Advertisment

Aaj ka Rashifal: इन 4 राशि के जातकों को पारिवारिक उलझनों और आर्थिक समस्याओं का हल मिलेगा, जानें अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal: इन 4 राशि के जातकों को पारिवारिक उलझनों और आर्थिक समस्याओं का हल मिलेगा, जानें अपना राशिफल

author-image
Shyam Nandan
Aaj ka Rashifal: इन 4 राशि के जातकों को पारिवारिक उलझनों और आर्थिक समस्याओं का हल मिलेगा, जानें अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal - 19 August 2023: सनातन हिन्दू पंचांग के अनुसार 19 अगस्त को सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है, जो शाम के 10 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि की शुरुआत होगी। दिन शनिवार है। आज उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र के साथ सिद्ध और साध्य योग की युति के संयोग हैं।

Advertisment

चंद्रमा आज कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं और सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में स्थित हैं। सभी 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों के संयुक्त प्रभाव से आज सभी 12 राशियों के लिए 19 अगस्त 2023 का दिन कुछ इस प्रकार रहने के योग हैं, पढ़ें आज का अपना राशिफल।

मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क के लिए आज 19 august, 2023 का राशिफल

आज का मेष राशिफल - Mesh Rashifal in Hindi

मेष राशि के जातकों का आज का दिन आवश्यक काम सफल हो जाने से प्रसन्नता भरा गुजरेगा। पारिवारिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। अपने खानपान पर नियंत्रण रखें। शाम के समय यात्रा के योग हैं। वाहन संभल कर चलाएं। व्यापारियों की आय में वृद्धि होगी।

आज का वृषभ राशिफल – Vrishabh Rashifal in Hindi

वृष राशि के जातकों को आज काम को पूरा करने के लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है। छात्रों को विषय और पढाई में मन लगेगा, अवांछित समय न गुजारें। नौकरीपेशा जातक आज कुतर्क से बचें। कमीशन के माध्यम से कमाई बढ़ेगी। परिवार और पत्नी का सहयोग मिलेगा।

Advertisment

आज का मिथुन राशिफल - Mithun Rashifal in Hindi

मिथुन राशि के नौकरीपेशा जातकों को आज सहकर्मियों से समय पर मदद न मिलने से रोष होगा। काम पर नियंत्रण करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करना होगा। वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी। महिलाओं को स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। कमाई का नया जरिया सामने आएगा।

आज का कर्क राशिफल - Kark Rashifal in Hindi

कर्क राशि के जातकों का आज का दिन शुभ और उत्तम है। छात्रों की परीक्षा अच्छी जाएगी। कार्यक्षेत्र और आय में बढ़ोत्तरी के नए मौके मिलेंगे। घर और परिवार में सब संयमित और अच्छा रहेगा। मित्रों के साथ समय गुजरेगा। बौद्धिकता में वृद्धि होगी।

सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक के लिए आज 19 August, 2023 का राशिफल

आज का सिंह राशिफल - Simha Rashifal in Hindi

सिंह राशि के जातकों का आज का दिन आत्मविश्वास और आंतरिक उत्साह से भरा रहेगा। लेकिन अति-आत्मविश्वास से बचें। किसी पुरानी परेशानी से निजात मिलेगी। राहत की सांस लेगे। व्यापारिक लेन-देन में खर्च और भावनाओं पर क़ाबू रखें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

Advertisment

आज का कन्या राशिफल - Kanya Rashifal in Hindi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन विदेश यात्रा के लिए बेहतर समय है। भाग्य से अधिक कर्म पर भरोसा बढ़ेगा। जीवनसाथी से किसी मुद्दे पर मतभेद होने के संकेत हैं। शांत रहें और साथ में कुछ समय बिताएं। आमदनी सामान्य रहेगी।

आज का तुला राशिफल - Tula Rashifal in Hindi

तुला राशि के जातकों का आज का दिन परिवार की उलझनों को सुलझाने में व्यतीत होगा। शिक्षक और छात्रों के लिए दिन उत्तम है। अध्ययन-अध्यापन की बाधाएं दूर हो सकती है। रिजल्ट की ज्यादा चिंता न करें। व्यवसायियों को लागत और खर्च पर ध्यान देने की जरूरत है।

आज का वृश्चिक राशिफल - Vrishchik Rashifal in Hindi

वृश्चिक राशि के जातक आज के दिन बिजनेस में नया निवेश करने की संभावनाओं पर विचार कर सकते हैं। अपने विवेक से काम करें। घर-परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

Advertisment

धनु, मकर, कुम्भ और मीन के लिए आज 19 August, 2023 का राशिफल

आज का धनु राशिफल - Dhanu Rashifal in Hindi

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन समय का सदुपयोग कर दीर्घकालीन योजनाएं बनाने का दिन है। जमीन और मकान की खरीद-बिक्री से जुड़े जातक कमीशन के माध्यम से अच्छा आय प्राप्त करेंगे। व्यवसाय करने वाले लाभ में रहेंगे। छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे।

आज का मकर राशिफल - Makar Rashifal in Hindi

मकर राशि के जातकों का आज का दिन व्यवस्थित और सकारात्मक व्यतीत होगा। काम समय पर पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचार की प्रशंसा होगी। लोग प्रभावित होंगे। आप दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे। छात्र पढ़ाई को लेकर अभी बदलाव न करें।

आज का कुंभ राशिफल - Kumbh Rashifal in Hindi

कुंभ राशि के जातक के लिए आज का दिन घरेलू तनाव दूर करने का दिन है। इसके लिए आगे बढ़ कर प्रयास करने होंगे। छात्र मुश्किल विषयों को समझने के लिए मित्र पर भरोसा न करें। वाहन संभल कर चलाएं, दुर्घटना के योग हैं। यात्रा सफल रहेगी।

आज का मीन राशिफल – Meen Rashifal in Hindi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह से भरा रहेगा। सोच-विचार कर किए गए काम से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। छात्रों को पूरी मेहनत के बाद अच्छा परिणाम मिलेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। आय से अधिक खर्च होगा।

ये भी पढ़ें:

>> Calcium Rich Foods: डाइट में शामिल कर लें ये 4 सुपरफूड्स, हड्डियों और दांतों रखेंगे मजबूत

>> Bird Flu Symptoms: ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान, बर्ड फ्लू ले सकता है आपकी जान, झारखंड में 9 महीने की बच्ची में बर्ड फ्लू की पुष्टि

>> Pandit Dhirendra Shastri: नेपाल में पंडित धीरेंद्र शास्त्री, राजगढ़ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा आज से, मिलेंगे रुद्राक्ष!

>> BB OTT-2 Finale Viewership: IPL के बाद लाइव स्ट्रीमिंग में छाया फिनाले, मिले 72 लाख से ज्यादा व्यूज

>> Mumbai News: मुंबई पुलिस ने शहर में 16 सितंबर तक ड्रोन-ग्लाइडर उड़ाने पर लगाया प्रतिबंध, जानें क्यों लिया गया फैसला

19 august 2023 ka Rashifal, Aaj ka Rashifal, 19 august ka Rashifal, 19 august ka Bhavishyfal, Rashifal in Hindi, आज का राशिफल इन हिंदी, डेली होरोस्कोप इन हिंदी, 19 अगस्त 2023 होरोस्कोप, कैसा रहेगा आपका दिन, 19 अगस्त की भविष्यवाणी

Aaj ka rashifal Rashifal In Hindi 19 august 2023 ka rashifal 19 august 2023 rashifal in hindi 19 august ka rashifal bhavishy 19 august rashifal hindi me 19 august ka rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें