Advertisment

Aaj ka Rashifal: इन राशियों के जातकों का दिन है उत्तम, इन लोगों में होगी धैर्य में वृद्धि, कार्यसिद्धि के लिए उठाएंगे कदम

Aaj ka Rashifal: इन राशियों के जातकों का दिन है उत्तम, इन लोगों में होगी धैर्य में वृद्धि, कार्यसिद्धि के लिए उठाएंगे कदम.

author-image
Shyam Nandan
Aaj ka Rashifal: इस राशि के जातक के लिए आज का दिन रोमांटिक होगा, जानें अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal - 17 September 2023: सनातन हिन्दू पंचांग के अनुसार 17 सितंबर को दिन रविवार है। आज सुबह 11 बजकर 08 मिनट तक भाद्रपद (भादो) शुक्ल पक्ष मास की द्वितीया तिथि है, इसके बाद तृतीया तिथि आरंभ हो जाएगी।

Advertisment

आज हस्त और चित्रा नक्षत्र के साथ ब्रह्म और इंद्र योग की युति के संयोग हैं। चंद्रमा आज भी कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं।

सूर्य आज राशि परिवर्तन कर रहे हैं, वे दोपहर 01 बजकर 43 मिनट के बाद सिंह राशि से कन्या राशि में पवेश प्रवेश करेंगे।

इन युतियों और योग के साथ सभी 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों के संयुक्त प्रभाव से सभी 12 राशियों के लिए 17 सितंबर 2023 का दिन कुछ इस प्रकार रहने के योग हैं, पढ़ें अपना आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal):

Advertisment

मेष, वृषभ, मिथुनऔरकर्ककेलिएआज17 September, 2023काराशिफल

आजकामेषराशिफल - Mesh Rashifal in Hindi

मेष राशि के जातकों के घर आज अतिथियों का आगमन होने के योग हैं। राजनीति से जुड़े जातकों को शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातक आज किसी से विवाद न करें। गृहस्थों और महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पारिवारिक समरसता बनी रहेगी।

आजकावृषभराशिफल– Vrishabh Rashifal in Hindi

वृष राशि के जातकों का आज का दिन थोड़ा भाग दौड़ भरा रहेगा। ठेकेदारों और व्यापारियों को आज नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। कोई पुराना निवेश किया हुआ है, तो उसमें थोड़े नुकसान की आशंका है। स्वस्थ्य उत्तम रहेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें।

आजकामिथुनराशिफल - Mithun Rashifal in Hindi

मिथुन राशि के जातक आज स्वास्थ्य की मामले में सजग रहे। कोई पुराना रोग उभर सकता है। लेकिन आर्थिक मोर्चे पर सबलता बनी रहेगी। निवेश किया धन आज कुछ लाभ लेकर आएगा। आईटी और इंजीनियरिंग के छात्रों को आज थोड़ा निराश होना पड़ सकता है। बेवजह खर्च से मन खिन्न रहेगा।

Advertisment

आजकाकर्कराशिफल - Kark Rashifal in Hindi

कर्क राशि के जातकों का आज का दिन कर्म और वाणी पर नियंत्रण रखने का दिन है। आक्रोशित होने से बचें। उचित समय की प्रतीक्षा करें। आय में कमी रहेगी। जीवनसाथी प्राप्त होगा। स्वास्थ्य की समस्या हल होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

सिंह, कन्या, तुलाऔरवृश्चिककेलिएआज17 September, 2023काराशिफल

आजकासिंहराशिफल - Simha Rashifal in Hindi

सिंह राशि के जातकों को आज विवाद और तकरार से दूर रहना चाहिए। राजनीति से जुड़े जातकों पर लांछन लगने के योग हैं। धन की हानि संभव है। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। किसी के प्रति मन में प्रेम हैं, तो सकारात्मक संकेत प्राप्त होंगे। छात्र नई अध्ययन योजना पर काम करेंगे।

आजकाकन्याराशिफल - Kanya Rashifal in Hindi

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन उत्तम रहेगा। नई योजना के अनुसार काम का विस्तार होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा, आमदनी में बढ़ोतरी बनी होगी। घर और बाहर हर जगह प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को काम के प्रति लगन और इमानदारी से कार्य में अनुकूल सफलता मिल सकेगी।

Advertisment

आजकातुलाराशिफल - Tula Rashifal in Hindi

तुला राशि के जातकों का आज का दिन उलझनों के साथ शुरू होगा। कोई दस्तावेज या कीमती वस्तु गुम हो सकती है। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। आज कहीं से धन लाभ होने के योग हैं। लेकिन खर्च भी अधिक होने के योग हैं। आज मन की बात किसी से न कहें। पारिवारिक सुख उत्तम बना रहेगा।

आजकावृश्चिकराशिफल - Vrishchik Rashifal in Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन धार्मिक कार्यों में गुजरेगा। कोई पुरानी कानूनी समस्या सुलझ सकती है। व्यापारी वर्ग आज लाभ कमाने से वंचित रह सकते हैं। गृहस्थ जातक सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। घर में अतिथि आ सकते हैं। पारिवारिक प्रसन्नता बनी रहेगी।

धनु, मकर, कुम्भऔरमीनकेलिएआज17 September, 2023काराशिफल

आजकाधनुराशिफल - Dhanu Rashifal in Hindi

धनु राशि के जातकों का आज का दिन संभल कर चलने का दिन है। बुरी संगति से नुकसान होगा। हर तरह के लेनदेन में सतर्कता रखें। आज शाम किसी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। मित्रों से विवाद में न पड़ें। खर्च बढ़ने से मानसिक तनाव रहेगा।

आजकामकरराशिफल - Makar Rashifal in Hindi

मकर राशि के जातक आज के दिन सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत करेगे। कुसंगति से बचें, किसी से विवाद संभव है। संतान सुख उत्तर रहेगा। घर के बुजुर्ग के साथ बात दिल की बात को साझा करें, दिशा प्राप्त होगी। आज व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

आजकाकुंभराशिफल - Kumbh Rashifal in Hindi

कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन आनंद और उल्लास से भरा रहेगा। बेरोजगारों को नया काम मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों को उपहार की प्राप्ति हो सकती है। आज आपकी मिलनसारिता से आपके कुछ काम बन जाएंगे। आज किसी को कर्ज न दें, वापस नहीं आएगा।

आजकामीनराशिफल– Meen Rashifal in Hindi

मीन राशि के जातकों में आज धैर्य में वृद्धि होगी। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जो जीवन में आनंद का संचार करेगी। परिवार, विशेष कर बहन, का पूरा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। पारिवारिक माहौल समरस रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:

>> PM Modi Birthday: पीएम मोदी का 73वां जन्मदिन आज, राष्ट्रपति मुर्मू सहित अन्य ने दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

>> MP Weather Update: एमपी में बारिश का कहर, मौसम विभाग ने कई जिलों में जारी किया रेड अलर्ट

>> Chhattisgarh Weather Update: प्रदेश में मानसून का सिस्टम हुआ कमजोर, जानें अगले 3 दिनों में कैसा रहेगा मौसम

>> Weather Update Today: दिल्ली से लेकर MP तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

>> Aaj Ka Panchang: कन्या में सूर्य का प्रवेश, पहले से विराजे चंद्रमा, ये बना रहे हैं शुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का शुभ मुहूर्त

hindi me 17 september ka rashifal, aaj ka rashifal, 17 september ka rashifal bhavishy, 17 september 2023 ka rashifal, rashifal in hindi, today rashifal in hindi, 17 september 2023 rashifal in hindi, 17 september rashifal, today’s horoscope in hindi, डेली होरोस्कोप इन हिंदी

Aaj ka rashifal today rashifal in hindi Rashifal In Hindi डेली होरोस्कोप इन हिंदी today’s horoscope in hindi 17 september 2023 ka rashifal 17 september 2023 rashifal in hindi 17 september ka rashifal bhavishy 17 september rashifal hindi me 17 september ka rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें