/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/aaj-ka-rashifal-2.jpg)
Aaj ka Rashifal - 02 September 2023: सनातन हिन्दू पंचांग के अनुसार 02 सितंबर को भाद्रपद (भादो) कृष्ण पक्ष मास की तृतीया तिथि है। दिन शनिवार है।
आज उत्तरभाद्रपद और रेवती नक्षत्र के साथ शूल और गण्ड योग की युति के संयोग हैं। चंद्रमा आज भी मीन राशि में गोचर करेंगे। जबकि, सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में ही स्थित रहेंगे।
इन युतियों और योग के साथ सभी 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों के संयुक्त प्रभाव से सभी 12 राशियों के लिए 02 सितंबर 2023 का दिन कुछ इस प्रकार रहने के योग हैं, पढ़ें अपना आज का राशिफल।
मेष, वृषभ, मिथुनऔरकर्ककेलिएआज02 September, 2023काराशिफल
आजकामेषराशिफल - Mesh Rashifal in Hindi
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से बेहतर रहने के योग हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने में तेजी आएगी। घर परिवार में प्रेम और अपनत्व बना रहेगा। बेरोजगारों के नौकरी को लेकर कोई सकारात्मक बात हो सकती है। दाम्पत्य सम्बन्ध मधुर रहने के योग हैं।
आजकावृषभराशिफल– Vrishabh Rashifal in Hindi
वृषभ राशि के जातक आज स्वयं पर आत्मविश्वास रखें। हालांकि दिन बहुत ही उत्तार-चढ़ाव भरा रहेगा, लेकिन शाम से पहले अनेक उलझनों से निजात मिल जाएगी। बुजुर्गों और गुरुजनों का आशीर्वाद बना रहेगा। छात्रों को आज विशेष मेहनत करने की आवश्यकता है।
आजकामिथुनराशिफल - Mithun Rashifal in Hindi
मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन स्वयं के व्यवहार और क्रियाकलाप पर ध्यान देने का दिन है. किसी दूसरे के मामले में हस्तक्षेप न करें. कोई पुराना दस्तावेज समय पर न मिलने से मन खिन्न रहेगा. शाम में किसी हितैषी से मुलाकात पर चिंता कम हो सकती है. देवालय जाने का अवसर मिलेगा.
आजकाकर्कराशिफल - Kark Rashifal in Hindi
कर्क राशि के जातकों को आज काम को पूरा करने के लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है। छात्रों को विषय और पढाई में मन लगेगा, अवांछित समय न गुजारें। नौकरीपेशा जातक आज कुतर्क से बचें। कमीशन के माध्यम से कमाई बढ़ेगी। परिवार और पत्नी का सहयोग मिलेगा।
सिंह, कन्या, तुलाऔरवृश्चिककेलिएआज 02 September, 2023काराशिफल
आजकासिंहराशिफल - Simha Rashifal in Hindi
सिंह राशि के जातकों का आज का दिन निवेश और वित्तीय प्रबंधन में सावधानी बरतने का दिन है। आय से अधिक खर्च भविष्य में परेशानी का कारण बन सकता है। छात्रों में बातचीत और संवाद क्षमताएं विकसित होंगी, जो अध्ययन में सहायक होंगी। नए संबंध बना सकते हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
आजकाकन्याराशिफल - Kanya Rashifal in Hindi
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्यत: सकारात्मक परिणाम और समृद्धि का दिन सिद्ध हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों पूरी मेहनत करनी पड़ेगी। राजनीति से जुड़े जातकों को नए योजनाओं को पुनरीक्षित करने का समय है। आज शारीरिक व मानसिक सुख मिलने के प्रबल योग हैं। अश्लीलता से काम बिगड़ने के योग हैं, प्रेम में ऐसी पहल न करें।
आजकातुलाराशिफल - Tula Rashifal in Hindi
तुला राशि के जातकों को आज नए अवसरों का सही तरीके से उपयोग करने का प्रयास करना चाहिए। व्यावसायिक योजनाओं के सफल होने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। नए वित्तीय अवसर मिल सकते हैं। परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी। प्रोफेशनल जीवन में थोड़ा सतर्क रहें।
आजकावृश्चिकराशिफल - Vrishchik Rashifal in Hindi
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन कर्म-फल प्रधान रहने वाला है। मेहनत करने से काम में सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आज अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। नौकरीपेशा जातकों को व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों क्षेत्रों में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। व्यापारिक पार्टनरशिप में समझदारी से काम लें।
धनु, मकर, कुम्भऔरमीनकेलिएआज 02 September, 2023काराशिफल
आजकाधनुराशिफल - Dhanu Rashifal in Hindi
धनु राशि के जातकों लिए आज का दिन आपके लिए समृद्धि और सफलता का समय हो सकता है। बिजनेस में विशेष अवसर मिलने के योग हैं। आज एक साथ कई प्रकार के काम हाथ में आने के योग हैं। प्रेम-संबंधों में मजबूती आएगी। आपके साथी को आपके साथ की जरूरत है, समय निकालें।
आजकामकरराशिफल - Makar Rashifal in Hindi
मकर राशि के जातकों का आज का दिन पारिवारिक मामले सुलझाने में व्यतीत होगा। विरोधी और शत्रु मित्रता की पेशकश करेंगे। समय शुभ है, निजी स्वार्थ पूर्ति से ऊपर उठकर स्थायी समाधान पर ध्यान दें। छात्र अपनी बौद्धिकता से प्रशंसा अर्जित कर सकेंगे। गृहणियों का दिन घर की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में दिन बीतेगा।
आजकाकुंभराशिफल - Kumbh Rashifal in Hindi
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज सफलता के विशेष योग हैं। व्यापार में अच्छी वृद्धि होगी। बिजनेस में पार्टनर के साथ मिलकर कोई काम कर रहे हैं तो अच्छी आमदनी होगी। लगातार मेहनत करते रहने से धन का प्रवाह बना रहेगा। जो जातक आभूषण और धातु के व्यवसाय से जुड़े हैं, वे लाभ कमाएंगे। अधिकारीवर्ग परिवार पर कम समय दे पाएंगे। गृहणियां और लड़कियां महंगे उपहार पा सकती हैं।
आजकामीनराशिफल– Meen Rashifal in Hindi
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनेक पहलुओं और मोर्चे पर बढ़िया रहने के योग हैं। व्यावसायियों को आर्थिक लाभ होने के प्रबल योग हैं। स्वास्थ्य के लिए आज समय कम अनुकूल है, इस पर ध्यान देने की जरुरत है। आज दिल के सारे मामले बनने के योग हैं, प्रेम का इजहार कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें:
>> Jet Airways Founder Arrested: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे फाउंडर नरेश गोयल, आज कोर्ट में होगें पेश
>> Rajasthan Video Viral: राजस्थान में मणिपुर में जैसी घटना, महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया
>> AdityaL1 Launch: आज सूरज पर फतह करने निकलेगा ‘आदित्य एल1’ यान, इसरो प्रक्षेपण के लिए तैयार
>> Gujarat Earthquake: कच्छ के दुधई में भूकंप के झटके किए महसूस, लोगों में मची अफरा-तफरी
hindi me 02 september ka rashifal, aaj ka rashifal, 02 september ka rashifal bhavishy, 02 september 2023 ka rashifal, rashifal in hindi, today rashifal in hindi, 02 september 2023 rashifal in hindi, 02 september rashifal, 02 september राशिफल
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें