/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Aaj-ka-Rashifal-9-August-Mesh-Vrash-Mithun-Kark-Daily-Horoscope-2025-astrology-Hindi-News.webp)
Aaj-ka-Rashifal--9--August-Mesh-Vrash-Mithun-Kark---Daily-Horoscope-2025-astrology-Hindi-News
Aaj ka Rashifal 9 August 2025 Shanivar Raksha Bandhan Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार शनिवार 9 अगस्त को सावन माह के कृष्ण पक्ष की पूर्णिमा तिथि रहेगी। इसी दिन रक्षाबंधन है। ऐसे में शनिवार 9 अगस्त को बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है।
शनिवार 9 अगस्त को ग्रहों की चाल (August Grah Gochar 2025) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे। चलिए जानते हैं मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि को आज शनिवार 9 अगस्त का राशिफल (Today Horoscope) में क्या खास रहेगा।
मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल
मेष राशि दैनिक राशिफल 9 अगस्त
शनिवार को आप घरेलू सामान की खरीदारी कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशियों भरा रहेगा। परिवारिक तनाव दूर होंगे। ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिल सकता है, जबकि नौकरीपेशा लोगों को नए मौके मिलेंगे।
निवेश करने से पहले बहुत सोच विचार कर लें। पारिवारिक खर्चे बढ़ सकते हैं। दांपत्य जीवन सही रहेगा। थकान और मानसिक तनाव से बचने के लिए नींद लें। ज्योतिषीय उपाय में हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाने की सलाह दी जा रही है।
वृषभ राशि दैनिक राशिफल 9 अगस्त
शनिवार को आपकी मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। मन प्रसन्न रहेग। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अटका पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी या वाहन संबंधी कोई फैसला आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
परिवारिक माहौल उत्सव भरा रहेगा। मौसमी बीमारियों के साथ उदर विकार से बचने के लिए खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। ज्योतिषीय उपाय में मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करने की सलाह दी जा रही है।
मिथुन राशि दैनिक राशिफल 9 अगस्त
मिथुन राशि की सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। आपके मनचाहे कार्य पूरे होने की संभावना है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
परिवार में बड़े-बुजुर्ग का मार्गदर्शन मिलेगा और भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। मानसिक तनाव से बचने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें। ज्योतिषीय उपाय में आपको भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करने की सलाह दी जा रही है।
कर्क राशि दैनिक राशिफल 9 अगस्त
कर्क राशि वालों के लिए दिन मौज-मस्ती और नई चीजों में बीतेगा। फिजूलखर्ची से बचने की सलाह दी जा रही है। अचानक कोई बड़ा व्यय हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताएंगे।
मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। उदर विकार आपको परेशान कर सकते हैं। ज्योतिषीय उपाय में शिवलिंग पर जल अर्पित करने से लाभ होगा।
यह भी पढ़ें:
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें