Advertisment

Aaj ka Rashifal: धुन वाले शत्रुओं से रहें सावधान, काले तिल के दान से बनेंगे मकर के काम, पढ़ें कुंभ-मीन का एकादशी राशिफल

Aaj ka Rashifal 8 May 2025 Mohini Ekadashi Guruvar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: धुन वाले शत्रुओं से रहें सावधान, काले तिल के दान से बनेंगे मकर के काम, पढ़ें कुंभ-मीन का दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-8-may-2025-guruvar Mohini Ekadashi tithi-daily-horoscope-dhanu-makar-kumbh-meen-love career rashi-dainik-rashifal-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj-ka-Rashifal-8-May--2025-Mohini Ekadashi Dhanu-Makar-Kumbh-Meen-Daily-Horoscope

Aaj-ka-Rashifal-8-May--2025-Mohini Ekadashi Dhanu-Makar-Kumbh-Meen-Daily-Horoscope

Aaj ka Rashifal 8 May 2025 Guruvar Mohini Ekadashi Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: गुरुवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि (Ekadashi Tithi) रहेगी। गुरुवार का दिन राशिचक्र की आखिरी चार राशि के लिए खास रहेगा। गुरुवार को ग्रहों की चाल नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे। इस दिन मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi 2025) है।

Advertisment

धुन राशि वालों को शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। तो वहीं मकर राशि वालों को काले तिल का दान (Kale Til ka Daan) करने से लाभ होगा।

चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल धनु, मकर, कुंभ, मीन का आज 8 मई का राशिफल (Today Horoscope)।

धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल (Dhanu Makar Kumbh Meen Rashifal) 

धनु राशि का दैनिक राशिफल (Dhanu Rashi Daily Horoscope) 

धनु राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। 7 मई को आपके सुख में वृद्धि होगी। दिन आपका खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल मिलने लगेगा।

Advertisment

करियर को लेकर आपको खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी को नई नौकरी मिलने से फायदा होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके रुके काम पूरे होंगे। सेहत को लेकर आपको सतर्क रहना होगा। बाहर का खाना खाने से बचें। मंगलवार को आपको बजरंग बाण का पाठ करने से लाभ हो सकता है।

Guru Gochar 2025 Mithun: आज से गुरु बदल रहे हैं चाल,धनु, वृश्चिक और मीन को 8 जून तक क्यों रहना है सतर्क, जानें उपाय

मकर राशि का दैनिक राशिफल (Makar Rashi Daily Horoscope) 

मकर राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन खर्चे लेकर आएगा। आपको आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए अपनी खर्चों और इनकम में संतुलन बनाकर रखना होगा। यदि आप व्यापारी हैं तो आपकी योजनाएं गति पकड़ेगीं। जो आपको लाभ देंगीं। यदि तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह आपके काम आ सकती है।

Advertisment

आपको परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। योग और प्राणायाम से सेहत अच्छी रहेगी। शनिवार को काले तिल का दान करने से आपको लाभ होगा।

Aaj ka Rashifal: अर्गला स्तोत्र का पाठ करने से बनेंगे तुला के काम, कन्या के अधिकारी हो सकते हैं नाराज, सिंह-कन्या का हाल

कुंभ राशि का दैनिक राशिफल (Kumbh Rashi Daily Horoscope) 

कुंभ राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन मेहनत से काम करने की सलाह दे रहा है। ससुराल पक्ष में किसी को आपकी बात बुरी लग सकती है।

Advertisment

करियर की बात करें तो आपको मेहनत करने पर ही फल मिलेगा। नए संपर्क आपको लाभ दिलाएंगे। किसी काम को लेकर दुविधा हो सकती है।

मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा। घर पर नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है।

शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से लाभ होगा।

मीन राशि का दैनिक राशिफल (Meen Rashi Daily Horoscope) 

मीन राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन मंगलकारी होगा। लंबे समय से जिलस चीज की इच्छा थी वो काम पूरा होगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन में आपके प्रेम बना रहेगा। हालांकि आपको अपनी संतान पर ध्यान देने की जरूरत है। गुरुवार को मंदिर में केसर और चने की दाल चढ़ाने से आपके काम सफल होंगे।

यह भी पढ़ें:

Aaj ka Rashifal: धनु को खर्चों पर करना होगा नियंत्रण, कुंभ को शेयर मार्केट में लाभ के आसार, पढ़ें मकर-मीन का हाल

 Guru Gochar May 2025 Mithun: 3 दिन बाद मिथुन राशि में का गोचर, इन तीन जातकों की बढ़ाएगा टेंशन, इन उपायों से बनेंगे काम

Astrology Hindi News aaj-ka-rashifal-8-may-2025 guruvar Mohini Ekadashi tithi-daily-horoscope dhanu-makar-kumbh-meen-love career rashi-dainik-rashifal Kale Til ka Daan
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें