Advertisment

Aaj ka Rashifal: मिथुन और कर्क राशि के जातकों को मिलेगी आर्थिक संकट और कर्ज से मुक्ति, जानिए अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal: मिथुन और कर्क राशि के जातकों को मिलेगी आर्थिक संकट और कर्ज से मुक्ति, जानिए अपना 16 अगस्त 2023 राशिफल.

author-image
Shyam Nandan
Aaj ka Rashifal: मिथुन और धनु राशि के जातकों का दिन आज सकारात्मक रहेगा, जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Aaj ka Rashifal - 16 August 2023: सनातन हिन्दू पंचांग के अनुसार 16 अगस्त को सावन अमावस्या तिथि है, जो दिन के 03 बजकर 07 मिनट तक रहेगी। इसके बाद सावन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा (प्रथमा) तिथि की शुरुआत होगी। दिन बुधवार है। आज अश्लेषा और मघा नक्षत्र के साथ वरियान और पारीघ योग की युति के संयोग हैं।

Advertisment

चंद्रमा आज कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। जबकि सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में गोचर कर रहे हैं. सभी 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों के संयुक्त प्रभाव से आज सभी 12 राशियों के लिए 16 अगस्त 2023 का दिन कुछ इस प्रकार रहने के योग हैं, पढ़ें आज का अपना राशिफल।

मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क के लिए आज 16 August, 2023 का राशिफल

मेष राशिफल - Aries Daily Horoscope in Hindi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने के योग हैं। आर्थिक समस्याओं को हल करने रास्ते पर काम करेंगे। आज किसी उच्च-प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहने के योग हैं। मनोवृति उत्साहपूर्ण रहेगी। किसी महिला सहकर्मी का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशिफल – Taurus Daily Horoscope in Hindi

आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए कल से बेहतर रहने के योग हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने में तेजी आएगी। घर परिवार में प्रेम और अपनत्व बना रहेगा। बेरोजगारों के नौकरी को लेकर कोई सकारात्मक बात हो सकती है। दाम्पत्य सम्बन्ध मधुर रहने के योग हैं।

Advertisment

मिथुन राशिफल - Gemini Daily Horoscope in Hindi

आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए उत्साहपूर्ण रहने के योग हैं। आर्थिक संकट से मुक्ति प्राप्त होने के योग हैं। कामकाजी उलझन आज सुलझ सकते हैं। किसी ख़ास विषय पर अपने बिजनेस पार्टनर से चर्चा होगी। मतभेद सुलझेंगे। मित्रों के साथ समय गुजारने के पल मिलेंगे। किसी काम को लेकर योजना बनेगी।

कर्क राशिफल - Cancer Daily Horoscope in Hindi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक संकट और कर्ज से मुक्ति दिलाने वाला है। नौकरीपेशा जातक को काम के बोझ से मुक्ति मिल सकती है। पारिवारिक समस्याएं सुलझने के योग है। आपको अपने प्रयासों काम में सफलता मिलेगी। किसी लालच में अपने निर्णय को न बदलें।

सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक के लिए आज 16 August, 2023 का राशिफल

सिंह राशिफल - Leo Daily Horoscope in Hindi

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मद्धम सफलता का दिन है। आपका कामकाज से मन उचाट सा रहेगा। आपको दिन भारी-भारी और सुस्त प्रतीत होगा। अपने पार्टनर की सलाह के बिना काम न करें। राजनीति से जुड़े जातक यात्रा का लाभ उठाएंगे।

Advertisment

कन्या राशिफल - Virgo Daily Horoscope in Hindi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक कार्यों में व्यतीत होगा। विरोधियों को दबाने की रणनीति में कामयाबी मिलेगी। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। पार्टनर के साथ मिल कर काम करें, अन्यथा हानि हो सकती है। छात्रों को आगे बढ़ने का रास्ता मिलने के योग हैं।

तुला राशिफल - Libra Daily Horoscope in Hindi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामाजिक सहयोग के मोर्चे पर अच्छे रहने के योग हैं। आर्थिक समस्या या पैतृक धन की उलझन से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों की जमापूंजी बिजनेस के काम आएगी। नौकरीपेशा जातक अधिकारियों से अपनी बात मनवा लेंगे।

वृश्चिक राशिफल - Scorpio Daily Horoscope in Hindi

वृचिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने के योग हैं। दिन किसी धार्मिक और शुभ कार्य के आयोजन में व्यतीत होगा। किसी लोभ अपने निर्णय को न बदलें। छात्रों और युवाओं के लिए आज का दिन रोमांस के लिए अच्छा रहेगा। नया मोबाइल खरीद सकते हैं।

Advertisment

धनु, मकर, कुम्भ और मीन के लिए आज 16 August, 2023 का राशिफल

धनु राशिफल - Sagittarius Daily Horoscope in Hindi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने के योग हैं। स्वास्थ्य विकार परेशान कर सकती है। लाइफ पार्टनर खुश और संतुष्ट रहेगा। घर के बुजुर्ग की पसंद का ध्यान रखें। संतान सुख उतम है। माता पिता का स्नेह बना रहेगा। कामकाज में मन लगाएं।

मकर राशिफल - Capricorn Daily Horoscope in Hindi

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने के योग हैं। विरोधी मित्रता करने की पेशकश करेंगे। अधिकारियों नया दायित्व मिलने की सम्भावना है। बिजनेस पार्टनर भविष्य की योजना के बारे में चर्चा करेगा। कोर्ट-कचहरी के आम में पुराने संबंध लाभ देंगे।

कुंभ राशिफल - Aquarius Daily Horoscope in Hindi

आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए मिला-जुला वाला साबित होगा। आज कोई नया निर्णय न लें। आपके व्यक्तित्व में आत्मविश्वास नज़र आएगा। निवेश करने पहले अच्छे से सोच विचार करना आवश्यक है। किसी पुराने साथी के लिए आपका आकर्षण बढ़ सकता है।

मीन राशिफल – Pisces Daily Horoscope in Hindi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक प्रभाव वाला साबित होगा। आज आवेश में आने से बचें। यात्रा शुभ और मनोरंजक रहने की संभावना है। शारीरिक व मानसिक सुख उत्तम रहने के योग हैं। आज निवेश के लिए धन जुटाने का अच्छा दिन है। छात्रों का मन पढ़ाई में रमेगा।

ये भी पढ़ें:

>> Earthquake: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भूकंप के झटके, जानमाल का नुकसान नहीं

>> MP Election 2023: जनता के सुझाव के लिए BJP लगाएगी पेटियां, CM Shivraj का दिल्ली दौरा

>> Pakistan News: पाकिस्तान में रह रहे चीनी नागरिकों की सुरक्षा बढ़ाई गई, ग्वादर में हमले की कोशिश के बाद लिया फैसला

>> The Great Indian Family Release Date: बड़ी सी फिल्म लेकर आ रहे विक्की कौशल, रिलीज डेट का किया ऐलान

>> Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: पूर्व PM अटल बिहारी की पांचवीं पुण्यतिथि आज, PM मोदी समेत कई नेता दी श्रद्धांजलि

16 August 2023 ka Rashifal, Aaj ka Rashifal, 16 August ka Rashifal, 16 August ka Bhavishyfal, Daily Horoscope in Hindi, आज का राशिफल इन हिंदी, डेली होरोस्कोप इन हिंदी, 16 अगस्त 2023 होरोस्कोप, कैसा रहेगा आपका दिन, 16 अगस्त की भविष्यवाणी

Aaj ka rashifal daily horoscope in hindi 16 August 2023 ka Rashifal 16 August 2023 Rashifal in Hindi 16 August ka Rashifal Bhavishy 16 August Rashifal Hindi me 16 August ka Rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें