/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/aaj-ka-rashifal-2.jpg)
Aaj ka Rashifal - 14 September 2023: सनातन हिन्दू पंचांग के अनुसार 14 सितंबर को दिन गुरुवार है। आज भाद्रपद (भादो) की अमावस्या तिथि है। इसे पिठोरी अमावस्या कहते हैं। आज भारत के अनेक ग्रामीण भागों में पोला और वृषभोत्सव मनाया है।
आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के साथ साध्य योग की युति के संयोग हैं। चंद्रमा और सूर्य दोनों आज भी सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। सूर्य ग्रहों के राजा हैं और चंद्रमा ग्रहों की रानी हैं। यानी, आज राजा और रानी दोनों साथ विचरण कर रहे हैं। साथ ही बुध भी उपस्थित है, जो ग्रहों में राजकुमार माने जाते हैं। ज्योतिष विद्या में इसे बहुत सुंदर योग (बुधादित्य त्रिग्रही योग) माना गया है।
इन युतियों और योग के साथ सभी 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों के संयुक्त प्रभाव से सभी 12 राशियों के लिए 14 सितंबर 2023 का दिन कुछ इस प्रकार रहने के योग हैं, पढ़ें अपना आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal):
मेष, वृषभ, मिथुनऔरकर्ककेलिएआज14 September, 2023काराशिफल
आजकामेषराशिफल - Mesh Rashifal in Hindi
मेष राशि के जातकों का दिन आज उत्साह और उल्लास में गुजरेगा। लेकिन अति-उत्साह में कोई गलती करने से बचें। प्राइवेट नौकरीपेशा जातकों को आज भी काम पड़ सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। पारिवारिक में प्रसन्नता बनी रहेगी।
आजकावृषभराशिफल– Vrishabh Rashifal in Hindi
वृष राशि के जातकों का दिन आज उत्साह और उल्लास में गुजरेगा। आज सगे-सबंधियों की तरफ से उत्साहवर्धक समाचार प्राप्त होगा। आज स्वास्थ्य तनिक मंद रहेगा। युवा प्रेमियों के रिश्ते में आज कोई निर्णायक या नया मोड़ आ सकता हैं।
आजकामिथुनराशिफल - Mithun Rashifal in Hindi
मिथुन राशि के जातकों का दिन आज सकारात्मक गुजरेगा। छात्रों को आज सहपाठियों का सहयोग प्राप्त होगा। राजनीति जुड़े जातक व्यस्त रहेंगे, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापारियों का व्यवसाय लाभकारी रहेगा। अपने व्यवहार में मृदुता बनी रहेगी।
आजकाकर्कराशिफल - Kark Rashifal in Hindi
कर्क राशि के जातकों का दिन आज आर्थिक सबलता की ओर अग्रसर होगा। आध्यात्मिक सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। लम्बी और दूरस्थ यात्रा के योग हैं। किसी अनजान व्यक्ति से कुछ अच्छी सलाह मिलेगी, उस पर ध्यान नही देंगे तो काम बिगड़ सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।
सिंह, कन्या, तुलाऔरवृश्चिककेलिएआज14 September, 2023काराशिफल
आजकासिंहराशिफल - Simha Rashifal in Hindi
सिंह राशि के जातकों का दिन आज आर्थिक सबलता की ओर अग्रसर होगा, आय में बढ़ोतरी होगी। लेकिन किसी लेन-देन में शीघ्रता न करें और व्यर्थ की बातो पर ध्यान न दें। राजनीति से जुड़ी जातकों का किसी से विवाद हो सकता है। संतानसुख उत्तम है।
आजकाकन्याराशिफल - Kanya Rashifal in Hindi
कन्या राशि के जातकों का दिन आज रचनात्मक गुजरेगा। कोई पुरानी पारिवारिक परेशानी है, तो आज विवाद को बढ़ावा न दें। बेवजह कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। छात्र अपने अध्ययन और उद्देश्य पर ध्यान दे।
आजकातुलाराशिफल - Tula Rashifal in Hindi
तुला राशि के जातकों का दिन आज पारिवारिक एकता और उल्लास से भरा रहेगा। व्यक्तिगत स्वास्थ्य मंद रहेगा। थकान बढ़ सकती हैं। आज किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो समय के साथ अच्छे मित्र सिद्ध होंगे। दिन आर्थिक रूप से लाभकारी होने के योग हैं।
आजकावृश्चिकराशिफल - Vrishchik Rashifal in Hindi
वृश्चिक राशि के जातकों का दिन आज व्यापार या व्यवसाय में नए प्रयोग व्यतीत होगा। टीम वर्क के लिए दिन आज अच्छा है, समय की अनुकूलता का लाभ लें। धन प्राप्ति के रास्ते मजबूत होंगे होगी। पारिवारिक समरसता बनी रहेगी।
धनु, मकर, कुम्भऔरमीनकेलिएआज14 September, 2023काराशिफल
आजकाधनुराशिफल - Dhanu Rashifal in Hindi
धनु राशि के जातकों का दिन आज घर पर ही साफ़-सफाई और व्यवस्था में व्यतीत होगा। स्वचिंतन के लिए आज का दिन अच्छा है, सकारात्मक विचारों से प्रेरणा प्राप्त होगी। अच्छे विचारों का लाभ लें। धन प्राप्ति के रास्ते नए रास्ते समझ में आएंगे। पारिवारिक एकता बनी रहेगी।
आजकामकरराशिफल - Makar Rashifal in Hindi
मकर राशि के जातकों का दिन आज राजनीतिक रुझान से भरा रहेगा। घर और बाहर राजनीति परिचर्चा में भाग लेंगे। आज खर्च बढ़ने के योग है। लेकिन आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। शिक्षा के व्यवसाय से जुड़े जातकों का दिन आमदनी भरा रहगे। किसी के साथ नए रिश्ते बन सकते हैं।
आजकाकुंभराशिफल - Kumbh Rashifal in Hindi
कुंभ राशि के जातकों का दिन आज परिवार के साथ व्यतीत होगा। शॉपिंग की योजना पर काम होगा। बाहर खान-पान का ध्यान रखें। यात्रा सफल होगी। लेकिन खर्च का ध्यान रखें। पड़ोसियों से किस बात या मुद्दे पर मनमुटाव हो सकता है। बुजुर्गों का स्नेह बना रहेगा।
आजकामीनराशिफल– Meen Rashifal in Hindi
मीन राशि के जातकों का दिन आज उत्तम गुजरेगा। कहीं से अचानक रुपया-पैसा आने की सम्भावना है। आपके द्वारा किए गए कार्य सफल होंगे और प्रशंसा प्राप्त होगी। आज यात्रा करने के योग हैं, लेकिन आज स्वयं वाहन चलाएं या पूरी सावधानी बरतें। छात्र जातकों में आलस्य की वृद्धि होगी।
ये भी पढ़ें:
>> MP Weather Update: मप्र में जारी है मानसून का दौर, आज इन जिलों में होगी भारी बारिश, अलर्ट जारी
>> Benefits Of Plums: डायट्री फाइबर से भरपूर होता है आलूबुखारा, पाचन के लिए रोज करें सेवन
>> Jawan Worldwide Box Office Day 7: सिर चढ़कर बोल रहा जवान का एक्शन, महज 7 दिनों में की ताबड़तोड़ कमाई
hindi me 14 september ka rashifal, aaj ka rashifal, 14 september ka rashifal bhavishy, 14 september 2023 ka rashifal, rashifal in hindi, today rashifal in hindi, 14 september 2023 rashifal in hindi, 14 september rashifal, today’s horoscope in hindi, 14 september राशिफल, डेली होरोस्कोप इन हिंदी
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें