/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Aaj-ka-Rashifal-7-Nov-Mesh-Vrash-Mithun-kark-rashi-dainik-rashifal-astro-hindi-news.webp)
Aaj Ka Rashifal 7 Nov 2025 Shukravar Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: 7 नवंबर 2025, ;शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।
जानते हैं, आज (Todays Horoscope) किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) .
मेष, वृष, मिथुन, कर्क
मेष राशि दैनिक राशिफल
मेष राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन खुशियों भरा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी। क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जा रही है। भाई बहनों के साथ गेम्स खेल कर समय बिता सकते हैं। माता की सेहत में सुधार दिखाई देगा।
ज्योतिषीय उपाय में आपको (Remedy) शुक्रवार को उड़द का दान करने की सलाह दी जा रही है। अप्रत्याशित धन लाभ के योग बन रहे हैं।
शुक्रवार को आपका शुभ अंक 9 और रंग (Lucky Number & Colour) गुलाबी रहेगा।
वृष राशि दैनिक राशिफल
वृष राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन व्यापारिक यात्रा करा सकता है। दोस्तों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। हालांकि साझेदारी में व्यापार को लेकर आपके पार्टनर से अनबन हो सकती है इसलिए वाणी पर संयम रखें। यदि लव लाइफ में हैं तो आपका लवर से रिश्ता शादी में बदल सकता है।
ज्योतिषीय उपाय में आपको (Remedy) विदेश में नौकरी पाने के लिए गायत्री और दुर्गामंत्र का नित्य जाप करने की सलाह दी जा रही है। शुक्रवार को आपका शुभ अंक 2 और शुभ रंग (Lucky Number & Colour) नीला रहेगा।
मिथुन राशि दैनिक राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। 7 नवंबर को आपके आपके सारे पूराने काम बेहद आसानी से हो जाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। साइंस से जुड़े बच्चों को अच्छी नौकरी के आफर मिल सकते हैं। ज्योतिषीय उपाय में (Remedy) शिव पंचाक्षर मंत्र का जाप करने की सलाह दी जा रही है।
शुक्रवार के लिए आपका शुभ अंक 7 और शुभ रंग (Lucky Number & Colour) लाल रहेगा।
कर्क राशि दैनिक राशिफल
कर्क राशि वालों को दिन स्वास्थ्य के नजरिए से बेहतर रहेगा। खान-पान का ख्याल रखने की सलाह आपको दी जा रही है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। घर के बड़ों का सहयोग मिलेगा।
ज्योतिषीय उपाय में आपको (Remedy) दुर्गा कवच का पाठ करने से लाभ होगा। कर्क राशि शुभ अंक 4 और रंग (Lucky Number & Colour) हरा रहेगा।
यह भी पढ़ें : Aaj ka Rashifal: सिंह के लिए शुक्रवार होगा खास, कन्या को अचानक धनलाभ के योग, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें