय कम अनुकूल है, इस पर ध्यान देने की जरुरत है। आज दिल के सारे मामले बनने के योग हैं, प्रेम का इजहार कर सकते हैं।

Advertisment

सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक के लिए आज 23 November, 2023 का राशिफल

आज का सिंह राशिफल - Simha Rashifal in Hindi

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से बेहतर होने योग हैं। आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। मौके बार-बार नहीं आते, इसलिए अवसर को न गवाएं, निवेश करें। आपके पार्टनर को किसी की बुरी नज़र लग सकती है, ध्यान रखें। आप बहुत दिनों बाद अपने किसी पुराने पार्टनर से मिल सकते हैं।

आज का कन्या राशिफल - Kanya Rashifal in Hindi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहने के योग हैं। आज आपका दिन किसी शुभ कार्य के आयोजन में व्यतीत होगा। नौकरीपेशा जातक अपने प्रोजेक्ट में व्यस्त रहेंगे। किसी लोभ या लालच में आकर आप अपने निर्णय को न बदलें। युवाओं के लिए आज का दिन डेटिंग के लिए बेहद खुशगवार है।

आज का तुला राशिफल - Tula Rashifal in Hindi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन उनके लिए मिला-जुला रहेगा, लेकिन आज संयम और धैर्य जैसे गुणों की परीक्षा का दिन है। आप किसी की आलोचना या नकल न करें। आप अपने किसी ख़ास रिश्ते को नाम देने की कोशिश करेंगे। आपके घर में आपकी शादी की बात कुछ आगे बढ सकती है। आपके आपके ग्रह-नक्षत्र आपको धैर्य और संयम से काम करने की सलाह दे रहे हैं।

Advertisment

आज का वृश्चिक राशिफल - Vrishchik Rashifal in Hindi

आज के दिन, आपको काम में सफलता पाने के लिए क्रियाशील रहने की आवश्यकता है। कार्य स्थितियां सुधारेंगी और आपके प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी। राजनीतिक और सामाजिक संबंधों को मजबूत करने का भी अच्छा है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी भी तरह की थकान से बचने के लिए आराम करें. खुद को पुनर्जीवित करने का समय दें।

धनु, मकर, कुम्भ और मीन के लिए आज 23 November, 2023 का राशिफल

आज का धनु राशिफल - Dhanu Rashifal in Hindi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ मजबूत बने रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आज आपको अधिक सतर्क और सचेत रहने की आवश्यकता है। जमीन खरीद-बिक्री से जुड़े जातक आज डील को फाइनल न करें तो अधिक अच्छा होगा। लेकिन कपडे, कागज़, स्टेशनरी आदि काम से जुड़े जातक दोपहर से पहले अपनी डील फाइनल कर लें, मुनाफें में रहेंगे।

आज का मकर राशिफल - Makar Rashifal in Hindi

मकर राशि के जातकों में आज नेतृत्व क्षमता की वृद्धि होगी। आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। सही और गलत के बीच वे आज उचित कार्य पर ध्यान दे पाएंगे। परिवार में मान-सम्मान बढेगा। वाहन संभल कर चलाएं। दूरस्थ यात्रा को आज टाल दें। पर-स्त्री संसर्ग से बचें।

आज का कुंभ राशिफल - Kumbh Rashifal in Hindi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम से व्यतीत। धन का प्रवाह बना रहेगा। आज आप व्यावहारिकता को स्वीकार महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लेंगे। संतान सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी से घरलू मुद्दों पर चर्चा होगी। स्वास्थ्य उतम रहेगा।

आज का मीन राशिफल – Meen Rashifal in Hindi

आज आपको स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। वित्तीय मामलों में कई बार विचार करने की आवश्यकता है। कोई नया काम करने के लिए शीघ्रता न करें। साहस और संघर्ष का आकलन करें। कैरियर में सफलता प्राप्त हो सकती है। यात्रा सुखद होगी। वाहन संभल कर चलाएं।

ये भी पढ़ें:

>> Rajasthan Assembly Election 2023: प्रदेश में 25 नवंबर को होगा मतदान, आज शाम से थमेगा प्रचार-प्रसार

>> Uttarkashi Tunnel Rescue: टनल से आज बाहर आ सकते है 41 मजदूर, 15 सदस्यीय टीम मुस्तैद

>> Tulsi Vivah 2023: देवउठनी एकादशी आज, शुरू हो जाएंगे विवाह, जानें तुलसी विवाह की विधि

>> Indian Railway Network: भारत से ये ट्रेनें जाती हैं विदेश, जानें कैसे कम खर्च में कर सकते हैं सफर

>> Chankya Neeti: बुढ़ापे से पहले मान लें आचार्य चाणक्य की ये बाते, नहीं तो पड़ेगा पछताना

hindi me 23 November ka rashifal, aaj ka rashifal, aaj ka rashifal in hindi, hindi mein aaj ka rashifal, 23 November ka rashifal bhavishy, 23 November 2023 ka rashifal, rashifal in hindi, today rashifal in hindi, 23 November 2023 rashifal in hindi, 23 November rashifal, today’s horoscope in hindi, डेली होरोस्कोप इन हिंदी

Aaj ka rashifal aaj ka rashifal in hindi today rashifal in hindi Rashifal In Hindi डेली होरोस्कोप इन हिंदी today’s horoscope in hindi hindi mein aaj ka rashifal 23 November 2023 ka rashifal 23 November 2023 rashifal in hindi 23 November ka rashifal bhavishy 23 November rashifal hindi me 23 November ka rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें