Advertisment

Aaj ka Rashifal: श्रीनारायण कवच पाठ करने से बनेंगे धनु के काम, मकर वाले निर्णय में जल्दबाजी से बचें, कुंभ-मीन का हाल

Aaj ka Rashifal 9 April 2025: श्रीनारायण कवच पाठ करने से बनेंगे धनु के काम, मकर वाले निर्णय में जल्दबाजी से बचें, कुंभ-मीन का हाल aaj-ka-rashifal-9-april-2025-budhvar-daily-horoscope-dhanu-makar-kumbh-meen-rashi-chaitra-dwadashi-dainik-bhagya-rashifal-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj-ka-Rashifal-9-April-2025-Dhanu-Makar-Kumbh-Meen

Aaj-ka-Rashifal-9-April-2025-Dhanu-Makar-Kumbh-Meen

Aaj ka Rashifal 9 April 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen Budhvar Daily Horoscope: 9 अप्रैल 2025 बुधवार का दिन धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए प्यार, परिवार, भाग्य, किस्मत में कितना साथ दिलाएगा।

Advertisment

ज्योतिषाचार्य से जानते हैं सभी चार राशियों का विस्तार से बुधवारका राशिफल ( Budhvar ka Rashifal)।-

धनु, मकर, कुंभ, मीन का दैनिक राशिफल (Dhanu, Makar, Kumbh Meen Rashi )

धनु राशि का दैनिक राशिफल

धनु राशि के लोगों के लिए बुधवार का दिन मिलाजुला असर दिखाएगा। आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को तो निभाएंगे ही साथ ही साथ के साथ ही कुछ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी निभाना होगा। हो सकता है आपको दोस्तों की मदद करनी पड़े।

लंबे समय से अटके काम को पूरा करने का प्रयास करेंगे। इसके बावजूद भी शायद वह पूरा न हो पाए। घर गृहस्थी के काम काज पर खर्च होगा। अगर आप किसी से पैसे का कोई लेनदेन करने वाले हैं तो उसमें आपको सतर्क रहने की जरूरत है।

Advertisment

परिवार और जीवनसाथी से आर्थिक मदद मिल सकती है।

भाग्य

ग्रहों की चाल के अनुसार बुधवार को आपको भाग्य का 88% साथ मिलेगा।

उपाय

श्रीनारायण कवच का पाठ करने से आपके काम बनेंगे।

मकर राशि का दैनिक राशिफल

मकर राशि के लोगों को बुधवार का दिन दिल की वजह दिमाग से काम लेने की सलाह दे रहा है। किसी भी तरह के निर्णय लेने से जल्दबाजी से बचना होगा। लोग आपका इस्तेमाल कर अपना मतलब निकालने की कोशिश करेंगे।

परिवार में मांगलिक कार्य होने के योग बन रहे हैं। व्यापारी हैं तो परिश्रम की अधिकता रहेगी। हो सकता है कि सहयोगी से आपकी आपकी खटपट हो जाए। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ के योग बन रहे हैं।

यदि आप किराने का व्यापार करते हैं तो भी आज प्रॉफिट होगा। ससुराल पक्ष से भी आर्थिक लाभ के आसार हैं।

Advertisment

भाग्य

बुधवार को आपको 81% तक भाग्य का साथ मिलेगा।

उपाय

भगवान विष्णु का पूजन और विष्णु चालीसा का पाठ करने से काम बनेंगे।

कुंभ राशि का दैनिक राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए बुधवार का दिन उत्साहवर्धक रह सकता है। आपके काम समय पर होंगे। आज आप ससुराल पक्ष के संबंधियों से लाभ और सहयोग पा सकेंगे।

आपको आज भाइयो से तालमेल बनाकर रखना चाहिए इनकी मदद से आपका कोई काम आज बन सकता है। किसी के पास आपका पैसा फंसा है तो आप उसे वापस पा सकेंगे।

किसी परिचित से आज अचानक ही आपकी मुलाकात हो सकती है जिनसे आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। वाहन और स्वास्थ्य पर धन खर्च हो सकता है।

Advertisment

भाग्य

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा।

उपाय

बजरंगबाण का पाठ करें।

मीन राशि का दैनिक राशिफल

मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आपको आज पारिवारिक जीवन में खुशियां मिलेंगी। जीवनसाथी के प्रति प्रेम गहरा होगा। पारिवारिक कार्यों के चलते व्यवस्तता रहेगी।

घर के रेनोवेशन पर धन खर्च करेंगे। घर पर मेहमान आ सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। पार्टनर के साथ शॉपिंग का मजा ले सकते हैं।

माता पिता का साथ मिलेगा।

भाग्य

बुधवार को भाग्य 89% आपके साथ रहेगा।

उपाय

भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाने से लाभ होगा।

यह भी पढ़ें:  Meen Weekly Horoscope: लग्न में बैठे शुक्र दिलाएंगे विवाह के प्रस्ताव, मीन राशि के लिए खास होगा ये सप्ताह

Aaj ka rashifal Aaj-ka-Rashifal-9-April-2025-Dhanu-Makar-Kumbh-Meen 9 april ka rashifal 9 April 2025 ka Rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें