Advertisment

Aaj ka Rashifal: रविवार का दिन इन तीन जातकों के लिए रहेगा खास, क्या कहती है आपकी राशि जानें

किन तीन राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन खास रहेगा जानें।

author-image
Vishalakshi Panthi
aaj ka rashifal

Aaj ka Rashifal 9 Feb 2025: रविवार के दिन ग्रहों की चाल कुछ राशियों के जीवन में खुशियों की बहार लाएगी। चलिए जानते हैं रविवार का दिन किसके लिए खास होगा, किसे रहना होगा सतर्क। यहां पढ़ें आज का राशिफल (Daily Horoscope)-

Advertisment

मेष राशि- मेष राशि वाले जातक कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लें। आज आपकी नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। करियर से जुड़े शुभ समाचार मिल सकते हैं। आज आपका आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। इसके अलावा आज धन का लेन-देन करने से बचें। 

वृषभ राशि- इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य होगा। नौकरी में प्रमोशन या अप्रेज़ल की संभावना ज्यादा है। भाई-बहन या करीबी दोस्तों की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति की दखल से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। वहीं कुछ जातक आज नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। 

मिथुन राशि- इस राशि के लोगों को बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। चुनौतियों का आत्मविश्वास से सामना करें। ऑफिस में सहकर्मियों के सपोर्ट से काम में बाधाओं को दूर करने में मदद मिलेगी। आज रुके हुए कार्य सफल होंगे। साथ ही कानूनी विवादों से दूर रहने की सलाह है। 

Advertisment

कर्क राशि- इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन धन का प्रबंधन समझदारी से करें। घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। आज आप नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। आय के नए साधन से धन लाभ हो सकता है।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों को ऑफिस के कार्यों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। नया बजट बनाएं और खर्चों पर नियंत्रण रखने पर ध्यान दें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें और रिलेशनशिप की गलतफहमियों को दूर करें। यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों को आज मिले जुले परिणाम मिल सकते हैं। कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता हासिल होगी। कुछ लोगों को अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। सिंगल जातकों की किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

Advertisment

तुला राशि- तुला राशि वाले जातकों के लिए सामान्य दिन रहेगा। बोलचाल पर संयम रखें। क्रोध करने से बचें। आज अचानक से ट्रेप का प्लान बन सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज खास दिन है। ऑफिस में बॉस महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी नोक-झोंक बन सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। यात्रा के योग बन रहे हैं। 

धनु राशि- कार्यों में लापरवाही न बरतें, ऑफिस में दिए गए कार्यों को डेडलाइन तक पूरा करने की कोशिश करें। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी न करें। रिलेशनशिप में आ रही परेशानियों को बातचीत कर सुलझाएं। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना कर सकते हैं।

Advertisment

मकर राशि- मकर राशि वाले ऑफिस पॉलिटिक्स से बचें। लंबे समय के बाद पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन होगा।

कुंभ राशि- इस राशि के जातकों को कार्यों में मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। कानूनी मामलों से दूरी बनाए रखें। बिजनेस में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करना सही नहीं। घर में मेहमानों के आगमन से खुशियां आएंगी। कपल्स आज कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। 

मीन राशि- इस राशि के जातकों को ऑफिस में महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है। रिश्तों में सुधार आएंगे। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। 

ये भी पढ़ें- Weekly Horoscope 2025: साप्ताहिक राशिफल में 15, 16 फरवरी को किसके बनेंगे काम, 12, 13 फरवरी को किसे रहना है सतर्क

राशिफल Kal Ka Rashifal कल का राशिफल horoscope tomorrow 9 february 2025 rashifal 9 february 202 horoscope 9 february 2025 rashifal tomorrow राशिफल कल का राशिफल 9 फरवरी 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें