Advertisment

Aaj ka Rashifal:मेष वाले संयम से लें काम, लक्ष्मी नारायण का ध्यान करने से बनेंगे वृष के काम, मिथुन-कर्क का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 6 August 2025 Budhvar Pratipada Tithi Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: मेष वाले संयम से लें काम, लक्ष्मी नारायण का ध्यान करने से बनेंगे वृष के काम, मिथुन-कर्क का दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-6-august-2025-budhvar-pratipada-tithi-daily-horoscope-mesh-vrash-mithun-kark-rashi-dainik-rashifal-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Aaj-ka-Rashifal--6--August-Mesh-Vrash-Mithun-Kark---Daily-Horoscope-2025-astrology-Hindi-News

Aaj-ka-Rashifal--6--August-Mesh-Vrash-Mithun-Kark---Daily-Horoscope-2025-astrology-Hindi-News

Aaj ka Rashifal 6 August 2025 Budhvar Pratipada Tithi Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार बुधवार 6 अगस्त को सावन माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी। ऐसे में बुधवार 6 अगस्त को बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है।

Advertisment

बुधवार 6 अगस्त को ग्रहों की चाल ( August Grah Gochar 2025) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे। चलिए जानते हैं मेष, वृष, मिथुन, कर्क का दैनिक राशिफल के लिए दैनिक राशिफल आज बुधवार 6 अगस्त का राशिफल (Today Horoscope) में क्या खास लेकर आएगा।

मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल

मेष राशि दैनिक राशिफल 6 अगस्त

मेष राशि वालों के लिए बुधवार 6 अगस्त का दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। आपको उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपको कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। संतान की ओर से आपको शुभ समाचार मिल सकता है।

परिवार में एकजुटता रहेगी। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। मानसिक थकान महसूस होगी। संयम से काम लें। बुधवार के ज्योतिषीय उपाय में आपको हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाने की सलाह दी जा रही है।

Advertisment

वृषभ राशि दैनिक राशिफल 6 अगस्त

वृषभ रााशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। वाणी पर संयम रखने की सलाह आपको दी जा रही है। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। इनकम में वृद्धि के संकेत मिलते दिख रहे हैं। बेफिजूल खर्च से बचना होगा। पारिवारिक जीवन अच्छा चलेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट रहेगी। सिरदर्द और थकान महसूस हो सकती है। आपको पानी अधिक पीने की सलाह दी जा रही है। बुधवार के ज्योतिषीय उपाय में आपको लक्ष्मी नारायण का ध्यान करने से लाभ होगा।

मिथुन राशि दैनिक राशिफल 6 अगस्त

मिथुन राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। ​कोई भी निर्णय लेने से पहले बहुत सोच-विचार कर लेना चाहिए।

कामकाज में किसी भी तरह की जोखिम न लें। अगर नौकरी पेशा हैं तो कार्यक्षेत्र में आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक चिंता बढ़ सकती है। हो सकता है आपकी पुरानी गलतियां उजागर हो जाएं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। मानसिक तनाव से थकान महसूस हो सकती है। बुधवार 6 अगस्त के ज्योतिषीय उपाय में तुलसी में जल अर्पित करने की सलाह आपको दी जा रही है।

Advertisment

कर्क राशि दैनिक राशिफल 6 अगस्त

कर्क राशि वालों के लिए बुधवार का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आपको कामों को टालने की कोशिश नहीं करनी है। पिता की मदद से आपके अटके काम पूरे होंगे। बुधवार को हो सकता है प्रॉपर्टी संबंधित समस्याएं परेशान करें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी छवि निखरेगी। स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है। इसलिए आराम जरूरी है। बुधवार के ज्योतिषीय उपाय में शिवलिंग पर जल अर्पित करने से लाभ होगा।

नोट: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

Advertisment
jyotish upay Astrology Hindi News mesh-vrash-mithun-kark-rashi-dainik-rashifal aaj-ka-rashifal-6-august-2025 -budhvar pratipada tithi-daily-horoscope
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें