/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/WhatsApp-Image-2025-10-05-at-11.27.33-AM.webp)
Aaj ka Rashifal 6 Oct 2025 Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope: 6 अक्टूबर सोमवार का दिन कुछ जातकों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आएगा। किस पर कृपा बरसेगी, ग्रहों की चाल सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए क्या लेकर आएगी। पढ़ें आज का राशिफल (Today Daily Horoscope)।
सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल
सिंह राशि दैनिक राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी और कोई चाहत पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। शिक्षा में रुकावट आ सकती है और संतान के प्रति चिंता बनी रहेगी। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रहेगा, जबकि दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी को कोई उपलब्धि मिलने से मन प्रसन्न होगा। व्यक्तिगत प्रयासों से सफलता प्राप्त होगी। शुभ अंक 9, शुभ रंग सुनहरा, उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
कन्या राशि दैनिक राशिफल
कन्या राशि वालों का आज दिन आपका भाग्य आपका साथ देगा। आय में वृद्धि होगी और छोटी दूरी की यात्रा से लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में अशांति रह सकती है, लेकिन दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधों में परिवार का विरोध हो सकता है। शाम को परिवार के लिए पार्टी या उत्सव का आयोजन संभव है। शुभ अंक 7, शुभ रंग नीला, उपाय: गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें।
तुला राशि दैनिक राशिफल
तुला राशि वालों का आज का दिन किसी जरूरी काम में रुकावट आने से मन परेशान रहेगा। ससुराल पक्ष से मिलने का अवसर मिलेगा, लेकिन मतभेद हो सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र में किसी महिला सहकर्मी से विवाद हो सकता है। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा और लव लाइफ सुखद रहेगी। घर में किसी वस्तु की खरीद को लेकर छोटा-मोटा मतभेद हो सकता है। शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, उपाय: दुर्गा मां को लाल पुष्प अर्पित करें।
वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा और जीवनसाथी रोमांटिक मूड में रहेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी और धन लाभ होगा, लेकिन शाम खर्चीली रह सकती है। खान-पान में संयम रखें। शुभ अंक 8, शुभ रंग भूरा, उपाय: शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें।
ये भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal: धनु को करियर में मिलेगी सफलता, मकर के पारिवारिक जीवन में रहेगा तनाव, कुंभ मीन दैनिक राशिफल
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें