Advertisment

Aaj ka Rashifal: रक्षाबंधन पर मकर के अटके काम होंगे पूरे, कुंभ के हाथ लगेगा बड़ा प्रोजेक्ट, धनु-मीन दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 9 August 2025 Shanivar Raksha Bandhan Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: रक्षाबंधन पर मकर के अटके काम होंगे पूरे, कुंभ के हाथ लगेगा बड़ा प्रोजेक्ट, धनु मीन दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-9-august-2025-shanivar-rakshabandhan-daily-horoscope-dhanu-makar-kumbh-meen-rashi-dainik-rashifal-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj-ka-Rashifal--9-August-Dhanu-makar-Kumbh-Meen-Daily-Horoscope-2025-astrology-Hindi-News

Aaj-ka-Rashifal--9-August-Dhanu-makar-Kumbh-Meen-Daily-Horoscope-2025-astrology-Hindi-News

Aaj ka Rashifal 9 August 2025 Shanivar Raksha Bandhan Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार शनिवार 9 अगस्त को सावन माह के कृष्ण पक्ष की पूर्णिमा तिथि रहेगी। इसी दिन रक्षाबंधन है। ऐसे में शनिवार 9 अगस्त को बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है।

Advertisment

शनिवार 9 अगस्त को ग्रहों की चाल (August Grah Gochar 2025) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे। चलिए जानते हैं मेष, वृष, मिथुन, कर्क का दैनिक राशिफल के लिए दैनिक राशिफल आज शनिवार 9 अगस्त का राशिफल (Today Horoscope) में क्या खास लेकर आएगा।

धनु, मकर, कुंभ, मीन का दैनिक राशिफल 9 अगस्त

धनु राशि (Sagittarius) दैनिक राशिफल 9 अगस्त

धनु राशि वालों के लिए रक्षाबंधन का दिन शुभ रहेगा। आपके अटके हुए सारे काम पूरे होंगे। करियर के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। बॉस और अधिकारियों से आपको सहयोग मिलेगा।

यदि राजनीति से जुड़े हैं तो सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन प्रसन्नता में बीतेगा। आपको कहीं से कोई गिफ्ट मिल सकता है। स्वास्थ्य आपकी बढ़िया रहेगी।

Advertisment

9 अगस्त के उपाय में धनु राशि वालों को केले के पेड़ की पूजा करना शुभ रहेगा।

Aaj ka Rashifal: धनु वालों को नौकरी को लेकर मिल सकती है खुशखबरी, मकर वाले अहंकार से बचें, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

मकर राशि दैनिक राशिफल 9 अगस्त

मकर राशि वालों के लिए दिन आध्यात्मिक कार्यों में झुकाव दिलाने वाला रहेगा। शनिवार को आप पुराना कर्ज चुकाता कर पाएंगे। करियर के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। रुके काम आपके 9 अगस्त रक्षाबंधन पूरे होंगे। पैसों का उपयोग सोच-समझकर करने की सलाह दी जा रही है। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है।

Advertisment

जीवनसाथी से मनमुटाव होने की आशंका दिख रही है। समझदारी के साथ समस्याओं का हल निकालेंगे तो बेहतर होगा। तनाव से दूर रहने के लिए ध्यान करें तो लाभ होगा। शनिवार के ज्योतिषीय उपाय में शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाने से लाभ होगा।

कुंभ राशि दैनिक राशिफल 9 अगस्त

कुंभ राशि वालों को रक्षाबंधन 9 अगस्त को भाग्य का साथ मिलेगा। आपके मनचाहे कार्यों में सफल होंगे। करियर में उछाल आएगा। धन के मामले में कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है।

शनिवार को आपको विवाह के प्रस्ताव मिल सकता है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। हल्की सर्दी-खांसी की शिकायत हो सकती है। शनिवार के ज्योतिषीय उपाय में आपको पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने की सलाह दी जा रही है।

Advertisment

मीन राशि दैनिक राशिफल 9 अगस्त

मीन राशि वालों के लिए शनिवार का दिन आत्मविश्वास लेकर आएगा। नई योजनाएं बना पाएंगे। करियर के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। विदेश से जुड़ा कोई मौका आपको मिल सकता है। साझेदारी में काम करते हैं तो बिजनेस पार्टनर से लाभ होगा। घर में पूजा-पाठ का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। थकावट महसूस करेंगे। नींद पूरी लेनी होगी। 9 अगस्त रक्षाबंधन पर ज्योतिषीय उपाय में आपको केले का दान करने से लाभ होगा।

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2025 Muhurat: रक्षाबंधन 9 अगस्त को, इस समय भूलकर भी न बांधे राखी, ये 1 घंटा 40 मिनट नहीं है शुभ

jyotish upay Astrology Hindi News dhanu makar kumbh meen rashi-dainik-rashifal aaj-ka-rashifal-9-august-2025 -shanivar rakshabandhan daily-horoscope
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें