Advertisment

Aaj ka Rashifal: इन 2 राशियों के जातक शुरू कर सकते हैं नया प्रोजेक्ट, इन 4 राशियों के लोग पाएंगे आर्थिक सफलता, जानें अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal:इन 2 राशियों के जातक शुरू करे सकते हैं नया प्रोजेक्ट, इन 4 राशियों के लोग पाएंगे आर्थिक सफलता, जानें 28 अगस्त 2023 का राशिफल.

author-image
Shyam Nandan
Aaj ka Rashifal: आज इस राशि के जातक को अप्रत्याशित धन लाभ होने के योग हैं, जानें अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal - 28 August 2023: सनातन हिन्दू पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को सावन शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। दिन सोमवार है, जो सावन मास की अंतिम सोमवारी व्रत है।

Advertisment

आज उत्तराषाढ़ा और श्रवण नक्षत्र के साथ आयुष्मान और सौभाग्य योग की युति के संयोग हैं। चंद्रमा आज धनु राशि से निकल कर मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। जबकि, सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में स्थित हैं।

इन युतियों और योग के साथ सभी 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों के संयुक्त प्रभाव से सभी 12 राशियों के लिए 28 अगस्त 2023 का दिन कुछ इस प्रकार रहने के योग हैं, पढ़ें अपना आज का राशिफल।

मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क के लिए आज 28 August, 2023 का राशिफल

आज का मेष राशिफल - Mesh Rashifal in Hindi

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ कामों को नए सिरे से आरंभ करने का समय है। अपनी मेहनत और समर्पण से अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। छात्रों को करियर के फ्रंट पर कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है। सब्र रखें, सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। राजनीति से जुड़े जातकों को चिंता और तनाव हो सकता है।

Advertisment

आज का वृषभ राशिफल – Vrishabh Rashifal in Hindi

वृष राशि के जातकों के लिए आज के दिन समाज और परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े जातकों को काम में सफलता मिल सकती है। राजनीति से जुड़े दिग्गज नेताओं को आने वाले समय का अंदेशा परेशान कर सकता है। बेरोजगारों को कोई नया काम मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन उत्तम है।

आज का मिथुन राशिफल - Mithun Rashifal in Hindi

मिथुन राशि के जातक आज के दिन व्यक्तिगत विकास पर अधिक केन्द्रित रहेंगे। लेकिन स्वार्थ में अँधा होने से बचें। नौकरीपेशा जातकों को काम में सहकर्मियों से मदद मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में नए मित्र बनेंगे। युवाओं के लिए प्रेम के मामले में अच्छा समय आने के योग हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। खर्च की अधिकता बनी रहेगी।

आज का कर्क राशिफल - Kark Rashifal in Hindi

कर्क राशि के छात्रों और बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन करियर के लिए महत्वपूर्ण साबित होने के योग हैं। आईटी, कम्प्युटर और डिजिटल मार्केटिंग से जुड़े जातकों को नए प्रोजेक्ट्स मिलने की संभावना है। सरकारी अधिकारियों को अतिरक्त जिम्मेदारियां प्राप्त होंगी। राजनीति से जुड़े जातकों को दलीय रोष का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisment

सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक के लिए आज 28 August, 2023 का राशिफल

आज का सिंह राशिफल - Simha Rashifal in Hindi

सिंह राशि से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन वित्तीय रूप से अच्छा सिद्ध होने के योग हैं। खर्च पर अंकुश लगाने का समय है। बच्चों की गलतियाँ सामने आएंगी, मन खिन्न रह सकता है। वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापारियों को लाभ प्राप्त होगा। आज जीवनसाथी की बात मानने में भलाई है।

आज का कन्या राशिफल - Kanya Rashifal in Hindi

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सोचे हुए काम और प्रोजेक्ट्स की सफलता के लिए योग्यता, मेहनत और ईमानदारी दिखाने का समय है। नौकरीपेशा जातकों को आज ऑफिस में सहकर्मियों से मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वित्तीय रूप से स्थिरता बनी रहेगी। घर में मेहमान आ सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।

आज का तुला राशिफल - Tula Rashifal in Hindi

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामाजिक और परिवारिक संबंध में मजबूती बढ़ाने वाला है। राजनीति से जुड़े जातकों को नए संबंध बनाने का भी मौका मिलेगा। व्यापार में पार्टनरशिप और सहयोग के लिए यह समय अच्छा है। नया निवेश कर सकते हैं। छात्रों को अपने लक्ष्यों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने की आवश्यकता है। घर में अतिथियों के आगमन से हंसी-खुशी का माहौल रहेगा।

Advertisment

आज का वृश्चिक राशिफल - Vrishchik Rashifal in Hindi

वृश्चिक राशि के जातकों को आज के दिन उनके प्रयासों से कई काम सफल हो सकते हैं। छात्रों को सही दिशा में मेहनत जारी रखना चाहिए। अधिकारियों के लिए सामान्य से अधिक उत्तरदायित्व और समर्पण का समय है। व्यक्तिगत संबंधों में संघर्ष से बचने के लिए वाणी और संवाद पर ध्यान दें। खान-पान और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

धनु, मकर, कुम्भ और मीन के लिए आज 28 August, 2023 का राशिफल

आज का धनु राशिफल - Dhanu Rashifal in Hindi

धनु राशि के जातकों को अपने खर्च और आमदनी के बीच संतुलन स्थापित कर आगे बढ़ने का समय है। राजनीति से जुड़े जातकों को योजनाएं बना कर सही से आगे बढ़ने के लिए काम करना होगा। छात्रों को सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। गृहस्थ जातक यात्रा के लिए बाहर जा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

आज का मकर राशिफल - Makar Rashifal in Hindi

मकर राशि के जातक आज अपने स्वास्थ्य और काम में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें। वित्तीय स्थिति मजबूत बनी रहेगी। लेकिन व्यय पर नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता है। छात्रों के लिए नए ज्ञान सीखने के अवसरों का समय है। व्यापार में सफलता की संभावना है, लेकिन सोच-समझकर कदम उठाएं। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।

आज का कुंभ राशिफल - Kumbh Rashifal in Hindi

कुंभ राशि के जातकों को आज परिवार और स्वास्थ्य का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। नौकरी में संघर्ष से बचने के लिए सहयोगी से समाधान ढूंढेंगे। नई परियोजनाओं में सफलता के योग अधिक अच्छे नहीं हैं। काम विलंब से पूरा होगा। खर्चे बढ़ने से हानि की संभावना है। महिलाएं शॉपिंग पर जाएंगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा।

आज का मीन राशिफल – Meen Rashifal in Hindi

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य, करियर और व्यवसाय के लिए सकारात्मक बदलाव ला सकता है। काम में मेहनत करने और सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी के सहयोग से अधिक सफलता प्राप्त होगी। वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी। व्यय पर नियंत्रण बनाए रखें। सामाजिक और परिवारिक संबंधों में सुधार आएगा।

ये भी पढ़ें:

>> PM Modi Rozgar Mela: आज 51 हजार से ज्यादा युवाओं को जॉइनिंग लेटर सौंपेंगे पीएम मोदी, जानें कैसा होगा कार्यक्रम

>>  Chhattisgarh News: 60 कार्यकर्ताओं ने थामा BJP का हाथ, स्वास्थ्य कर्मचारियों का जेल भरो आंदोलन, रक्षाबंधन के लिए स्पेशल ट्रेन आज से

>> Tips To Stop Overthinking: ज्यादा सोचने से चीजें होती हैं खराब, इन टिप्स से आप ज्यादा सोचने पर पा सकते हैं काबू

>> Sawan Last Somwar 2023: सावन का आखिरी सोमवार आज, करना न भूलें ये उपाय, आठ रूपों में दर्शन देंगे महाकाल

>> Yoga Asanas for Hypertension: उच्च रक्तचाप की समस्या से हैं परेशान, तो शुरू करें ये 8 योगासन

28 august 2023 ka rashifal, aaj ka rashifal, 28 august ka rashifal, 28 august ka bhavishyfal, rashifal in hindi, आज का राशिफल इन हिंदी, डेली होरोस्कोप इन हिंदी, 28 अगस्त 2023 होरोस्कोप, कैसा रहेगा आपका दिन, 28 अगस्त की भविष्यवाणी

Aaj ka rashifal Rashifal In Hindi कैसा रहेगा आपका दिन आज का राशिफल इन हिंदी डेली होरोस्कोप इन हिंदी 28 august 2023 ka rashifal 28 august ka rashifal bhavishy 28 अगस्त 2023 होरोस्कोप 28 अगस्त की भविष्यवाणी hindi me 28 august ka rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें