/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/WhatsApp-Image-2025-10-05-at-11.27.34-AM.webp)
Aaj ka Rashifal 6 Oct 2025 Somvar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: 6 अक्टूबर सोमवार का दिन कुछ जातकों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आएगा। किस पर कृपा बरसेगी, ग्रहों की चाल धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए क्या लेकर आएगी। पढ़ें आज का राशिफल (Today Daily Horoscope)।
धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल 5 अक्टूबर
धनु राशि दैनिक राशिफल
धनु राशि वाले विरोधियों से घिरे रहेंगे, लेकिन साहस से आप उन पर भारी पड़ेंगे। खर्च बढ़ने से मन उदास रहेगा। पुराना कर्ज चुका पाएंगे। स्वास्थ्य डांवाडोल रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी और काम के सिलसिले में यात्रा संभव है। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। विरोधी गुप्त रूप से सक्रिय रहेंगे लेकिन सामने नहीं आएंगे। शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, उपाय: भगवान विष्णु को केले का भोग लगाएं।
मकर राशि दैनिक राशिफल
मकर राशि वाले आज रोमांटिक मूड में रहेंगे। विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी बदलने का प्रयास सफल हो सकता है। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा। दोपहर बाद किसी एकांत स्थान पर घूम सकते हैं। सार्वजनिक क्षेत्र से शुभ समाचार मिलेगा। अधूरे कार्य समय पर पूरे करें। शुभ अंक 4, शुभ रंग काला, उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें।
कुंभ राशि दैनिक राशिफल
कुंभ राशि वालों को माता से सुख और लाभ मिलेगा, लेकिन मानसिक तनाव रह सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ी बातचीत आगे बढ़ेगी। मनोकामना पूरी होगी। दिन का अधिकांश समय घरेलू कार्यों में बीतेगा और शाम आनंदमय रहेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य में उदर संबंधी परेशानी हो सकती है। शुभ अंक 2, शुभ रंग बैंगनी, उपाय: नीम के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
मीन राशि दैनिक राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन साहस और पराक्रम बढ़ेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी और शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और पिता से संबंध बेहतर होंगे। दोपहर तक धन लाभ होगा और कोई इच्छा पूरी होने से खुशी मिलेगी। शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला, उपाय: विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें