Advertisment

Aaj ka Rashifal: धनु के खिलाफ हो सकती है साजिश, म​छलियों का आटा खिलाने से बनेंगे मीन के काम, मकर-कुंभ का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 8 July 2025 Mangalwar Trayodashi Tithi Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: धनु के खिलाफ हो सकती है साजिश, म​छलियों का आटा खिलाने से बनेंगे मीन के काम, मकर-कुंभ का दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-8-july-2025-mangalvar-daily-horoscope-dhanu-makar-kumbh-meen-rashi-dainik-rashifal-jyotish-upday-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj-ka-Rashifal--8-July---Dhanu-Makar-Kumbh-Meen-Saptahik-Rashifal-Astrology-Hindi-News

Aaj-ka-Rashifal--8-July---Dhanu-Makar-Kumbh-Meen-Saptahik-Rashifal-Astrology-Hindi-News

Aaj ka Rashifal 8 July 2025 Mangalwar Trayodashi Tithi Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार मंगलवार 8 जुलाई को त्रयोदशी तिथि है।  हर दिन बदलती ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है।

Advertisment

मंगलवार  8 जुलाई को ग्रहों की चाल (July Grah Gochar 2025 ) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे।

चलिए जानते हैं धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए दैनिक राशिफल आज 8 जुलाई का राशिफल (Today Horoscope) में क्या खास लेकर आएगा।

धनु (Sagittarius) दैनिक राशिफल 8 जुलाई

धनु राशि वालों को कार्यालय में सतर्क रहना होगा। आफिस में कोई आपके खिलाफ काम में साजिश कर सकता है। आप पर काम का दबाव हो सकता है। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको व्यापार में नुकसान की आशंका दिखाई दे रही है। सोच-समझकर फैसले लेंगे तो बेहतर होगा। आर्थिक मामलों में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जा रही है। विदेश में पढ़ाई का मौका मिल सकता है। घर में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। हनुमान चालीसा का पाठ करने से लाभ होगा। मंगलवार के लिए आपका लकी कलर पीला, लकी नंबर 8 है।

Advertisment

मकर (Capricorn) दैनिक राशिफल 8 जुलाई

मकर राशि वालों के लिए बदलाव के योग बनते दिख रहे हैं। मंगलवार को कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। व्यापार में बड़ा रिस्क लेने से बचना होगा। पैसों में नुकसान का खतरा है। पढ़ाई में मन भटक सकता है। घर में विरोध की स्थिति बन सकती है। काली चीजों का दान करें। मंगलवार 5 जुलाई को आपका लकी कलर भूरा, लकी नंबर 10 रहेगा।

कुंभ (Aquarius) दैनिक राशिफल 8 जुलाई

कुंभ राशि वालों को मंगलवार का दिन अच्छा रहेगा। आपके अटके काम पूरे होंगे। व्यापार में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। नई साझेदारी के योग बनते दिख रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पढ़ाई में नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर में शादी या मांगलिक काम हो सकता है। कुंवारी कन्या को गिफ्ट देने से आपके ग्रह मजबूत होंगे। मंगलवार को लकी कलर बैंगनी, लकी नंबर 11 रहेगा।

मीन (Pisces) दैनिक राशिफल 8 जुलाई

मीन राशि वालों के लिए कामकाज में नुकसान की आशंका है इसलिए सतर्क रहें। बिजनेस में कोई बड़ा मौका हाथ से निकल सकता है। पैसों की स्थिति कमजोर हो सकती है और मानसिक तनाव से पढ़ाई में मन कम लगेगा। मित्रों से वाद विवाद हो सकता है। मछलियों को आटा खिलाने से आपके काम बनेंगे। 8 जुलाई के लिए आपका लकी कलर सिल्वर, लकी नंबर 12 है।

Advertisment

यह भी पढ़ें:  Grah Pravesh Niyam Sawan: सो गए देव, चातुर्मास मास शुरू, चार म​हीनों में गृह प्रवेश शुभ या अशुभ, क्या कहता है ज्योतिष

mangalvar- Bhaum Pradosh Vrat daily-horoscope jyotish upday dhanu makar kumbh meen rashi-dainik-rashifal Astrology Hindi News aaj-ka-rashifal-8-july-2025
Advertisment
चैनल से जुड़ें