Advertisment

Aaj ka Rashifal: धनु वाले व्यवसाय में सोच-समझकर करें निवेश, मीन के लिए नए सौदे होंगे फायदेमंद, मकर-कुंभ दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 8 Sep 2025 Somvar Pitur Paksha Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: Aaj ka Rashifal: धनु वाले व्यवसाय में सोच-समझकर करें निवेश, मीन के लिए नए सौदे होंगे फायदेमंद, मकर-कुंभ दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-8-sep-2025-Somvar-pitru-paksha-daily-horoscope-dhanu-makar-kumbh-meen-rashi-dainik-rashifal-jyotish-upay-astrology-hindi-news-xap

author-image
anjali pandey
Aaj ka Rashifal: धनु वाले व्यवसाय में सोच-समझकर करें निवेश, मीन के लिए नए सौदे होंगे फायदेमंद, मकर-कुंभ दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 8 Sep 2025 Somvar Pitur Paksha Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार सोमवार 8 सितम्बर को भाद्रपद शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि रहेगी।

Advertisment

ऐसे में सोमवार 8 सितम्बर को बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है। चलिए जानते हैं पंचांग में ग्रहों की चाल धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए क्या खास ला रही है। पढ़ें आज का राशिफल। (Today Horoscope)

धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल 8 सितम्बर

धनु राशि (Sagittarius) दैनिक राशिफल 8 सितम्बर

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन करियर की दृष्टि से बेहद अच्छा रहेगा। ऑफिस में आपकी स्थिति मजबूत होगी और सहकर्मी तथा वरिष्ठ आपके काम की सराहना करेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोग किसी भी निवेश का निर्णय सोच-समझकर लें, वरना नुकसान हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ है, वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को मेहनत बढ़ाने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आत्मविश्वास और सकारात्मकता बढ़ेगी। दिन को शुभ बनाने के लिए पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं। आपके लिए पीला रंग और अंक 4 शुभ रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) दैनिक राशिफल 8 सितम्बर

मकर राशि वालों के लिए कल का दिन करियर और बिजनेस दोनों ही मामलों में सकारात्मक रहेगा। खासकर वकीलों को अपने केस में जीत मिलने की संभावना है। क्रॉकरी और घरेलू सामान से जुड़े कारोबारियों को अच्छा मुनाफा होगा। हालांकि आर्थिक मामलों में विरोधियों से सतर्क रहना जरूरी है। विद्यार्थियों को पढ़ाई की गति तेज करने की आवश्यकता है, तभी सफलता मिल सकेगी। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और आपसी तालमेल बढ़ेगा। दिन को और अधिक शुभ बनाने के लिए शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें। आपके लिए नीला रंग और अंक 8 सौभाग्य लेकर आएगा।

Advertisment

कुंभ राशि (Aquarius) दैनिक राशिफल 8 सितम्बर

कुंभ राशि वालों के लिए करियर के क्षेत्र में कल का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहेगा। खासकर अध्यापन और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। ड्राईफ्रूट कारोबारियों को भी अच्छे लाभ की संभावना है। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुधरेगी और पैसों से जुड़ी परेशानियां कम होंगी। विद्यार्थियों को किसी विषय में कठिनाई महसूस हो सकती है, ऐसे में धैर्य बनाए रखना जरूरी है। वैवाहिक जीवन में गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्तों में मधुरता लौटेगी। दिन को और शुभ बनाने के लिए भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करें। आपके लिए बैंगनी रंग और अंक 6 लाभकारी रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दैनिक राशिफल 8 सितम्बर

मीन राशि के लिए कल का दिन करियर और बिजनेस दोनों के लिहाज से बेहद फलदायी रहेगा। ऑनलाइन कारोबार करने वालों को बड़ा ऑर्डर मिलेगा जिससे आय में बढ़ोतरी होगी। नए सौदे आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे, हालांकि खर्च पर नियंत्रण बनाए रखना जरूरी है। विद्यार्थियों के लिए यह समय करियर चुनाव का है, इसलिए उन्हें सही दिशा में निर्णय लेने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में दांपत्य सुख और सौहार्द बढ़ेगा। दिन को और शुभ बनाने के लिए मां लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करें। आपके लिए पीला रंग और अंक 9 सौभाग्यशाली रहेगा।

ये भी पढ़ें : Aaj ka Rashifal: सिंह की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, ये करने से कन्या का दिन होगा शुभ, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल

Advertisment

ये भी पढ़ें; Aaj ka Rashifal: मेष को मिलेगा सराहना का तोहफा, वृष बनाएं ऊर्जा का संतुलन, कर्क-मिथुन दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal: मकर को मिलेगा मेहनत का फल, धनु को मिल सकती हैं चुनौतियां, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

कुंभ धनु मकर मीन Capricorn Sagittarius मीन राशि Pisces Aquarius कुंभ राशि धनु राशि मकर राशि
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें