/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/WhatsApp-Image-2025-10-05-at-11.27.34-AM-1.webp)
Aaj ka Rashifal 6 Oct 2025 Somvar Mesh Vrash Mihtun Kark Daily Horoscope: 6 अक्टूबर सोमवार का दिन कुछ जातकों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आएगा। किस पर कृपा बरसेगी, ग्रहों की चाल मेष, वृष, मिथुन, कर्क के लिए क्या लेकर आएगी। पढ़ें आज का राशिफल (Today Daily Horoscope)।
मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल 4 अक्टूबर
मेष राशि दैनिक राशिफल (Mesh Rashifal)
आज मेष राशि के जातक परिवार की जरूरतों और समस्याओं पर पूरा ध्यान देंगे और परिवार के लिए समय निकालेंगे। पैसों के मामले में दिन बेहतर रहेगा और धन-संपत्ति से संबंधित कोई अच्छी डील होने की संभावना है। माता से भी लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन दांपत्य जीवन में शाम के समय किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। घर पर वाद-विवाद से बचें। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। शुभ अंक 3, शुभ रंग लाल, उपाय: हनुमानजी को सिंदूर चढ़ाएं।
वृषभ राशि दैनिक राशिफल (Vrishabha Rashifal)
आज वृषभ राशि के जातकों को दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव महसूस हो सकते हैं, बावजूद इसके मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में तालमेल बना रहेगा और आप रचनात्मक होंगे। प्रेम संबंधों में कोई बड़ा कदम उठाने का योग है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में आप विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। व्यापारी वर्ग दोपहर तक अपने कारोबार में व्यस्त रह सकते हैं। शुभ अंक 6, शुभ रंग सफेद, उपाय: माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
मिथुन राशि दैनिक राशिफल (Mithun Rashifal)
मानसिक तनाव के कारण मिथुन राशि वालों को निर्णय लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में प्यार के साथ तकरार भी हो सकती है, लेकिन लव लाइफ उत्साहवर्धक रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी और कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा, विशेषकर आंख, पीठ और कंधों में परेशानी हो सकती है। पैसों के लिए व्यर्थ की भागदौड़ से बचें। शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, उपाय: तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें।
कर्क राशि दैनिक राशिफल (Karka Rashifal)
आज मानसिक तनाव अधिक रहेगा और खर्चे भी बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। प्रेम के मामले में प्रसन्नता मिलेगी, लेकिन वैवाहिक जीवन में तनाव रह सकता है। यात्रा का अवसर मिल सकता है और शाम का समय मनोरंजन में बीतेगा। आमदनी की तुलना में खर्च अधिक रहेंगे। शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद, उपाय: चावल और दूध का दान करें।
ये भी पढ़ें : Aaj ka Rashifal: सिंह को कार्यों में मिलेगी सफलता, कन्या को आय में होगी वृद्धि, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें