Advertisment

Aaj ka Rashifal: इन राशियों के लिए हैं आज धन, रोमांस, काम में प्रगति और समृद्धि के अवसर, पढ़ें 29 अगस्त 2023 का अपना आज का राशिफल.

Aaj ka Rashifal: इन राशियों के लिए हैं आज धन, रोमांस, काम में प्रगति और समृद्धि के अवसर, पढ़ें 29 अगस्त 2023 का अपना आज का राशिफल.

author-image
Shyam Nandan
Aaj ka Rashifal: इन राशियों के लिए हैं आज धन, रोमांस, काम में प्रगति और समृद्धि के अवसर, पढ़ें 29 अगस्त 2023 का अपना आज का राशिफल.

Aaj ka Rashifal - 29 August 2023: सनातन हिन्दू पंचांग के अनुसार 29 अगस्त को सावन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। दिन मंगलवार है।

Advertisment

आज श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र के साथ शोभन और अतिगंड योग की युति के संयोग हैं। चंद्रमा आज मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। जबकि, सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में स्थित हैं।

इन युतियों और योग के साथ सभी 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों के संयुक्त प्रभाव से सभी 12 राशियों के लिए 29 अगस्त 2023 का दिन कुछ इस प्रकार रहने के योग हैं, पढ़ें अपना आज का राशिफल।

मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क के लिए आज 29 August, 2023 का राशिफल

आज का मेष राशिफल - Mesh Rashifal in Hindi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन वित्तीय स्थिरता लाने वाला सिद्ध होगा। निवेश किए हुए धन से लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिक रिश्ते मजबूत होने के योग हैं। आज छात्रों को करियर में सावधानी बरतने और संघर्ष से बचने का दिन है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। आनंददायक कार्यों में समय बीतने के योग हैं।

Advertisment

आज का वृषभ राशिफल – Vrishabh Rashifal in Hindi

वृष राशियों के जातक को आज अपने खर्च और वित्तीय नियंत्रण पर विचार करने की आवश्यकता है। आज के दिन नई योजनाओं के क्रियान्वयन को टालें। छात्रों को करियर में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, उदर विकार संभव है। यात्रा के योग बन रहे हैं।

आज का मिथुन राशिफल - Mithun Rashifal in Hindi

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामाजिक और पेशेवर दोनों रूप से व्यस्तता भरा रहेगा। ये करियर में सावधानी और मेहनत करने का समय है। वित्तीय लेनदेन में भी सफलता मिलने के योग हैं। परिवार के साथ आनंददायक कार्यों में समय बिताने का मौका मिलेगा। मिष्टान्न भोजन की प्राप्ति होगी।

आज का कर्क राशिफल - Kark Rashifal in Hindi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन विकास के अवसरों को चिह्नित करने का दिन है। छात्रों और बेरोजगारों के करियर में सकारात्मक परिवर्तन की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को उनकी मेहनत के बाद सफलता मिलने के योग हैं। वित्तीय संबंधों में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Advertisment

सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक के लिए आज 29 August, 2023 का राशिफल

आज का सिंह राशिफल - Simha Rashifal in Hindi

सिंह राशि के जातकों को आज के दिन नई शुरुआतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन दिन सामान्य रहेगा। काम में सफलता मिल सकती है। व्यक्तिगत संबंध और पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। राजनीति से जुड़े जातकों को सामाजिक मामलों में अधिक व्यस्त रहना पड़ सकता है। संवाद में सावधानी बरतें, बहस में न उलझें।

आज का कन्या राशिफल - Kanya Rashifal in Hindi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवार और घरेलू मामलों में ध्यान देने की आवश्यकता है। वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी। काम के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन में चुनौतियां बढेंगी। छात्रों को कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है।

आज का तुला राशिफल - Tula Rashifal in Hindi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन कर्म-फल प्रधान रहने वाला है। इसलिए सब्र से काम में मेहनत करें, आपका मेहनत फल देगा। वित्तीय स्थिति सामान्य रहेगी। सरकारी अधिकारियों के लिए नई चुनौतियां आएंगी, तबादला हो सकता है। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए सामाजिक और व्यक्तिगत संबंधों में मेहनत करने का समय है।

Advertisment

आज का वृश्चिक राशिफल - Vrishchik Rashifal in Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन मान-सम्मान मिलने के योग हैं। वित्तीय स्थिति भी सुधार आने के योग है। नौकरीपेशा जातक काम के बोझ से दबे रहेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारियों को धन की आमद बनी रहेगी। घर में कोई नया काम शुरू हो सकता है। माता-पिता का स्नेह बना रहेगा। संतान सुख उत्तम है।

धनु, मकर, कुम्भ और मीन के लिए आज 29 August, 2023 का राशिफल

आज का धनु राशिफल - Dhanu Rashifal in Hindi

धनु राशियों के जातकों के लिए आज का दिन परिश्रम प्रधान रहेगा। काम में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है, लेकिन परिश्रम का फल अवश्य मिलेगा। वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी। व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों ही क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम हो सकते हैं। समृद्धि का मार्ग खुल सकता है। रिश्तेदारों से सहयोग प्राप्त होगा।

आज का मकर राशिफल - Makar Rashifal in Hindi

मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। अत्यधिक थकान से बचें। दिन सामान्य रहेगा। प्रोजेक्ट की प्रगति धीमी हो सकती है। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। यात्रा का योग बन रहा है। पारिवारिक समरसता बनी रहेगी।

आज का कुंभ राशिफल - Kumbh Rashifal in Hindi

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवार के साथ हंसी-खुशी में व्यतीत होगा। दूरस्थ यात्रा के योग बन रहे हैं। प्राइवेट नौकरी वालों के लिए काम की अधिकता रहेगी। वित्तीय स्थितियाँ मजबूत दिख रही हैं। किसी वरिष्ठ सहयोगी से मुलाकात होगी, जिससे आपका मनोबल बढ़ने के योग हैं। आगामी समय में इसका लाभ हो सकता है।

आज का मीन राशिफल – Meen Rashifal in Hindi

मीन राशि के जातकों को आज के दिन अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है. काम में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। व्यय पर नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता है। छात्रों के लिए आज मौज-मस्ती का समय है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। किसी नए प्रोजेक्ट में सफलता की संभावना है। सोच-समझकर कदम उठाएं।

ये भी पढ़ें:

>> UP Raksha Bandhan 2023: रक्षा बंधन पर बहनों को योगी सरकार का तोहफा, 31 अगस्त तक बसों में यात्रा रहेगी फ्री

>> MP Election 2023: दिल्ली में बड़ी बैठक, CM Shivraj रवाना, जारी हो सकती है BJPकी दूसरी लिस्ट

>> Delhi AIIMS Flight Incident: फ्लाइट में बच्ची की तबीयत बिगड़ते ही एम्स डॉक्टरों ने बचाई जान, हालत अब भी गंभीर

>> MP Weather Update: मानसून ब्रेक से बढ़ा पारा, फिर सताने लगी उमस, तीन दिन बाद इन जिलों में भारी बारिश के आसार

>> Haryana Promotion Reservation: एससी कर्मियों को सरकार ने दिया पदोन्नति में आरक्षण, जानिए क्या है नीति

29 August 2023 ka rashifal, aaj ka rashifal, 29 August ka rashifal, 29 August ka bhavishyfal, rashifal in hindi, आज का राशिफल इन हिंदी, डेली होरोस्कोप इन हिंदी, 29 अगस्त 2023 होरोस्कोप, कैसा रहेगा आपका दिन, 29 अगस्त की भविष्यवाणी

Aaj ka rashifal Rashifal In Hindi कैसा रहेगा आपका दिन आज का राशिफल इन हिंदी डेली होरोस्कोप इन हिंदी 29 august 2023 ka rashifal 29 august 2023 rashifal in hindi 29 august ka rashifal bhavishy 29 अगस्त 2023 राशिफल इन हिंदी 29 अगस्त 2023 होरोस्कोप 29 अगस्त का दिन कैसा रहेगा 29 अगस्त की भविष्यवाणी hindi me 29 august ka rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें