Advertisment

Aaj ka Rashifal: जमीन-जायदाद और कोर्ट के मामले में इन लोगों को मिलेगी सफलता, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: जमीन-जायदाद और कोर्ट के मामले में इन लोगों को मिलेगी सफलता, जानिए 17 अगस्त 2023 का अपना आज का राशिफल.

author-image
Shyam Nandan

Aaj ka Rashifal - 17 August 2023: सनातन हिन्दू पंचांग के अनुसार 17 अगस्त को सावन प्रतिपदा (प्रथमा) तिथि है, जो शाम के 05 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। इसके बाद सावन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत होगी। दिन गुरुवार है। आज मघा और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के साथ पारीघ और शिव योग की युति के संयोग हैं।

Advertisment

चंद्रमा आज सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। जबकि सूर्य कर्क से गोचर कर अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश कर रहे हैं। सभी 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों के संयुक्त प्रभाव से आज सभी 12 राशियों के लिए 17 अगस्त 2023 का दिन कुछ इस प्रकार रहने के योग हैं, पढ़ें आज का अपना राशिफल।

मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क के लिए आज 17 August, 2023 का राशिफल

मेष राशिफल - Aries Daily Horoscope in Hindi

मेष राशि के जातक अगर आप अपना घर बनाने के इच्छुक हैं, तो आज मकान की नींव रख सकते हैं। आज आपके नए दोस्त बनेंगे। आपमें आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए वाहन खरीदने एक योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृषभ राशिफल – Taurus Daily Horoscope in Hindi

वृष राशि के जातक आज स्वयं पर आत्मविश्वास रखें। हालांकि दिन बहुत ही उत्तार-चढ़ाव भरा रहेगा, लेकिन शाम से पहले अनेक उलझनों से निजात मिल जाएगी। बुजुर्गों और गुरुजनों का आशीर्वाद बना रहेगा। छात्रों को आज विशेष मेहनत करने की आवश्यकता है।

Advertisment

मिथुन राशिफल - Gemini Daily Horoscope in Hindi

मिथुन राशि के जातकों का आज दिन सामाजिक कार्यों में व्यतीत होगा। नौकरीपेशा जातक संयमित होकर काम करेंगे। व्यापारियों और ठेकेदारों को नए कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त हो सकते हैं। सोच-समझ कर सही दिशा में किया गया मेहनत सफल रहेगी। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी।

कर्क राशिफल - Cancer Daily Horoscope in Hindi

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आय में वृद्धि के लिए विशेष प्रयास का दिन है। धार्मिक कार्यों में भाग लेने के अवसर मिलेंगे। प्रतिष्ठित और विद्वान व्यक्तियों से मुलाकात होगी। व्यवसाय से जुड़े जातक जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक के लिए आज 17 August, 2023 का राशिफल

सिंह राशिफल - Leo Daily Horoscope in Hindi

सिंह राशि के जातक आज आलस्य भाव से ग्रसित रह सकते हैं। पारिवारिक जीवन की छोटी-मोटी परेशानियां सामने आएंगी, लेकिन वे सुलझ जाएंगी। घर में किसी सदस्य के नौकरी मिलने के योग हैं। आर्थिक सबलता बनी रहेगी, लेकिन लेन-देन में अतिरिक्त सावधानी रखें।

Advertisment

कन्या राशिफल - Virgo Daily Horoscope in Hindi

कन्या राशि के जातक आज किसी से धोखा खा सकते हैं। किसी पर भी अंधविश्वास न करें। आज किसी के उकसावे में न आएं। किसी समस्या पर प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। घर के जरुरी सामानों की खरीददारी में समय व्यतीत होगा।

तुला राशिफल - Libra Daily Horoscope in Hindi

तुला राशि के जातकों का आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। राजनीति से जुड़े जातकों का समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाणी पर संयम रखें। शिक्षा से जुड़े जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। खान पान का खास ध्यान रखें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल - Scorpio Daily Horoscope in Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों का आज दिन पुराने सोचे हुए काम को सफल करने दिन है। मेहनत का फल मिलेगा। अधिकारियों के प्रशानिक कार्य सफल रहेंगे। यात्रा सुखद और मनोरंजक रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

Advertisment

धनु, मकर, कुम्भ और मीन के लिए आज 17 August, 2023 का राशिफल

धनु राशिफल - Sagittarius Daily Horoscope in Hindi

धनु राशि के जातकों का आज का दिन बौद्धिक वाद-विवाद में व्यतीत होगा। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कृषकों को बारिश से कृषि में सफलता मिलेगी। जमीन जायदाद की खरीद-फरोख्त में बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अति-उत्साह से बचें।

मकर राशिफल - Capricorn Daily Horoscope in Hindi

मकर राशि के जातकों का आज का दिन भाग्योन्नति के लिए विशेष प्रयास करने का दिन है। जमीन और मकान के बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सुनहरा मौका साबित हो सकता है। बेरोजगारों को काम मिलने के योग हैं। पारिवारिक समरसता बनी रहेगी।

कुंभ राशिफल - Aquarius Daily Horoscope in Hindi

कुंभ राशि के जातकों का आज के दिन धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार के यहां किसी मांगलिक कार्य में जाने के योग हैं। कोर्ट-कचहरी के काम से जुड़े जातकों को राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। संतान सुख उत्तम है।

मीन राशिफल – Pisces Daily Horoscope in Hindi

मीन राशि के जातकों का दिन आज किसी बड़े कार्य करने की योजना बनाने में गुजरेगी। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां हो सकती हैं। व्यवसायियों को कारोबार में लाभ होगा। नौकरीपेशा जातक संभल कर रहें, अधिकारी किसी मुद्दे को लेकर विशेष पूछताछ करेंगे। वाहन संभल कर चलाएं।

ये भी पढ़ें:

>> MP Election 2023: क्या है कांग्रेस का मिशन 2023, 20 अगस्त को बड़ी बैठक में शामिल होंगे दिग्गज नेता

>> Karnataka News: कर्नाटक आबकारी विभाग ने जब्त की 25 करोड़ की बीयर, लैब टेस्ट में पाया गया था हानिकारक

>> Telangana News: शर्मिला की पदयात्रा इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

>> MP News: आज नवनियुक्त डॉक्टर्स को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, CM Shivraj कर स​कते हैं बड़ी घोषणाएं

>> Haryana Congress Assembly: चंडीगढ़ में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक, मॉनसून सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति पर हुआ मंथन

17 August 2023 ka Rashifal, Aaj ka Rashifal, 17 August ka Rashifal, 17 August ka Bhavishyfal, Daily Horoscope in Hindi, आज का राशिफल इन हिंदी, डेली होरोस्कोप इन हिंदी, 17 अगस्त 2023 होरोस्कोप, कैसा रहेगा आपका दिन, 17 अगस्त की भविष्यवाणी

Aaj ka rashifal daily horoscope in hindi 17 August 2023 ka Rashifal 17 August 2023 Rashifal in Hindi 17 August ka Rashifal Bhavishy 17 August Rashifal Hindi me 17 August ka Rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें